रविवार, 30 नवंबर 2014

भाजपा से मुकाबले के लिए पायलट को मिले 130 "खिलाड़ी

भाजपा से मुकाबले के लिए पायलट को मिले 130 "खिलाड़ी

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने शनिवार को प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी।

एआईसीसी ने गुरूवार को पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। नई कार्यकारिणी में 86 पदाधिकारियों सहित कुल 130 नेताओं को जगह मिली है।
rajasthan Pradesh Congress Committee new team announced

पुरानी कार्यकारिणी में से करीब 23 पदाधिकारियों को दोबारा शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, बृजकिशोर शर्मा, पूर्व सांसद महेश जोशी व जयपुर की निवर्तमान महापौर ज्योति खंडेलवाल का नाम शामिल नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

ऎसी है जंबो कार्यकारिणी
नई कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, 43 सचिव और 2 प्रवक्ताओं सहित 86 को प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य, 12 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 19 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष
गोपाल सिंह ईड़वा, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, अशोक बैरवा, रघु शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेन्द्र चौधरी, रघुवीर मीणा, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, गोविन्द सिंह डोटासरा, मकबूल मण्डेलिया, हीरालाल विश्नोई, राजीव अरोड़ा, अर्चना शर्मा (चेयरपर्सन मीडिया सेंटर)।

महासचिव
मुरारी मीणा, राम गोपाल बैरवा, मांगीलाल गरासिया, के.सी. विश्नोई, भरोसीलाल जाटव, भारत मेघवाल, घनश्याम मेहर, महेन्द्र चौधरी, गजेन्द्र शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, सुशील शर्मा, शंकर यादव, माहिर आजाद, जगदीश राज श्रीमाली, धीरज गुर्जर, नीरज डांगी, पंकज मेहता, रिहाना रियाज, वैभव गहलोत, मुकेश शर्मा, जी.आर. खटाना, वीरेन्द्र सिंह शेखावत, पुखराज पाराशर, गिर्राज गर्ग, अशोक सैनी, पवन गोदारा।

सचिव
बालेन्दु शेखावत, राजेश कुमावत, शमा बानो, कमल मीणा, धीरज मीणा, इन्द्राज गुर्जर, कुलदीप इन्दौरा, चयनिका उनियाल, रंजू रामावत, समृद्घ शर्मा, के.के. हरितवाल, रतन देवासी, जाहिदा खान, रीटा चौधरी, महेन्द्र रलावत, प्रशांत शर्मा, राजेश चौधरी, नईमुद्दीन गुड्डू, करण सिंह, अमीन कागजी, रमा बजाज, रूपाराम मेघवाल, आदित्य शर्मा, राजेन्द्र गोदारा, दिनेश अबरार, रोहित बोहरा, वन्दना माथुर, अर्जुन बामनिया, अजीत सिंह यादव, सोमेन्द्र फालना, सुरेश मिश्रा, जगदीश चौधरी, चेतन डूडी, जगदीश वर्मा, धूप सिंह पूनिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, शारदा साद, सुरज्ञान घोसालिया, हरन्जिर सिंह प्रधान, सुशील आसोपा, कुलदीप सिंह राजावत, विक्रम वाल्मिकी, पारसमल जैन।

प्रवक्ता
प्रताप सिंह खाचरियावास, सुरेश चौधरी - 

शनिवार, 29 नवंबर 2014

राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित।सूची देखे

राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित।सूची देखे


जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी 25 महा सचिव 43 सचिव व 15 उपाध्यक्ष घोषित। बाड़मेर विधायक मेवाराम को किया दरकिनार नहीं मिला कोई पद पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी को चौहटन प्रधान शमा खान को सचिन पायलट की टीम में किया शामिल







लूणी। दहेत प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या की



लूणी। दहेत प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या की

लूणी। दहेज के लिये प्रताड़ित करने से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी  के फं दे पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस संबंध में झंवर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी जांच एसीपी बोराना डा.दुर्गसिंह राजपुरोहित कर रहे है। झंवर थानाधिकारी गंगासिंह देवड़ा ने बताया कि भांडू निवासी वीरमाराम पुत्र लालाराम मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी बहिन मीरा की शादी चार वर्ष पूर्व दिनेश मेघवाल निवासी खाटावास के साथ हुई व शादी के सात माह बाद से ही उसका पति दहेज के लिये परेशान करने लगा व मारपीट करता था। अपने पति की मारपीट से परेशान होकर उसकी बहिन ससुराल से पीहर चली आई । लेकिन परिवार व समाज के लोगों की समझाइश के बाद उसकी बहिन वापस ससुराल चली गई व उसके एक बेटी भी हुई। लेकिन उसकी बहिन का पति दिनेश व दिनेश की माता, पिता सहित कई लोग उसे लगातार दहेज के लिये प्रताड़ित करते रहे। मारपीट करने से तंग आकर उसकी बहिन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव सहमति से ससुराल पक्ष को सुपुर्द किया।



