रविवार, 21 अप्रैल 2019

बैंड वादन के साथ रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

बैंड वादन के साथ रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

-मतदाताआंे को दिया संदेश लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट।


बाड़मेर, 21 अप्रैल। मतदाता जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदान के लिए रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियांे ने बैंड वादन के साथ रैली निकालकर मतदान करने का संदेश दिया।
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, डा.रामेश्वरी चौधरी के निर्देशन मंे माडल स्कूल चूली के विद्यार्थियांे ने कलेक्ट्रेट कैम्पस एवं विवेकानंद सर्किल एवं स्टेशन रोड़ पर बैंड वादन कर मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लालच पर होगी चोट, सोझ समझ कर करेंगे वोट के संदेश के साथ आयो वोटांे रो त्यौहार गीत के जरिए मतदाताआंे से लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर माडल स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वरदान, सुमेरसिंह शेखावत, स्वीप टीम के मांगीदान, हितेश मूंदड़ा, अशोक बृजवाल, दुर्गेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि हम लोकसभा आम चुनाव में 29 अप्रैल को पिछले मतदान प्रतिशत से ऊपर उठकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इधर, सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को शाम 6 से 8 बजे तक मतदाता जागरूकता के लिए गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे, थीम आधारित वोट बारात का आयोजन होगा।

बाड़मेर रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्य्ता ली

बाड़मेर रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्य्ता ली 



बाड़मेर रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल और पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह राठोड ने लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में सिवाना में आयोजित मुख्यमंत्री की आम सभा में सदस्य्ता ग्रहण की ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किशन सिंह राठोड ,ईश्वर सिंह जसोल, वीर सिंह खट्टू और हिन्दू सिंह गोयल को कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर कांग्रेस की सदस्य्ता दिलाई ,इस अवसर पर मानवेन्द्र सिंह ,राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ,मदन प्रजापत ,सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे 

बाड़मेर चित्रा सिंह ने सरहदी गाँवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया

बाड़मेर चित्रा सिंह ने सरहदी गाँवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया



बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में कांग्रेसी नेत्री  चित्रा सिंह ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन सरहदी गाँवो में जनसभाए कर समर्थन जुटाया,चित्रा सिंह के साथ पी सी सी सचिव शम्मा खान थी ,चित्रा सिंह ने बुक्कड ,भोजारिया,मिठड़ाऊ ,तालसर ,बुरहान का तला ,पूंजासर ,सावां ,शोभाला दर्शन ,और भँवर में जनसभाए की ,चित्रा सिंह की सभाओ में  मातृ शक्ति बड़ी तादाद में जुटी ,सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की आप लोगो ने जो स्नेह और अपनापन दिया उससे हमारी जिम्मेदारी आपके प्रति बढ़ गयी ,उन्होंने कहा की क्षेत्र में लम्बे समय से विकास के काम बंद पड़े हैं ,सीमावर्ती क्षेत्रो में पेयजल की आज भी समस्या बरकरार हैं मैं आपको भरोसा दिलाती हुनाने वाले समय में क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा ,उन्होंने कहा की क्षेत्र में मुलभुत सुविधाएं जुटाई जायेगी ,छतीस कौम का ध्यान रखा जायेगा ,शम्मा खान ने कहा की जसोल परिवार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव् के क्षेत्र का विकास किया ,उन्होंने कहा की सद्भावना का प्रतिक हे जसोल परिवार। उनके बारे में सब जानते हे किस प्रकार रेशमा का शव पाकिस्तान से मुनाबाव रास्ते से लाया गया ,यह कार्य मानवेन्द्र सिंह ही कर सकते हैं ,उन्होंने कहा की सभी एक जुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करा मानवेन्द्र सिंह को जीताकर दिल्ली भेजे ,





राजनीती का धर्म निभाउंगा ,धर्म की राजनीती नहीं करूंगा मानवेन्द्र सिंह

 मानवेन्द्र सिंह ने गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के गाँवो में जनसभाएं आयोजित कर समर्थन जुटाया 

राजनीती का धर्म निभाउंगा ,धर्म की राजनीती नहीं करूंगा मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह और विधायक हेमाराम चौधरी ने रविवार को गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन गाँवो में जनसभाएं आयोजित कर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाया ,रविवार को गुड़ामालानी मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की पिछली भाजपा सरकार ने जिले में विकास कार्य ठप्प कर दिए ,किसानो को बिजली पानी जैसी सुविधाए मुहैया नहीं करवाई पाई ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार विकास को दरकिनार कर धर्म और राष्ट्रभक्ति जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं ,उन्होंने कहा की भाजपा के एजेंडे से विकास गायब हैं ,मोदी जी ने झूठ पे झूठ बोल पांच साल निकाल दिए ,इस बार आपको किसी झांसे में नहीं आना हैं ,किसान हितों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जिताये ,उन्होंने कहा की नर्मदा नहर में पानी आपूर्ति का मामला हो या किसानो के कर्ज माफ़ी का भाजपा ने किसानो के साथ हमेशा धोखा किया ,उन्होंने कहा की कोन्ग्रेस्स हमेशा किसानो की हितों का ध्यान रखती हैं ,हम विश्वास दिलाते हैं आने वाल समय में नर्मदा नहर में नियमित जलापूर्ति होगी ,उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित आम जन को विश्वास दिलाया की में राजनीती का धर्म निभाउंगा धर्म की राजनीती नहीं करूँगा ,छतीस कोम के विकास पर काम करूँगा ,सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा की  ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं ,देश में भय और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा हैं ,धर्म और संप्रदाय की राजनीती की रही हैं ,किसानो की बात नहीं होती जबकि राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही दो दिन में किसानो के कर्जे माफ़ किये ,बेरोजगारों को भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू की ,तो बुजुर्गो की पेंशन राषित बढ़ाई ,उन्होंने कहा की आप उम्मीदवार देख के वोट देना भाजपा ने जिसको उम्मीदवार बनाया उनके बारे में आप जानते हो ,ऐसे लोग राजनीती में किसी का भला नहीं कर सकता ,सभा को कैलाश बेनीवाल ,राणा भवानी सिंह ,सवदाराम बॉस ,सरपंच दिनेश शर्मा ,दिनेश कुलदीप ,ओ बी सी प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष मंगलाराम तेतरवाल सहित कई नेताओ ने सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आह्वान किया ,मानवेन्द्र सिंह ने पायला ,नोखड़ा ,भाटाला ,सड़ा में भी जनसभाओं को सम्बोधित किया ,



शनिवार, 20 अप्रैल 2019

चित्रा सिंह का जैसलमेर विधानसभा के बसिया क्षेत्र का सघन दौरा ,जगह जगह स्वागत

चित्रा सिंह का जैसलमेर विधानसभा के बसिया क्षेत्र का सघन दौरा ,जगह जगह स्वागत

म्हारी चुनड़ी री लाज राखणी हे जैसलमेर ने  चित्रा सिंह


जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी  मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र दर्जनों गाँवो में पहुँच समर्थन जुटा रही हे ,चित्रा सिंह का जगह जगह ढोल थाली के साथ स्वागत कर भरपूर समर्थन दे रहे हे ग्रामीणवासी ,चित्रा सिंह ने शनिवार बसिया क्षेत्र के  भू गांव से अपनी सभा की शुरुआत कर  ,भोपा ,नर्सिन्गो की ढाणी ,मेघा ,शोभ  ,छतागढ़ ,अड़बाला , भम्भारा ,चेलक ,देवड़ा ,तेजमालता ,झिनझिनयाली ,बईया ,सिंहडार ,निंबली ,कुंडा ,लखा ,कोहरा,रणधा ,मोढ़ा ,तोगा ,हरभा ,कपूरिया ,मंडी और रिवाड़ी में सभाए आयोजित की ,सभाओ में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी खासकर महिला शक्ति ज्यादा नज़र आई ,चित्रा सिंह का विधायक रूपाराम धनदे के पैतृत गांव चेलक में ढोल थाली और पुष्पवर्षा के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया ,गांव की और से उन्हें चुनरी ओढ़ाई गयी ,चित्रा सिंह ने बड़ी तादाद में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप जिण लाड कोड स्यूं स्वागत करियो में आपरी ऋणी हूँ,आ जोश और उत्साह उन्तीस अप्रैल तक लूंठो राखज्यो ,उन्होंने कहा की आज सब गाँवो में चुनरी ओढ़ाई हैं अबै इन चुनरी री लाज भी आपने रखनी हैं ,आपरी बहु हूँ आपस्यूं इन बार कांग्रेस रे वास्ते वोट मांगू ,आप मतदान रे दिन दुगने जोश स्यूं वोट पड़ाओला। उन्होंने कहा की आने वाले समय में जैसलमेर का तीव्र गति से विकास होगा ,उन्होंने कहा की जैसलमेर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की क्षेत्र में मुलभुत सुविधाए जुटाने के लिए पुरे प्रयास होंगे ,हमारा ध्येय जैसलमेर का विकास हे ,इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की भाजपा राज में जिले में सेकड़ो स्कूल बंद किये गए ,जो दुर्भाग्यपूर्ण था ,लेकिन अब बंद स्कूल जल्द वापस खोली जाएगी ,उन्होंने कहा की भाजपा को जनता के दुखदर्द से कोई वास्ता नहीं हैं ,कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर विकास करेगी ,कांग्रेस नेत्री श्रीमती सुनीता भाटी ने कहा की हम सब को एकजुट होकर मानवेन्द्र सिंह को भारी  मतों से जिताएं ,छतीस कौम एक जुट होकर विकास के नाम पर मानवेन्द्र सिंह को मतदान करे,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती प्रेमलता चौहान,सम प्रधान उषा सुरेंद्र सिंह  ,भंवर सिंह साधना। मुकेश गज्जा ,दुर्जन सिंह भाटी साथ थे ,