रविवार, 30 अक्तूबर 2016

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने


तिरूवनंपुरम: केरल में कड़े कानूनों एवं जागरूकता अभियानों के बावजूद इस साल पिछले 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले सामने आए हैं जो राज्य में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार का संकेत है.

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने


राज्य पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार जुलाई तक राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 7909 मामले सामने आए. उनमें बलात्कार के 910 मामलों के अलावा छेड़खानी के 2332 मामले और बाकी महिलाओं के विरूद्ध अपराध के अन्य मामले थे.




पिछले साल बलात्कार के 1263 मामले सामने आए थे.




इन आंकड़ों पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के सी रोसाककुट्टी ने कहा कि जागरूकता सेमिनार और कक्षाएं महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार से निबटने के लिए काफी नहीं हैं. त्वरित अदालतों एवं सुनवाइयों की कमी बलात्कार के मामलों से निबटने के मार्ग में बड़ी चुनौतियां हैं.

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली

 
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली
 32
         
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली
नई दिल्ली: दीवाली मनाने के मामले में बाकी सभी प्रधानमंत्रियों से अलग परंपरा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सुमडो में पहुंचकर ITBP, सेना और डोगरा स्काउट के साथ दिवाली मनाई. पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे.

प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार तीसरी दीवाली सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ मनाने के लिए प्रधानमंत्री आज सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना हुए. साढे आठ बजे के करीब वो चंडीगढ पहुंचे. वहां से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिये हिमाचल प्रदेश के किन्नौर पहुंचे. किन्नौर में उनका हेलिकॉप्टर सोमडु के पास उतरा, जहां से वो सुमडो के लिए रवाना हुए, जहां पर आईटीबीपी का कैंप था. रास्स्ते में चांगो गांव आया, जहां वो अपना काफिला रोककर गाड़ी से उतर पड़े और गांव वालों से मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने गांव के सभी लोगों से मुलाकात की, जिसमें युवा, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे. गांव वालों के अनुरोध पर उन्होंने हिमाचली टोपी भी पहनी और साथ में फोटो भी खिचाये.



चांगो में करीब पंद्रह मिनट तक रुकने के बाद पीएम सुमडो के लिए रवाना हुए. साढे दस बजे के करीब वो सुमडो पहुंच गये, जहां आईटीबीपी का कैंप था. यही पर वो आईटीबीपी के साथ सेना के जवानों से मिले. करीब दो घंटे तक वो यहां रुके और इस दौरान न सिर्फ जवानों को उन्होंने मिठाई खिलाई, बल्कि खुद उनके हाथ से मिठाई भी खाई. सुमडो से प्रधानमंत्री साढे बारह बजे के करीब रवाना हुए. खास बात ये है कि जब देश के लोग रेडियो और टेलीविजन पर पीएम मोदी के मन की बात सुन रहे थे, उस वक्त मोदी खुद सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों के बीच मौजूद थे.




ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के मौके पर जवानों के साथ सरहद पर जा रहे हैं. मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पिछली दो दीवाली सेना के जवानों के साथ सरहद पर मना चुके हैं.प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिवाली अमृतसर के खालसा स्थित डोगराई वॉर मेमोरियल में मनायी थी.. जबकि 2014 की दीवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनायी थी.

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) पाठकों को दीपावली की शुभकामनाएं

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) पाठकों को दीपावली की शुभकामनाएं


"शुभ दीपावली "
दीपावली के दीप जले 
  या हो
 नववर्ष की शुप्रभात
 हम जुड़े रहे एक दूसरे से
 शुभकामनाओ 
के साथ 
बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) के सभी पाठको, व सभी के परिवार जनों को बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) की पूरी टीम तरफ से खुशियों व प्रकाश के पावन-पर्व दिपावली की हार्दिक शुभकामनाए , दिपावली का ये पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंगें, खुशिया लेकर आये तथा देश में अमन व शान्ति बनी रहे, इन्ही शुभकामनाओं के साथ सभी को एक बार पुनः दिपावली की हार्दिक शुभकामनाए। 

शुभेछु :- बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक की पूरी टीम 

diwali plain background के लिए चित्र परिणाम

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

सोशल मीडिया एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसके जरिए हम दूर बैठे किसी व्यक्ति को अपना दोस्त बना सकते हैं और आसानी से अपने मन की बात कह सकते हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दोस्ती करना मंहगा भी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालियर की लड़की के साथ, जिसने फेसबुक प्रोफाइल से प्रभावित होकर लड़के से दोस्ती तो कर ली अब इंसाफ के लिए भटक रही है।




लड़के ने भेजी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट

जानकारी के अनुसार 17 साल की एक लड़की को कुछ महीने पहले करन नाम के लड़के ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर बताया था। इस बात से लड़की ने प्रभावित होकर उसकी दोस्ती स्वीकार कर ली। दोनों के बीच में बातचीत हुई और बात प्यार तक बढ़ गई। एक दिन करन ने लड़की को अपने घर पर बुलाया, जहां वह अकेला था। इसके बाद करन ने लड़की को बहला-फुसलाकर संबंध कायम किए। इतना ही नहीं धोखे से उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। करन ने इन तस्वीरों के बल पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।




लड़की को की बदनाम करने की धमकी

लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देने लग पड़ा कि वह इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर देगा। जब लड़की ने करन पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि वह उसकी पोर्न क्लिप बनाकर अपलोड कर देगा। जब बात हद से बढ़ गई तो लड़की ने अपने परिवार वालों को इस सारे मामले के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़के की फेसबुक खंगाली तो उसकी फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर टीनेजर लड़कियां ही मिलीं। पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर रेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि करन कोई मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर नहीं था बल्कि वह एक बेरोजगार था, जो लड़कियों को जाल में फंसाकर सिर्फ मजे लूटता था।

बॉयफ्रेंड के प्यार का सच जानने के लिए रचा एेसा खेल, भुगतना पड़ा ये अंजाम!

बॉयफ्रेंड के प्यार का सच जानने के लिए रचा एेसा खेल, भुगतना पड़ा ये अंजाम!


प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका हाेता है, अगर इस रिश्ते में विश्वास नहीं ताे अाप खुद काे और अपने पार्टनर काे धाेखा दे रहे हैं। अाजकल बहुत से लड़के या लड़किया अपने प्यार पर शक करने लगते हैं और सच जानने के लिए गलत कदम उठा बैठते है। अब जिनका शक सही साबित हाे जाता है, वह ताे ठीक है, लेकिन जाे गलत सबित हाेती है, उन्हें कई बार इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ता है।




बॉयफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट

एेसा ही कुछ इस लड़की के साथ भी हुअा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लॉयल्टी टेस्ट कराने का फैसला किया और अपने बॉयफ्रेंड के पास एक पोर्न स्टार को भेज दिया। पोर्न स्टार बीच सड़क लड़की के बॉयफ्रेंड को बार-बार अप्रोच करने की कोशिश करती है लेकिन बॉयफ्रेंड उसे मना कर देता है और वहां से चला जाता है। बॉयफ्रेंड की लॉयल्टी देखकर महिला बहुत खुश होती है।




सच जान बॉयफ्रेंड ने छाेड़ा

वह लड़के को कॉल करके इस पूरे लॉयल्टी टेस्ट के बारे में बताती है। लेकिन शायद लड़की को यह अंदाजा नहीं था कि एेसा करके वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेगी। इसके बाद लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को उस पर शक करने के लिए छोड़ (Dump) देता है अब महिला के पास अपने किए पर पछताने के अलावा काेई चारा नहीं है।

बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा

बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा
बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत गौना ने एक आप्रवासी ने अपने बाप की पिटाई कर दी। पिटाई के कारण बाप को शारीरिक चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार गौना में एक आप्रवासी ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने बाप को बुरी तरह से पीट डाला। शोर-शराबे की आवाजें सुनकर स्थानीय लोगों ने बेटे के चंगुल से बाप को छुड़ाया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिटाई में घायल बाप का मैडीकल करवाकर बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



दूसरे मामले में रोहाल में जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट करने का मामला नादौन थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला चंचला देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी प्रवीण कुमार ने जमीनी विवाद के चलते उससे मारपीट की है। वहीं प्रवीण कुमार ने भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन

भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन


फिरोजपुर(कुमार): भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. की 137 बटालियन ने 8 किलो हैरोइन पकड़ी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। डी.आई.जी. आर.एस. कटारिया सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि दोना तेलू मल्ल पोस्ट एरिया में बी.एस.एफ. के जवानों ने गत मध्य रात्रि करीब 2 बजे पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखीं।


भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन

ड्यूटी पर तैनात जवानों ने पाक की ओर से सामान फैंक रहे तस्करों को ललकारा और जब वे नहीं हटे तो जवानों ने गोली चलाई, तब पाक तस्कर वापस भाग गए। उन्होंने बताया कि प्रात: सर्च आप्रेशन करने पर वहां सरकंडे के नीचे से 8 किलो हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 2 पैकेट एक-एक किलो वजन के हैं, जबकि 131 पैकेट 50-50 ग्राम के हैं।