क्या कहते है पुलिस अधिकारी
आरंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण विवाहिता ने फ ांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मामले की जांच जारी है।

सहयोग से होगा शहर का विकास- मेवाराम जैन

सहयोग से होगा शहर का विकास- मेवाराम जैन


वार्ड संख्या 40 में नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति व पार्षदों का अभिनंदन

विधायक ने दिलाया विकास का भरोसा

बाड़मेर। विधायक मेवाराम जैन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरपरिषद चुनाव में धन-बल का उपयोग किया है। चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। इसके बावजूद बाड़मेर शहर की जनता ने कांग्रस पर भरोसा जताया है। जैन ने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। नगर परिषद बोर्ड में सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा। विधायक मेवाराम जैन ने गुरुवार रात वार्ड संख्या 40 में हिंगलाज मंदिर के पास आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति व पार्षदों का सम्मान किया गया। इस मौके विधायक जैन ने भाजपा सरकार पर करारे कटाक्ष किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बने अभी एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं पर कैंची चलाना शुरू कर दिया। आमजन को संबल देने के स्थान पर सरकार लगातार गलत फैसले ले रही है। परिषद चुनाव में बाड़मेर की जनता ने विश्वास जताते हुए यहां लगातार दूसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया है। इस विश्वास को बनाए रखने में नया बोर्ड कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नवनिर्वाचित सभापति लूणकरण बोथरा ने कच्ची बस्तियों को विकसित कर शहर की मुख्य धारा में जोड़ने का भरोसा दिलाया। वार्ड संख्या 40 व वार्ड 38 के मतदाताओं ने कांग्रेस बोर्ड बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, वार्ड 40 की पार्षद मनोहर कंवर व वार्ड 38 की पार्षद रेणू दर्जी का भी समारोह में अभिनंदन किया गया। तनसिंह महाबार, युसूफ खान सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम का संबोधित किया। रिड़मलसिंह दांता ने आभार व्यक्त किया। रघुवीरसिंह तामलोर ने मंच संचालन किया।सभापति व उप सभापति ने पद संभाला


बाड़मेर। नगर परिषद के नए सभापति लूणकरण बोथरा ने शुक्रवार को सभापति का पद ग्रहण किया। उन्होंने पूजा व हवन करने के बाद पद संभाला। उप सभापति प्रीतमदास जीनगर ने भी अपना पद संभाल लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदो ने बोथरा का फ ूल मालाओं से स्वागत कियर। इस मौके बोथरा ने सभी पार्षदो का स्वागत किया और कहा कि बाड़मेर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। सभापति ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि सभी मिलकर शहर का विकास करेंगे। सभी पार्षदो के सहयोग से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के सभी पार्षद मौजूद थे।

दिनदहाडे वैन से हुई डेढ़ करोड़ की लूट

दिनदहाडे वैन से हुई डेढ़ करोड़ की लूट

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कमला नगर इलाके में सशस्त्र लुटेरों ने शनिवार को दिनदहाडे निजी बैंक के एक एटीएम में पैसे डालने आई वैन से डेढ़ करोड़ रूपए लूट लिए। इस दौरान उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी की हत्या भी कर दी।
bikers loot atm cash van in delhi

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि यह वारदात दिन में 11 बजे के आस पास हुई। लूट की शिकार हुई वैन एक निजी कंपनी की थी, जो कमला नगर और रूपनगर में एक निजी क्षेत्र के एटीएम में नकदी डालने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि वैन के साथ एक सुरक्षाक र्मी भी था। इस बीच दो व्यकि्त मोटर साइकिल पर आए और सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी। सुरक्षाकर्मी के सिर में दो गोली लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने वैन में एक करोड 50 लाख रूपए से भरा एक बैग उठा लिया और हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग गए। बाद में पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को अस्पताल पहंुचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रूपनगर थाने में हत्या, सशस्त्र डकैती और हथियार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा के नेतृत्व में कई दलों -

गेंद लगने से नहीं हुई ह्यूज की मौत!

गेंद लगने से नहीं हुई ह्यूज की मौत!

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की दुखद मौत से जहां क्रिकेट जगत में शोक की लहर है, वहीं दूसरी ओर हर दिन इसमें नए खुलासे हो रहे हैं।

मौत के बाद से ही हर तरफ इस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है। ह्यूज को जिस दिन चोट लगी थी अब उसके बारे में एक नया खुलासा हुआ है। ह्यूज को चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने में लापरवाही की बात सामने आ रही है।
questions asked about ambulance response times in Phil Hughes injury

इस पूरे मामले में सबकी नजरों में अब वो एंबुलेंस आ गई है। ऎसा कहा जा रहा है कि अगर एंबुलेंस ने थोड़ी जल्दी दिखाई होती तो ह्यूज की जान बचाई जा सकती थी।

तस्वीरों में देखें : हमेशा से रही है क्रिकेटरों और गेंद की दुश्मनी

ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक क्रिकेट ग्राउंड में चोटिल होकर गिरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप के लिए एंबुलेंस 15 मिनट की देरी से पहुंची, यही नहीं उन्हें बुलाने के लिए दो बार फोन करना पड़ा।

खबर के मुताबिक फिलिप के चोटिल होने के 6 मिनट बाद स्थानीय समयानुसार 2.29 बजे एंबुलेंस के लिए पहला फोन किया गया था। जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो 8 मिनट बाद 2.37 बजे एक बार फिर फोन किया गया।

न्यू साउथ वेल्स एंबुलेस ने तब पास के प्रिंसेस ऑफ वेल्स हॉस्पिटल के क्रू को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड भेजा। यह एंबुलेंस करीब 7 मिनट बाद 2.44 बजे मैदान पर पहुंची, यानी कि एंबुलेंस को किए पहले फोन कॉल के 15 मिनट बाद।

आपको बता दें कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान सिर में बाउंसर लगने से घायल हुए 25 वर्षीय बल्लेबाज ह्यूज ने दो दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद गुरूवार को हार मान ली और वह दुनिया को अलविदा कह गए।

खबर के मुताबिक पहले फोन कॉल के जवाब में भेजी गई एंबुलेंस 23 मिनट बाद 2.52 बजे पहुंची। जबकि सिडनी में जब भी पेशेंट की जान खतरे में होती है तो एंबुलेंस फोन करने के औसतन 7.65 मिनट में ही पहुंच जाती है।

ह्यूज के चोटिल होकर गिरने के वक्त से ही न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) टीम के डॉक्टर जॉन ऑर्कार्ड उनके साथ थे और उन्हें सीपीआर और वेंटिलेटिंग दे रहे थे। फिल को 3.30 बजे सेंट विंजेट अस्पताल लाया गया जहां करीब 4.15 बजे ही उनकी इमर्जेसी सर्जरी की गई ताकि सर के अंदर हुई ब्लीडिंग से दिमाग को सुरक्षित किया जा सके, इसके बाद से ही वे कोमा में चले गए थे।

इस देरी को लेकर कमिश्नर क्रीन के ऑफिस ने दो बयान जारी किए लेकिन दोनों ही अलग अलग बयान थे। सुबह 8 बजे से पहले उन्होंने पहला बयान जारी किया जिसमें कहा कि पैरामैडिक्स ट्रिपल-0 पर फोन मिलने के 8 मिनट में ही मैदान पर पहुंच गए थे।

बयान में लिखा गया है कि एनएसडब्ल्यू एंबुलेंस को 2.37 बजे फोन आया और एंबुलेंस 2.44 बजे पहुंच चुकी थी, लेकिन इसके बाद शाम 5 बजे के करीब दूसरे बयान में कहा गया कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से दो फोन आए थे और पहला फोन 2.37 बजे नहीं 2.29 बजे आया था। इस बयान से वो खुद ही सवालों के घेरे में आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जिलियन स्कीनर ने कहा है कि वो इस मामले पर रे क्रीन से जवाब चाहेंगी।

जयपुर। घर बुलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप

जयपुर। घर बुलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप 

जयपुर/चाकसू। राजधानी के मानसरोवर क्षेत्र में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर देह शोषण करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मानसरोवर इलाके में रहने वाली पैंतीस वर्षीय महिला को मानसरोवर में ही एक व्यक्ति मिला और दूसरी शादी कराने की बात कही।

widow raped by four men in jaipur

जबरन पिलाई शराब
महिला ने उस व्यक्ति के बताए अनुसार चाकसू के अजमेरी पुरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात की। अजमेरी गांव में रहने वाले इस व्यक्ति ने महिला को गांव में ही अपने निर्माणाधीन मकान में बुलाया।

वहां उसे जबरन शराब पिलाई और बाद में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने मानसरोवर निवासी व्यक्ति और अजमेरी पुरा गांव के - 

राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।थोड़ी देर में कार्यकारिणी शामिल लोगों की सूची आएगी।

Rajasthan Pradesh Congress Committee

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी गठन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निकाय चुनावों में पराजय के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का मानना है कि पार्टी एकजुट हैं और पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा। निकाय चुनाव में सत्ताधारी दल को बहुमत मिलता है इसलिए भाजपा ने बाजी मारी। पायलट को उम्मीद है कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस बाजी मारेगी। 

महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में दो दलित महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि इटहा गांव के करूणेश का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गांव के ही लवकुश ने घर में घुसकर बलात्कार किया है।

husbands raped each other women

लगभग ऎसी ही सूरत ए हाल दूसरे मामले में पेश आई जिसमें करूणेश ने लवकुश के पत्नी के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया।

पुलिस ने इन दोनों मामलों की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलराम सरोज का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सम्पत्ति का पुराना विवाद चल रहा है और अभी कुछ दिन पूर्व एक दूसरे में हाथापाई भी हुई थी। संदेह है कि इसी कारण दोनों ने एक दूसरे पर ये मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।