मंगलवार, 29 नवंबर 2016

स्टेज पर ऐसे कपड़े पहनकर उतरी मॉडल, लोग खिंचने लगे फोटो

स्टेज पर ऐसे कपड़े पहनकर उतरी मॉडल, लोग खिंचने लगे फोटो


जयपुर। कॉलेज के स्टूडेंट्स में अलग ही तरह का उत्साह और रोमांच रहता है। बात जब फैशन शो की हो तो यह और बढ़ जाता है। महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स की ओर से ब्लैक क्वीन, बाइडल वियर, मोरनी और शहादत जैसी थीम पर फैशन के नए रंग बिखेरे। यह है पूरा मामला...

स्टेज पर ऐसे कपड़े पहनकर उतरी मॉडल, लोग खिंचने लगे फोटो


- यहां डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने "शान-ए-मौसिकी’ सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कई रंग नजर आए।

- इस अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा बनाए परिधान आकर्षक का केंद्र बने जिनका प्रदर्शन मंच पर किया गया।

- भारतीय संस्कृति को इन स्टूडेंट्स ने अपने अंदाज में नई पीढ़ी को जोड़ते हुए प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के बीच में इंडियन फेस्टिवल थीम पर सिंगल, डुइट और ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन ने ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया।

- यहां स्टूडेंट्स के बीच कत्थक, वेस्टर्न डांस, भवई जैसे अलग-अलग डांस फॉर्म परफॉर्म के मुकाबले हुए।

- स्टूडेंट्स द्वारा बनाए परिधानों में सर्वश्रेष्ठ परिधान करिश्मा और हर्षा की थीम ब्लैक क्वीन-चुना गया द्वितीय सोनालिका और हर्षिता की थीम शहादत रही। प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में साइंस विभाग की प्रथम भावना, द्वितीय योगा विभाग से सिमरन मेहता रहीं।

- युगल नृत्य में विभाग कॉमर्स विभाग से प्रथम रिदम और डिंपल, द्वितीय शिक्षा विभाग से दिनीका शर्मा और सुरभि शर्मा रही सामूहिक नृत्य में प्रथम ला विभाग पूजा एंड ग्रुप, द्वितीय साइंस विभाग से किरण एंड ग्रुप रही।

- सांस्कृतिक संध्या में शान-ए-मौसिकी में गायिका किरण चतुर्वेदी को शान-ए-मौसिकी सम्मान से नवाजा गया।

- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर निर्मल पंवार ने सभी विजेता, उपविजेता स्टूडेंट्स को स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ​

Cabinet meeting: सरकारी भर्ती और पदोन्नती को लेकर बड़ा फैसला

Cabinet meeting: सरकारी भर्ती और पदोन्नती को लेकर बड़ा फैसला
Cabinet meeting: सरकारी भर्ती और पदोन्नती को लेकर बड़ा फैसला
राजस्थान में आडियाे-वीडियो के जरिए अदालतों में कैदी की पेशी की जाएगी। इसके लिए नियम में संशोधन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत भी राज्य के झुझूनू जिले से की जा चुकी है।

- कैबिनेट की बैठक में राज्य की प्रथम सड़क सुरक्षा नीति का किया अनुमोदन किया गया। इसके तहत कई फेज में पुराने वाहनों को सड़कों से हटाया जाएगा।

- अगले चार महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 50 फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा है।

- 2015 में 8733 मौत हुई दुर्घटनाओं में हुई है। प्रतिदिन 67 सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिनमें औसतन 28 मौत हो रहीं।

डेडिकेटेड रोड सेफ्टी फण्ड का भी किया गया है गठन

- कैबिनेट बैठक में राजस्थान वाणिज्य कर अधीनस्थ सेवा नियम में बदलाव कर सहायकों को प्रमोट करने का रास्ता साफ किया गया है।

- कैबिनेट ने मृत आश्रित कर्मचारियों को भी राहत दी है। आश्रितो के कंप्यूटर सीखने की अवधि को 2 साल तक बढ़ााया गया है।

- सीआरपीसी में भी संशोधन का अनुमोदन राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा गया है।

- सहायक सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के 650 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ किया गया है। वहीं भर्ती के नियम में भी संशोधन किया गया है।

- होम्योपैथी डाक्टरों के पंजीकरण शुल्क में भी बदलाव किया गया है। गैर पंजीकृत डाक्टरों पर 10 हजार जुर्माना या दो साल की कैद निर्धारित की गई है।

- राजस्थान कारागार सेवा नियमों में भी बदलाव किया गया है। सहायक कारापाल,महामुख्य प्रहरी,उपकारापाल की भी सामान वेतन श्रृंखला होगी। अब उप जेलर के नाम से जाने जायेंगे तीनों पद।

- सेशन न्यायालय खुद या हाइकोर्ट की इजाजत से सुनवाई के स्थान में बदलाव कर सकेगा। बिना अभियोजन या अभियुक्त की सहमति के भी स्थान को परिवर्तित कर सकेगा।

- 300 चुंगी कर्मियों को भी मिली राहत दी गई है।

- अशोक गहलोत सरकार के फैसले पर मुहर।

- पिछली सरकार की ओर से 25 पीएचसी को सीएचसी बनाने का फैसला रहेगा बरकरार। 50 नई पीएचसी भी नहीं होंगी बंद।




राज आबकारी सेवा नियमों में भी बदलाव




- राजस्थान रेंट कंट्रोल एक्ट में भी संशोधन। राज्य के शहरों से अब पूरे राज्य के सभी शहरों में लागू। अब फिक्स राशि का प्रावधान हटाया ,अब कम किराये में भी लागू होगा एक्ट। एसडीएम होंगे अधिकारी।

- मकान मालिक 1 माह का एडवांस लेगा किराया। किराया सहमति के आधार पर तय होगा। मकान दुकानों को किरायों पर देने वाले विवाद होंगे कम।

- अभियोजन स्वीकृति के बाद ही लोक सेवकों के खिलाफ चल पाएगा मुकदमा