दीपावली :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त

दीपावली  :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त
आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन चित्रा, स्वाती नक्षत्र के साथ प्रीति योग भी बन रहा है। प्रदोष काल, स्थिर लग्न तथा कुंभ का स्थिर नवांश होने से लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6.50 से 7.05 बजे तक रहेगा। इस दिन चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ प्रीतियोग रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और बुध का तुला राशि में त्रिकोण होने से लक्ष्मीयोग निर्मित होगा, जो सुख, समृद्धि प्रदान करेगा। पूजा के मुहूर्त निम्न प्रकार रहेंगेः

lakshmi ganesh puja


ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चौघडि़या मुहूर्त में शुभ, अमृत व चर-सायं 5.42 बजे से रात्रि 10.34 बजे तक तथा लाभ का चौघडि़या मध्यरात्रि बाद 1.48 बजे से 3.25 बजे तक है। शुभ का चौघडि़या अंतरात 5.02 से प्रात: 6.40 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में सायं 6.37 बजे से 8.34 बजे तक एवं सिंह लग्न मध्यरात्रि बाद 1.11 बजे से 3.27 बजे तक लक्ष्मी पूजन किया सकता है।




पूजन के लिए चार विशेष वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और सिंह लग्न मुहूर्त होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पूजन वृषभ (स्थिर लग्न) में होते हैं, लेकिन सिंह लग्न में दीपावली का पूजन ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।



लक्ष्मी पूजन लग्न अनुसार
वृश्चिक लग्न - प्रात: 7.47 बजे से 9.57 तक

कुंभ लग्न - दोपहर: 1.52 बजे से 3.22 तक

वृषभ लग्न - शाम: 6.32 बजे से 8.22 तक

सिंह लग्न - अर्द्ध रात्रि: 01.02 बजे से 3.12तक



चौघड़िया मुहूर्त
चर का चौघड़िया - सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक चर का

लाभ का चौघड़िया - सुबह 9 बजे से 10.30 तक लाभ का

अमृत का चौघड़िया - दोपहर 10.30 बजे से 12 बजे तक- अमृत का

शुभ का चौघड़िया - शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक

शुभ का चौघड़िया - 7.30 बजे से 9 बजे तक

अमृत का चौघड़िया - 9 बजे से 10.30 तक-चर का



ऐसे सजाएं पूजा की थाली
शास्त्रानुसार लक्ष्मी पूजन में तीन थालियां सजानी चाहिए। पहली थाली में 11 दीपक समान दूरी पर रख कर सजाएं। दूसरी थाली में पूजन सामग्री इस क्रम से सजाएं- सबसे पहले धानी (खील), बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चंदन का लेप, सिंदूर कुमकुम, सुपारी और थाली के बीच में पान रखें। तीसरी थाली में इस क्रम में सामग्री सजाएं- सबसे पहले फूल, दूर्वा, चावल, लौंग, इलाइची, केसर-कपूर, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक। इस तरह थाली सजा कर लक्ष्मी पूजन करें।

दीपावली :- बदलाव का असर ,वक्त के बदल रही है परंपराएं

दीपावली :- बदलाव का असर ,वक्त के बदल रही है परंपराएं


                                                         

बदलाव के लिए चित्र परिणामदीपावली पर्व को मनाने में दिखावा बढ़ गया है। अब औपचारिकता हावी हा़े गई है। वक्त के साथ बदलाव आना शुरू हो गया ,अब पहले की तरह दीपावली नहीं मनाई जाती। वैज्ञानिक अविष्कार और पाश्चात्यता के असर के कारण हमारे त्योहारों को मनाने के तरीकों में भी बदलाव नजर आने लगा है। नई पीढ़ी में युग और समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है। पर हमें हमारे जीवन में शामिल पर्वों की परम्परा के पीछे छुपे मर्म और संस्कारों को बदलाव से बचाना चाहिए। दीपावली के मौके पर पहले एक दूसरे के घर जाकर बधाइयां दी जाती थी पर अब एेसा नहीं अब तो हर कोई मैसेज में बंध गया है। परम्परा में बदलाव लाना संस्कृति के लिए सही नहीं है। बदलाव की बयार का असर आम जन में नजर आने लगा है। हमने त्यौहारों को आधुनिक रंग में रंगकर उसे नया रूप दे दिया है जिससे हमारी संस्कृति पर खतरा मंडराने लगा है। हमें त्यौहारों को उनके मूल भावों के साथ ही मनाना चाहिए। समय के साथ बदलाव जरूरी है पर हम ये ध्यान रखे कि हमारी परंपराएं जो हमें सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देती है उन्हें भूलना नहीं चाहिए।