शनिवार, 20 अप्रैल 2019

चित्रा सिंह का जैसलमेर विधानसभा के बसिया क्षेत्र का सघन दौरा ,जगह जगह स्वागत

चित्रा सिंह का जैसलमेर विधानसभा के बसिया क्षेत्र का सघन दौरा ,जगह जगह स्वागत

म्हारी चुनड़ी री लाज राखणी हे जैसलमेर ने  चित्रा सिंह


जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी  मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र दर्जनों गाँवो में पहुँच समर्थन जुटा रही हे ,चित्रा सिंह का जगह जगह ढोल थाली के साथ स्वागत कर भरपूर समर्थन दे रहे हे ग्रामीणवासी ,चित्रा सिंह ने शनिवार बसिया क्षेत्र के  भू गांव से अपनी सभा की शुरुआत कर  ,भोपा ,नर्सिन्गो की ढाणी ,मेघा ,शोभ  ,छतागढ़ ,अड़बाला , भम्भारा ,चेलक ,देवड़ा ,तेजमालता ,झिनझिनयाली ,बईया ,सिंहडार ,निंबली ,कुंडा ,लखा ,कोहरा,रणधा ,मोढ़ा ,तोगा ,हरभा ,कपूरिया ,मंडी और रिवाड़ी में सभाए आयोजित की ,सभाओ में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी खासकर महिला शक्ति ज्यादा नज़र आई ,चित्रा सिंह का विधायक रूपाराम धनदे के पैतृत गांव चेलक में ढोल थाली और पुष्पवर्षा के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया ,गांव की और से उन्हें चुनरी ओढ़ाई गयी ,चित्रा सिंह ने बड़ी तादाद में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप जिण लाड कोड स्यूं स्वागत करियो में आपरी ऋणी हूँ,आ जोश और उत्साह उन्तीस अप्रैल तक लूंठो राखज्यो ,उन्होंने कहा की आज सब गाँवो में चुनरी ओढ़ाई हैं अबै इन चुनरी री लाज भी आपने रखनी हैं ,आपरी बहु हूँ आपस्यूं इन बार कांग्रेस रे वास्ते वोट मांगू ,आप मतदान रे दिन दुगने जोश स्यूं वोट पड़ाओला। उन्होंने कहा की आने वाले समय में जैसलमेर का तीव्र गति से विकास होगा ,उन्होंने कहा की जैसलमेर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की क्षेत्र में मुलभुत सुविधाए जुटाने के लिए पुरे प्रयास होंगे ,हमारा ध्येय जैसलमेर का विकास हे ,इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की भाजपा राज में जिले में सेकड़ो स्कूल बंद किये गए ,जो दुर्भाग्यपूर्ण था ,लेकिन अब बंद स्कूल जल्द वापस खोली जाएगी ,उन्होंने कहा की भाजपा को जनता के दुखदर्द से कोई वास्ता नहीं हैं ,कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर विकास करेगी ,कांग्रेस नेत्री श्रीमती सुनीता भाटी ने कहा की हम सब को एकजुट होकर मानवेन्द्र सिंह को भारी  मतों से जिताएं ,छतीस कौम एक जुट होकर विकास के नाम पर मानवेन्द्र सिंह को मतदान करे,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती प्रेमलता चौहान,सम प्रधान उषा सुरेंद्र सिंह  ,भंवर सिंह साधना। मुकेश गज्जा ,दुर्जन सिंह भाटी साथ थे ,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें