रविवार, 21 अप्रैल 2019

राजनीती का धर्म निभाउंगा ,धर्म की राजनीती नहीं करूंगा मानवेन्द्र सिंह

 मानवेन्द्र सिंह ने गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के गाँवो में जनसभाएं आयोजित कर समर्थन जुटाया 

राजनीती का धर्म निभाउंगा ,धर्म की राजनीती नहीं करूंगा मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह और विधायक हेमाराम चौधरी ने रविवार को गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन गाँवो में जनसभाएं आयोजित कर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाया ,रविवार को गुड़ामालानी मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की पिछली भाजपा सरकार ने जिले में विकास कार्य ठप्प कर दिए ,किसानो को बिजली पानी जैसी सुविधाए मुहैया नहीं करवाई पाई ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार विकास को दरकिनार कर धर्म और राष्ट्रभक्ति जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं ,उन्होंने कहा की भाजपा के एजेंडे से विकास गायब हैं ,मोदी जी ने झूठ पे झूठ बोल पांच साल निकाल दिए ,इस बार आपको किसी झांसे में नहीं आना हैं ,किसान हितों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जिताये ,उन्होंने कहा की नर्मदा नहर में पानी आपूर्ति का मामला हो या किसानो के कर्ज माफ़ी का भाजपा ने किसानो के साथ हमेशा धोखा किया ,उन्होंने कहा की कोन्ग्रेस्स हमेशा किसानो की हितों का ध्यान रखती हैं ,हम विश्वास दिलाते हैं आने वाल समय में नर्मदा नहर में नियमित जलापूर्ति होगी ,उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित आम जन को विश्वास दिलाया की में राजनीती का धर्म निभाउंगा धर्म की राजनीती नहीं करूँगा ,छतीस कोम के विकास पर काम करूँगा ,सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा की  ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं ,देश में भय और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा हैं ,धर्म और संप्रदाय की राजनीती की रही हैं ,किसानो की बात नहीं होती जबकि राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही दो दिन में किसानो के कर्जे माफ़ किये ,बेरोजगारों को भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू की ,तो बुजुर्गो की पेंशन राषित बढ़ाई ,उन्होंने कहा की आप उम्मीदवार देख के वोट देना भाजपा ने जिसको उम्मीदवार बनाया उनके बारे में आप जानते हो ,ऐसे लोग राजनीती में किसी का भला नहीं कर सकता ,सभा को कैलाश बेनीवाल ,राणा भवानी सिंह ,सवदाराम बॉस ,सरपंच दिनेश शर्मा ,दिनेश कुलदीप ,ओ बी सी प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष मंगलाराम तेतरवाल सहित कई नेताओ ने सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आह्वान किया ,मानवेन्द्र सिंह ने पायला ,नोखड़ा ,भाटाला ,सड़ा में भी जनसभाओं को सम्बोधित किया ,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें