गुरुवार, 21 अगस्त 2014

बाड़मेर बहनो के साथ गैंग रेप मामला। . पीड़िताओं के न्यायलय में बयान दर्ज कराये

बाड़मेर बहनो के साथ गैंग रेप मामला। . पीड़िताओं के न्यायलय में बयान दर्ज कराये 

two sisters gangraped in barmer rajasthan

बाड़मेर/बायतु। जिले के रतेऊ गांव की सरहद में दो बहनो के साथ हुए  गैंग रेप मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोनों पीड़ित बहनो के मुख्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़मेर के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराये ,इससे पहले जाँच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश गौतम ने पीड़ित बहनो के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना और तस्दीक की। दोनों बहनो को पुलिस सुरक्षा में रखा गया हैं ,

पुलिस इस प्रकरण में आरोपी वाईराम को गिरफ्तार कर चुकी हैं। शेष की तलाश जारी हैं। 

गौरतलब हे की  राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु कस्बे मे दो सगी बहिनों ने तीन युवकों खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने का मामला क्षेत्र के गिड़ा थाने में दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि उतऊ गांव की दो बहिनों ने 17 अगस्त को थाने में पेश होकर रिपोर्ट दी कि वे दोनों गिड़ा से 16 अगस्त की रात को बस से आई थी उसके बाद उतेऊ गांव में उतने के बाद घर जा रही थी।

ऎसे में पीछे से आए वाईराम पुत्र गिरधारी राम, चुतराराम पुत्र हड़मानराम व कानाराम पुत्र तुलसाराम निवासी रतेऊ ने दोनों बहनों को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इस कारण उनके शरीर पर जगह जगह चोटे भी आई है। दोनों ने 17 अगस्त को ही गिड़ा थाने में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था।

बुधवार को इन दोनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी मगर दबाव के चलते वे पहले बता नहीं पाई। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद पुलिस ने धारा 376 जोड़ी और जांच पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश गौतम को सौंपी।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

9 करोड़ नहीं अब 20 लाख का होगा वाहन

अहमदाबाद।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के लिए कच्छ के रण की मुश्किल परिस्थितियों में सुरक्षा के लिए नए प्रकार के वाहन तैयार किए जा रहे हैं। अब तक विदेश से आयातित 3 करोड़ के ऑल टैरेन व्हीकल (एटीवी) को देशी तकनीक से सिर्फ 15 से 20 लाख रूपए तक बनाया जा रहा है। इस खर्च को दस लाख रूपए से कम भी किया जा सकता है। No longer will the 9 million to 20 million vehicles
बीएसएफ के गुजरात सीमान्त के महानिरीक्षक (आईजी) संतोष मेहरा ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित गुजरात सीमान्त मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अब तक पूरी तरह विपरीत वातावरण वाले कच्छ के रण के लिए किसी भी तरह के वाहन का डिजाइन नहीं किया जा सका है, लेकिन भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की मदद से विशेष प्रकार के वाहन तैयार किए जा रहे हैं, जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल हों।

इसके लिए कई एटीवी का ट्रायल रन किया जा चुका है तथा इसमें परिस्थतियों के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। यह जल्द ही उपयोग में लाया जा सकेगा। सिर्फ कुछ हिस्से कनाडा से मंगाने पड़ेंगे।

15 बीओपी अभी तैयार होनी बाकी
उन्होंने कहा कि गुजरात सीमान्त में पाकिस्तान से लगती सीमा पर स्वीकृत बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) 215 हैं, इनमें से 200 तैयार हो चुके हैं। गुजरात सीमान्त तीन सेक्टर भुज, गांधीनगर व बाड़मेर में करीब 800 किलोमीटर सीमा की सुरक्षा कर रहा है। इन बीओपी में तैनात जवानों की जल आपूर्ति के लिए काम किया जा रहा है।

इसमें करीब डेढ़ वर्ष तक समय लगेगा। मोबााइल एटीएम बैंकिंग की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है। जवानों को अपने परिजनों से बात करने के लिए सैटेलाइट फोन की व्यवस्था की जा रही है। इन जवानों को किसी भी तरह की समस्या के लिए एसएमएस की सेवा भी आरंभ की गई है। मेहरा के अनुसार बीएसएफ के लिए कच्छ के रण क्षेत्र में होवरक्राफ्ट ज्यादा उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ सुरक्षा को लेकर काफी सजग है।

सरक्रीक जैसे अहम इलाके में उच्च स्तरीय निगरानी रखनी होती है। पौधारोपण को लेकर अधिकारियों व जवानों ने इस अवसर पर साढ़े तीन किलोमीटर मैराथन तथा साइकिल रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डीआईजी एम पी एस भाटी, डीआईजी असीम व्यास, डीआईजी अखिलेश्वर सिंह सहित कमाण्डेंट, असिस्टेंट कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट व जवान उपस्थित थे। - 

बदायूं में लड़कियों के साथ बलात्कार नहीं हुआ : DNA रिपोर्ट



नई दिल्ली : बदायूं हत्याकांड के मामले में एक नया मोड़ आ गया है क्योंकि हैदराबाद स्थिति सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायगनोस्टिक्स (सीडीएफडी) ने उन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की बात को खारिज कर दिया है जिनके शव पेड़ से लटके हुए पाए गए थे।
बदायूं में लड़कियों के साथ बलात्कार नहीं हुआ : DNA रिपोर्ट

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सरकारी प्रयोगशाला से यह महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद दोनों चचेरी बहनों की हत्या से पहले यौन उत्पीड़न की बात को लेकर कई संदेह अब दूर हो गए हैं तथा अब शक की सुई के बच्चियों के परिवार के सदस्यों की ओर चली गई है।

सूत्रों ने कहा कि वे इसे झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला मानने से इंकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बच्चियों पर यौन हमले की आशंका को खारिज किया गया है और इस रहस्यमयी हत्या के मामले में एक राय बनाने के लिए इस रिपोर्ट को तीन सदस्यीय चिकित्सा दल के पास भेजा जाएगा।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि यौन हमले की आशंका के खारिज होने, आरोपियों के लाइ-डिटेक्टर टेस्ट पास कर जाने और गवाहों के बयानों में तालमेल के अभाव से अब संदेह परिवार के सदस्यों पर चला गया है। सूत्रों ने कहा कि वे इस मामले में झूठी शान के नाम पर की गई हत्या के पहलू से इंकार नहीं कर रहे, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कहा कि अब शवों को कब्र से बाहर नहीं निकाला जाएगा क्योंकि सीडीएफडी ने पर्याप्त फोरेंसिक सबूत मिले हैं जिनसे मामले में फायदा हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि पांचों आरोपियों पप्पू, अवधेश और उर्वेश (तीनों भाई) तथा कांस्टेबल क्षत्रपाल यादव एवं सर्वेश यादव की जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं किया जाएगा क्योंकि इनके खिलाफ सीबीआई के पास कोई स्पष्ट सबूत नहीं है।

कानून के मुताबिक अगर सीबीआई 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाती है तो आरोपी जमानत ले सकता है। इस मामले में तीन महीने की मियाद 28 अगस्त को पूरा हो रही है। इसी साल मई में बदायूं में एक पेड़ से दो चचेरी बहनों के शव लटके हुए पाए गए थे। इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई थी और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी की खासी आलोचना हुई थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ए एल बनर्जी ने दावा किया था कि एक लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ और अपराध के पीछे के कारण संपत्ति विवाद हो सकता है।

बाड़मेर युवक का शव मिला ,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

बाड़मेर युवक का शव मिला ,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया 

बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार प्रातः एक युवक का शव पानी में मिलाने से सनसनी फेल गयी ,मृतक की पहचान देरावर सिंह पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई ,मृतक के परिजनों ने युवक की  हत्या कर टांके में फेंकने का आरोप लगाया ,शिव मुख्यालय पर घटना की जानकारी मिलते ही राणा राजपूत समाज के लोग एकत्रित हो गए तथा आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे माहौल बिगड़ता देख शिव में पुलिस बल तैनात किया गया ,पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश गौतम ने घटना स्थल पहुँच समझाईस कर मामला शांत किया ,पुलिस मामले की जांच में  जुटी हे 

बाड़मेर दो बहनो के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया ,एक गिरफ्तार

बाड़मेर दो  बहनो के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया ,एक गिरफ्तार 

बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के रतेऊ गाँव में दो बहनो के साथ गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ हैं। पुलिस ने पीड़ित बहनो का मेडिकल कराया हैं जिसमे गैंग रेप का खुलासा हुआ ,पुलिस सूत्रानुसार रतेऊ गांव में दो सगी बहनो ने सत्रह अगस्त को उनके साथ बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट पुलिस थाना गिड़ा में दी थी ,आज बुधवार  को दोनों बहनो ने उनके साथ बलात्कार की   रिपोर्ट पेश की जिस पर पुलिस ने पीड़ितबहनो का मेडिकल मुआयना कराया गया , गैंग रेप के एक आरोपी  विरधाराम पुत्र भेराराम निवासी रतेऊ को गिरफ्तार कर लिया हैं 

बाड़मेर अब अपने ही देंगे जल की पूरी जानकारी ...

अब अपने ही देंगे जल की पूरी जानकारी ... 
                                           - हर जिले से चुने जाएंगे जानकार  
                                           - राज्य भर से चुने जाएंगे 100 पेशेवर 
                                                   

बाड़मेर 
Displaying phed news pic 2.jpg

अब तक पानी की बचत और उसके सवर्धन के गंभीर मुद्दो पर हर जिला बाहर के जानकारों और विषय विशेषज्ञों पर निर्भर रहता है अब जल्द ही परिपाठी पूरी तरह से बदली बदली नजर आने वाली है। जल्द ही जिले में होने वाले जल बचत के कार्यकर्मो मे जिले के ही जानकर लोगो मे पानी को लेकर व्याख्यान देते नजर आएंगे। सीसीडीयू के आई ई सी कंसल्टेंट अशोक सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत देश भर मे पानी के समुचित प्रबंधन और आम जनता मे पानी की बचत की सम्पूर्ण जानकारी देने के लिए कई कार्यकर्म आयोजित किये जा रहे है। आम जनता के साथ साथ स्कूलों में बच्चो को भी पानी की बचत की जानकारी दी जा रही है। लोगो को पानी को दी जा रही जानकारी के लिए अब तक बाहर के जानकारों की सेवाएं ली जा रही थी लेकिन अब अपने ही जिले में पानी को लेकर सराहनीय काम कर चुके लोग राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के विषय विशेषज्ञ के तोर पर सेवाएं देते नजर आएंगे। राज्य भर से इस तरह के 100 पेशेवर इसके लिए चुने जाएंगे।  इन लोगो मे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ,भूजल विभाग के अधिकारी , जन प्रतिनिधि,पत्रकार , लेखक और पानी पर सराहनीय काम कर चुके लोग शामिल होंगे। ये अभी लोग आने  पानी को लेकर जिले के संसाधन समूह के तोर पर पहचाने जाएंगे। ये लोग हालाँकि अपने काम और पानी की जानकारी  पहले से ही श्रेष्ठ होंगे बावजूद इसके जयपुर मे राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत इन लोगो को सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा। जिसमे इनके ज्ञान को और अधिक बढ़ाया जायेगा।  इसके बाद ये लोग जिले भर मे राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत पानी पर होने वाले कार्यक्रमों मे लोगो को जल बचत की जानकारी प्रदान करते नजर आएंगे। राजपुरोहित ने  बताया की इन दिनों बाड़मेर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ,भूजल विभाग के अधिकारी , जन प्रतिनिधि,पत्रकार , लेखक और पानी पर सराहनीय काम कर चुके लोगो की जानकारी जुटा  कर इनमे से सबसे बेहतर लोगो की सूचि बनाई जा रही है जिसे जयपुर भेजा जा रहा है जिनमे से 100 पेशेवर लोगो की सूचि जल्द है जारी की जाएगी जिन्हे सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा। इस ख़ास कार्यकर्म मे सबसे अच्छी बात यह रहेगी की यही के जानकर अपनों के बीच अपने ज्ञान की जानकारी देंगे साथ ही उनकी स्थानीय भाषा और स्थानीय इलाके की अच्छी जानकारी हाशिल होना जमीनी स्तर तक पहुचायेगा।  इन जानकारी की जानकारी स्थानीय लोग भी आसानी से समझ पाएँगे।   


इनका कहना है 

राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत इस ख़ास योजना की शुरुवात के पीछे मकसद यह है की हर जिले से उन लोगो को बढ़ावा दिया जाये जिन्होंने पानी को लेकर बहुत अच्छा काम किया हो।  इन लोगो  के पानी को लेकर एक तो अच्छी जानकारी होगी साथ ही यह स्थानीय भाषा के जाकर होने के चलते लोगो को अपनी बात बहुत सहजता से समझा पाएंगे।  राज्य भर से इस तरह के सो लोगो का चयन किया जायेगा जिन्हे बाद मे सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा।
-हुकुम सिंह राजपुरोहित 
राज्य परामर्शदाता जल गुणवत्ता 

राज्य इकाई के आदेशो के बाद उन लोगो का सम्पूर्ण लेख जोखा एकत्रित किया जा रहा है जिहोने बाड़मेर में पानी को लेकर उम्दा काम किया है और जिन्हे पानी को लेकर अच्छी जानकारी है।  इन लोगो मे जलदाय विभाग के अधिकारियो के साथ पत्रकारों और जन प्रतिनिधियो  को भी शामिल किया जाना प्रस्तावित है।  यह समपर्ण प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर दी जाएगी और जिनकी सूचि पर अंतिम निर्णय जयपुर मे जायेगा।  अपने जिले के जानकर अपनों के बीच जाकारी देने यह बेहद ख़ास  नजर आएगा 
- अशोक सिंह राजपुरोहित 
आईईसी परामर्शदाता सीसीडीयू 

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई सिंघम रिटर्न्स

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
singham returns comes in 100 crore club

अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदर्शित हुई है।

सिंघम रिटर्न्स ने फिल्म के प्रदर्शन के पहले दिन लगभग 32 करोड़ रूपए की शानदार कमाई की। फिल्म ने अपने पहले वीकेड के दौरान लगभग 79 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 100.68 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है। सिंघम रिटर्न्स के पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मो में जय हो, 2 स्टेटस, होली डे, एक विलेन और किक ने भी 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की है।

उल्लेखनीय है कि सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीरव सिंघम का किरदार निभाया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अनुपम खेर और अमोल गुप्ते ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सिंघम रिटर्न्स वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म सिंघम की सीक्वल है। - 

राजीव-सोनिया गांधी की लव स्टोरी के 7 रोचक किस्से

नई दिल्ली। गांधी परिवार के सबसे बडे बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की लव स्टोरी के बारे में कई किस्से सुने जाते हैं।
seven facts about love story of rajiv and sonia gandhi


बताया जाता है कि राजीव गांधी जब ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ते थे उसी दौरान इटली मूल की खूबसूरत युवती एंटोनिया एडविजे अल्बिना मैनो (सोनिया गांधी) से उनकी मुलाकात एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी।

दोनों की लव स्टोरी से जुडे कुछ रोचक किस्से आपको बताते हैं।

1- कैंब्रिज विश्वविद्यालय में स्थित उस रेस्टोरेंट के मालिक चाल्र्स एंटोनी का कहना है कि राजीव ने सोनिया को सबसे पहले वहीं देखा था। उसके बाद ही वह उनसे प्यार कर बैठे।

उन्होंने बताया कि उस समय राजीव ने सोनिया के करीब वाली सीट पर बैठने के लिए उनसे कही, ताकि वह उनके बारे में कुछ जान सकें। इस पर एंटोनी ने क हा कि इस सुविधा के लिए उनको दोगुने पैसे चुकाने होंगे। पॉकेट मनी के लिए सोनिया उसी रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती थीं।

2- सोनिया गांधी से जब राजीव की शादी हुई उसके बाद वह अक्सर सार्वजनिक तौर पर यह कह कर सोनिया कि तारीफ करते थे कि वह एक सबसे खूबसूरत महिला को जानते हैं। सोनिया राजीव के जीवन में एकमात्र महिला थीं।

3- एक बात और कही जाती है कि राजीव गांधी जब भी अपने दोस्तों के बीच बैठते थे तब वह सोनिया के करीब बैठते थे या फिर उनका हाथ पक डे रहते थे या अपना हाथ उनके गले में डाले रहते थे। इस वजह से दोस्तों ने उनका एक मजाकिया नाम "चिपकन" रख दिया था।

4- राजीव गांधी ने एक बार बताया था कि जब पहली बार उन्होंने सोनिया को देखा था तो वह उनके लिए सिर्फ एक लड़की थीं। उन्होंने बताया कि सोनिया स्पष्टवादी और निष्कपट शख्स थीं। वह कभी भी कुछ छिपाती नहीं थीं। वह बेहद ही गर्मजोशी से लोगों से मिलती थीं और उनको समझने की कोशिश करती थीं।

5- सोनिया इटली के एक सामान्य परिवार से थीं, जबकि राजीव गांधी देश के प्रभावी राजनीतिक घराने से थे। सोनिया भी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। राजीव से उनकी मुलाकात दोस्ती से प्यार में बदल गई। उन्होंने अपने मां-बाप को पत्र लिखकर राजीव से संबंधों के बारे में बता दिया।

6- राजीव और सोनिया का लगभग 3 साल तक अफेयर चला और फिर 1968 में दिल्ली में दोनों ने शादी कर ली। राजीव की मां इंदिरा गांधी शुरू में इस रिश्ते के खिलाफ थीं। लेकिन समय बीतने के साथ ही इंदिरा और सोनिया में इतनी गहरी तालमेल बैठ गई कि इंदिरा सोनिया में अपनी बेटी देखने लगीं।

7- राजीव और सोनिया की शादी में सबसे रोचक पहलू यह था कि अमिताभ बच्चन के कवि पिता हरिवंश राय बच्चन ने सोनिया के ससुर की जिम्मेदारी निभाई थी।

पुलिस ने होटल पर मारा छापा तो खुली पोल

भिवाडी। अलवर जिले के भिवाडी औद्योगिक नगरी की भगत सिंह कॉलोनी स्थित जापानी होटल (अजु) में गोमांस बिक्री की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारा तथा मौक से मिले मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

police raid on japanese hotel  in bhiwadi alwar


भिवाडी थानाधिकारी शिव दयाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भगत सिंह कॉलोनी स्थित जापानी होटल अजु में गोमांस की बिक्री होती है जिस पर पुलिस टीम ने बुधवार को छापा मारा और मौके से जप्त मांस के नमूना जांच के लिए भेजा है।

पुलिस ने मिलकपुर स्थित पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सक विमला को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गोमांस के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इसकी सूचना पर बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकत्र्ता भी मौके पर पहंुचे।