शनिवार, 27 जून 2015

सौतली मां का अत्याचार, 'गुप्तांग' में डाल दी लाल मिर्च



कोलकाता सौतेली मां ने पश्चिम बंगाल में छह साल की एक मासूम पर अमानवीय अत्याचार किया है। महिला ने नन्हीं सी जान के 'गुप्तांग' में लाल मिर्च डाल दी है। असहनीय पीड़ा से परेशान मासूम का कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देती थी। मां की ममता और मानवता दोनों को शर्मसार करने वाली यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के विधानपल्ली इलाके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मासूम बच्ची को उसकी कथित मां ने पड़ोस के परिवार से गोद लिया था। बच्ची कुछ समय से नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देती थी।

इसको लेकर उसकी सौतेली मां नाराज होती थी। इस कारण बच्ची की उसने कई बार पिटाई भी की। बुधवार रात को भी बच्ची ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया। इससे भड़क कर उसने उक्त अमानवीय अत्याचार किया।

डॉक्टरों के अनुसार यह कोई बीमारी नहीं है। बच्चे आमतौर पर नींद में बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं। यह समस्या समय के साथ या कई बार उपचार के बाद दूर हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें