रविवार, 28 जून 2015

बाड़मेर हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव की अनूठी मिसाल हिन्दू भी रोजे रखते हैं

हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव की अनूठी मिसाल हिन्दू भी रोजे रखते हैं
बाड़मेर 
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर के कई गांवों में हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिलती हैं। यहां कई गांवों में हिन्दू भी अपने मुस्लिम पड़ोसियों के साथ रमजान के दौरान रोजे रखते हैं। यहां यह परंपरा बरसों से चली आ रही है और हिन्दू परिवारों के लोग पांच रोजे रख कर भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।




विभाजन के बाद इन सीमावर्ती गांवों में सिंध और पाकिस्तान से आए हिन्दू और मुस्लिम परिवारों में आज भी वहीं संबंध हैं और रिश्ते हैं जो विभाजन से पहले थे। उनके पहनावे, बोलचाल, खान-पान लगभग एक जैसे हैं।




इन गांवों के रहवासियों का कहना है कि रमजान में यदि हिन्दू रोजे रखते हैं तो हिन्दू त्योहारों पर मुस्लिम भी पूरी भागीदारी निभाते हैं और आपस में कोई दूरियां नहीं हैं। यहां रहने वाले हिन्दुओं में विशेषकर मेघवालो में सिंध के पीर पिथोड़ा के प्रति गहरी श्रद्धा है।




बाड़मेर के गोडहाड़ का टाला गांव के शंकर राम का कहना है कि हमारी पीर पिथौड़ा में गहरी श्रद्धा है और जो भी उनमें श्रद्धा रखता है, वह रोजे जरूर रखता है।




इसी गांव में एक दरगाह भी है जहां दोनों समुदायों के लोग पूरी श्रद्धा के साथ जाते हैं और परंपराएं निभाते हैं और ये इतनी समान हैं कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है।




शनिवार, 27 जून 2015

बाड़मेर में एसीजेएम कोर्ट के ताले टूटे, मौके पर पहुंची पुलिस



बाड़मेर बाड़मेर में चोरों ने एसीजेएम कोर्ट के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। शनिवार सवेरे इस बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और बाड़मेर एसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार सवेरे जब परिवादी एसीजेएम कोर्ट पहुंचे तो वहां के ताले टूटे हुए मिले। वहां चौकीदार को भी इस बारे में सूचना नहीं थी।

एसपी बाड़मेर देशमुख पारीक भी कोर्ट पहुंचे। पारीक ने बताया कि चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कई कमरों को खंगाला।

रिकॉर्ड रूम का लॉक खोलने की भी कोशिश हुई है। कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया।

वसुंधरा राजे दिल्ली में, ललित मोदी विवाद पर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत संभव

नई दिल्ली : IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ संबंधों को लेकर विवादों में आईं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दिल्ली आ रही हैं, जहां वह नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी।वसुंधरा राजे दिल्ली में, ललित मोदी विवाद पर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत संभव

माना जा रहा है कि ललित मोदी विवाद पर उनकी शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हो सकती है। हालांकि पार्टी ने इस मामले में उन्हें पहले ही क्लीन चिट दे दी है। लेकिन विपक्ष लगातार उनके खिलाफ नए-नए ख़ुलासे कर रहा है। अब कांग्रेस ने ललित मोदी और वसुंधरा राजे के बिज़नेस पार्टनर होने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजे के बेटे की जिस कंपनी में आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने 13 करोड़ रुपये निवेश किए थे, उसमें राजे सीधे तौर पर लाभान्वित थीं। कांग्रेस ने साल 2013 में चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल राजे का एक हलफनामा जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अपने सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के मालिकाना हक वाली कंपनी नियंत हेरीटेज होटल में उनके 3280 शेयर हैं।


ललित ने इस कंपनी के 10 रुपये मूल्य वाले हर शेयर के लिए 96,000 रुपये प्रति शेयर की अधिक दर से इस कंपनी में 11 करोड़ रुपये निवेश किए थे। इस खुलासे ने इन आरोपों को जन्म दिया है कि राजे को ललित के विवादास्पद निवेशों से फायदा हुआ। हालांकि राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी ने यह दावा करते हुए खारिज कर दिया कि ये शेयर उन्हें दुष्यंत और उनकी पत्नी निहारिका ने तोहफे में दिए थे।

सौतली मां का अत्याचार, 'गुप्तांग' में डाल दी लाल मिर्च



कोलकाता सौतेली मां ने पश्चिम बंगाल में छह साल की एक मासूम पर अमानवीय अत्याचार किया है। महिला ने नन्हीं सी जान के 'गुप्तांग' में लाल मिर्च डाल दी है। असहनीय पीड़ा से परेशान मासूम का कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देती थी। मां की ममता और मानवता दोनों को शर्मसार करने वाली यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के विधानपल्ली इलाके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मासूम बच्ची को उसकी कथित मां ने पड़ोस के परिवार से गोद लिया था। बच्ची कुछ समय से नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देती थी।

इसको लेकर उसकी सौतेली मां नाराज होती थी। इस कारण बच्ची की उसने कई बार पिटाई भी की। बुधवार रात को भी बच्ची ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया। इससे भड़क कर उसने उक्त अमानवीय अत्याचार किया।

डॉक्टरों के अनुसार यह कोई बीमारी नहीं है। बच्चे आमतौर पर नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं। यह समस्या समय के साथ या कई बार उपचार के बाद दूर हो जाती है।

डॉ. दिगम्बर बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

डॉ. दिगम्बर बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत


जयपुर राजस्थान सरकार ने पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह को बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार डॉ. सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह का जन्म वर्ष 1951 में भरतपुर जिले के बरखेड़ा फौजदार ग्राम में हुआ।

उन्होंने जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1993 में वे पहली बार विधायक चुने गए। डॉ. सिंह 12वीं एवं 13वीं विधानसभा में भी विधायक चुने गए। वे राजस्थान में पिछली भाजपा सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा उद्योग मंत्री रहे।

डॉ. ङ्क्षसह को बीस सूत्री कार्यक्रम की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. दिगम्बर सिंह ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने मुझे सौंपी है उसका मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।

शिव दयाल शर्मा को राज्य मंत्री का दर्जा

राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल के सभापित शिव दयाल शर्मा को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। शर्मा को राज्य मंत्री स्तर के दर्जे की समस्त सुविधाएं उनके कार्य ग्रहण की तिथि से देय होगी।