रविवार, 29 मई 2011

भांजे ने साथियों संग मामी से किया गैंग रेप फिर फेंका नदी में


भांजे ने साथियों संग मामी से किया गैंग रेप फिर फेंका नदी में

गुहला चीका (कैथल)/यमुनानगर. एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मामी का अपहरण कर लिया। फिर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ बांध कर उसका गला घोंट दिया। उसके बाद मरी हुई समझ उसे यमुना में फेंक कर भाग निकले। लेकिन नदी में पानी की लहरें शरीर से टकराईं तो उसे होश आ गया। वह किसी तरह नदी से बाहर आई और अपने हाथ खोले।

उसने उधर से गुजर रहे एक राहगीर को सारी दास्तान बताई तो वह उसे सदर थाने ले गया। पीड़ित के मुताबिक अपहरण के समय चारों ने नकाब पहन रखा था जिससे पहचाने न जा सकें लेकिन दुष्कर्म के दौरान उन्होंने नकाब उतार दिया था, क्योंकि वे सोच रहे थे कि पहचान बताने के लिए पीड़ित जीवित ही नहीं रहेगी।

वारदात शुक्रवार रात की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार नकाबपोश युवक एक कार से गुहला चीका के गांव खरोदी में उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे जबरदस्ती उठा कर कार में डाल लिया। उसके ससुर जागर सिंह ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनको पीट कर घायल कर दिया और उसे कार में डाल कर यमुनानगर की तरफ ले गए। कार में उन लोगों ने नकाब उतार दिया तो उसने देखा कि उसमें एक उसकी ननद का बेटा था।

कार में बारी-बारी से उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चुनरी से उसके हाथ बांधकर गला घोंट दिया। उसके बाद उसे होश आया तो उसने खुद को यमुना की लहरों के बीच पाया। वह किसी तरह बाहर आई और एक राहगीर की मदद से यमुनानगर के सदर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसका एक आठ वर्षीय लड़का व एक छह वर्षीय लड़की है।

पति अवतार सिंह की दिमागी हालत काफी समय से ठीक नहीं चल रही। पति के हिस्से में तीन एकड़ जमीन भी आती है। इसी जमीन के लालच में ही उसकी ननद के लड़के ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जान लेने का प्रयास किया। उधर जब गुहला पंचायत को घटना को जानकारी हुई तो लोग यमुनानगर पहुंचे और उसे घर ले आए।

महिला को यमुनानगर से गुहला थाना में लाया गया है। पीड़ित महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

सिमरदीप सिंह, एसपी, कैथल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें