शनिवार, 29 नवंबर 2014

सहयोग से होगा शहर का विकास- मेवाराम जैन

सहयोग से होगा शहर का विकास- मेवाराम जैन


वार्ड संख्या 40 में नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति व पार्षदों का अभिनंदन

विधायक ने दिलाया विकास का भरोसा

बाड़मेर। विधायक मेवाराम जैन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरपरिषद चुनाव में धन-बल का उपयोग किया है। चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। इसके बावजूद बाड़मेर शहर की जनता ने कांग्रस पर भरोसा जताया है। जैन ने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। नगर परिषद बोर्ड में सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा। विधायक मेवाराम जैन ने गुरुवार रात वार्ड संख्या 40 में हिंगलाज मंदिर के पास आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति व पार्षदों का सम्मान किया गया। इस मौके विधायक जैन ने भाजपा सरकार पर करारे कटाक्ष किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बने अभी एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं पर कैंची चलाना शुरू कर दिया। आमजन को संबल देने के स्थान पर सरकार लगातार गलत फैसले ले रही है। परिषद चुनाव में बाड़मेर की जनता ने विश्वास जताते हुए यहां लगातार दूसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया है। इस विश्वास को बनाए रखने में नया बोर्ड कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नवनिर्वाचित सभापति लूणकरण बोथरा ने कच्ची बस्तियों को विकसित कर शहर की मुख्य धारा में जोड़ने का भरोसा दिलाया। वार्ड संख्या 40 व वार्ड 38 के मतदाताओं ने कांग्रेस बोर्ड बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, वार्ड 40 की पार्षद मनोहर कंवर व वार्ड 38 की पार्षद रेणू दर्जी का भी समारोह में अभिनंदन किया गया। तनसिंह महाबार, युसूफ खान सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम का संबोधित किया। रिड़मलसिंह दांता ने आभार व्यक्त किया। रघुवीरसिंह तामलोर ने मंच संचालन किया।सभापति व उप सभापति ने पद संभाला


बाड़मेर। नगर परिषद के नए सभापति लूणकरण बोथरा ने शुक्रवार को सभापति का पद ग्रहण किया। उन्होंने पूजा व हवन करने के बाद पद संभाला। उप सभापति प्रीतमदास जीनगर ने भी अपना पद संभाल लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदो ने बोथरा का फ ूल मालाओं से स्वागत कियर। इस मौके बोथरा ने सभी पार्षदो का स्वागत किया और कहा कि बाड़मेर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। सभापति ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि सभी मिलकर शहर का विकास करेंगे। सभी पार्षदो के सहयोग से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के सभी पार्षद मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें