मंगलवार, 15 अप्रैल 2014

बच्चों का शव खाकर मिटाता था भूख

पाकिस्तान। पाकिस्तान में नरभक्षी दो सगे भाई बच्चों के शव को खाकर भूख मिटाते थे। पाकिस्तान पुलिस ने दोनों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान फरमान और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के भक्कर जिले के दरया खान इलाके में रहने वाले हैं।they eliminate hunger by eating bodies of kids
दोनों आरोपियों को अप्रैल 2011 मेंभी इंसानी मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वे उस समय स्थानीय कब्रगाह से लाशें निकालकर उसके हिस्से खा लेते थे। उन लोगों ने कम से कम 150 लाशों को निकाल कर उनके हिस्से खा लिए थे।

दोनों को दो साल की कैद की सजा और 50,000 रूपए जुर्माना भी लगाया गया था। दोनों भाइयों को मियांवाली जिला जेल में रखा गया था। वहां से छूटने के बाद वे अपने इलाके में वापस आ गए।

हालांकि वे जेल में कम अस्पताल में ज्यादा रहे क्योंकि वहां उनका मानसिक इलाज किया जा रहा था। बाद में पुलिस को शिकायत मिली तो उसने उनके घर छापा मारा जहां एक बच्चे का सिर मिला। पुलिस ने आरिफ को फौरन गिरफ्तार कर लिया।

अंबेडकर पुस्तिका का किया विमोचन


अंबेडकर पुस्तिका का किया विमोचन




बाड़मेर. डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर तिलक नगर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर न्यू सर्किल पर धूमधाम से मनाई।समारोह समिति व्यवस्थापक एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत ने बताया कि मुख्य अतिथि शिव विधायक मानवेंद्रसिंह ने कहा कि विकास के लिए दहेज प्रथा व जाति व्यवस्था को समाज से निकालना होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष उप सरपंच बालमसिंह महेचा ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना होगा। समारोह में महंत अभयनाथ महाराज, सादुल आश्रम के गादीपति पूजाराम के सानिध्य में डॉ. अंबेडकर की पुस्तिका का विमोचन किया गया। समिति संरक्षक भोजाराम मंगल, रणजीत चौधरी, असरफ खिलजी, आलोक सिंगल, भूराराम भील, श्रवण चंदेल, रामदास, भंवरलाल मौजूद थे। पूर्व संयोजक रमेश धारू, किसानाराम मेघवाल, इब्राहिम खिलजी, बलवंत व ठाकरनाथ ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तोगाराम मेघवाल, ठाकराराम मेघवाल, जगदीश बामणिया, डालूराम सेजू, अचलाराम, खीमराज, राजूराम परिहार सहित समाज के लोग मौजूद थे।
चौहटन. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सावा ग्राम पंचायत मुख्यालय जयंती समारोह डॉ.मेघाराम गढ़वीर, भंवरलाल, शेखाराम मेघवाल एवं धमूराम पूजासर के मुख्य आतिथ्य में मनाई। आयोजन कर्ता अमोलख जोगू ने बताया कि समारोह में डॉ.मेघाराम गढ़वीर ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के जीवन से सीख लेकर आगे बढऩा चाहिए। बाबा साहेब ने पूरा जीवन दलितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। भंवरलाल जोगल ने कहा कि युवा वर्ग शिक्षा अर्जित कर आगे बढ़े।
बायतु. डॉ.अंबेडकर जयंती पर नेमनाथ महंत नौसर, जेठनाथ जसनाथ आश्रम, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुरुषोतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाल उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। समारोह को नरपत पूनड़, राणमल चौहान, मूलाराम मंडल, कृपाराम कोलू, पूनमाराम व महावीर ने संबोधित किया।
गडरा रोड. गडरा रोड तहसील मुख्यालय पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन रामदेव शिक्षण एवं सेवा संस्थान गडरा रोड के सानिध्य में अंबेडकर समारोह समिति द्वारा मेघवाल समाज गडरा रोड की पांच बीघा भूमि पर किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार डाला राम, अध्यक्ष गोमदराम, विशिष्ट अतिथि खमीशा राम नौपाट एवं उप सरपंच मकाराम रहे। समारोह में लालूराम पंवार, मेघाराम, रामकुमार पन्नू, दशरथ बालाच, बलदेव व्यास, राजेश बालाच ने संबोधित किया। समारोह में कक्षा 10 वीं व 12 वीं में प्रथम आने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं सरकारी सेवा में नवचयनित पटवारी अरविंद सिंह बालाच व मुकेश कुमार सरगीला ( शिक्षक ) तथा द्वितीय श्रेणी में चयनित बाबूलाल सेजू को भी सम्मानित किया गया। समारोह में रामदेव शिक्षण एवं सेवा संस्थान गडरा रोड की बैठक आयोजित हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में संरक्षक पीराराम भूतपूर्व सरपंच व दानदाता शंभूराम बालाच रिटायर्ड आर आई तथा अध्यक्ष दशरथ बालाच, उपाध्यक्ष गोमदराम, सचिव मेघाराम तथा कोषाध्यक्ष नारायण दास पंवार को बनाया गया।
गुड़ामालानी. राजीव गांधी सेवा केंद्र में थार विकास मंच ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता के रूप में मनाई। मुख्य वक्ता बाबूलाल प्रजापत ने कहा कि अंबेडकर ने हमेशा जातिवाद का विरोध किया। मुख्य अतिथि पूर्व उपसरपंच धनसिंह राठौड़ ने कविता प्रस्तुत की। भाकिसं के बाबूलाल मांजू, घमंडीराम विश्नोई, डॉ.अचलाराम चौधरी, कानाराम भाटाला, अभाविप के सह प्रमुख उदयराज गोदारा, अध्यक्षता धन्नाराम नामा ने की है।
बाबा साहब को याद किया : जिला कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नगर सभापति उषा जैन, समन्वयक गिरीश गर्ग, उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, चैनसिंह भाटी, पार्षद शंकरसिंह, बलवीर माली, रमेश आचार्य, महादेवसिंह, सतीश जांगिड़, जगदीश जाखड़, ईश्वरलाल सेवक, महेश वासू, रूगराज गौड़, कमला चौहान, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाड़मेर पत्नी ने ट्रेन व पति ने टांके में कूदकर दी जान

पत्नी ने ट्रेन व पति ने टांके में कूदकर दी जान


बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के तिलक नगर में विवाहिता दपंति ने किसी कहासुनी को लेकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि तिलक नगर निवासी मीरा देवी पत्नी ईशराराम(20) मेघवाल ने सोमवार को दिल्ली से बाड़मेर आने वाली मालाणी एक्सप्रेस के आगे कूद आत्महत्या कर ली। जब उसके पति ईशराराम को पत्नी के आत्महत्या की खबर मिली तो पति घर के पास बने टांके में कूद गया और आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर जब आसपास के लोगों में फैली तो मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहित जोड़ की एक साल पहले ही शादी हुई थी। हालांकि दोनों के एक साथ आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन घटना की सूचना के बाद सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है, लेकिन किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

खतरनाक राजनीतिक खेल खेल रही भाजपा: गहलोत


खतरनाक राजनीतिक खेल खेल रही भाजपा: गहलोत

 बाड़मेर.



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नल सोनाराम के कांग्रेस में शामिल होने के मामले पर कहा कि यह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व कर्नल की सोची-समझी साजिश थी। विधानसभा चुनावों में 163 सीटें मिलने के बाद राजे अंहकार में है। हमनें खूब काम करवाएं लेकिन हमें समझ में नहीं आता कि हम हारे कैसे? ये ही हाल भाजपा खेमे के है, वे समझ नहीं पा रहे है कि इतनी सीटें जीते कैसे? भाजपा मोदी के नाम से खतरनाक राजनीति खेल रही है, जो आने वाले दिनों में देश के लिए घातक होगी। वे सोमवार को चौहटन विधानसभा क्षेत्र ईटादा में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी, पेयजल योजना सहित कई बड़े प्रोजेक्ट की बाड़मेर को सौगात देकर विकास के काम करवाए।
एआईसीसी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता का रास्ता नहीं छोड़ा है और मुल्क के सभी छोटे-बड़े लोगों को साथ लेकर चलती है। दंगे तो हर राज्य में हुए है, लेकिन नरेंद्र मोदी के राज में दंगे हुए है उन पर दंगे भड़काने का कलंक लगा हुआ है। मोदी देश के दो टुकड़े करना चाहते है और कांग्रेस यह देखना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट दिया होता तो वे भी आज नरेंद्र मोदी के नारे लगा रहे होते, लेकिन टिकट नहीं दिया तो रसूख बदल दिए।

सवा छह घंटे देरी से पहुंचे गहलोत, फिर भी डटी रही भीड़
ईटादा इस सभा के लिए लोगों को 9:30 बजे का समय दिया, लोग आए भी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 11 बजे सभा में पहुंचने वाले थे, लेकिन 11.30 बजे जब उनका हेलिकॉप्टर पहुंचा तो सिग्नल नहीं मिला। करीब आधा घंटा तक हेलिकॉप्टर हवा में घूमने के बाद बालोतरा के लिए रवाना हो गया। वे शाम को 3:45 बजे वापस आए और संबोधित किया। हेलिकॉप्टर के सिग्नल नहीं देने के लिए उन्होंने भाजपा सरकार को दोषी माना। गहलोत के देरी से पहुंचने के बावजूद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग वहां डटे रहे। वे अशोक गहलोत को सुनने और नजदीक से देखने के बेताब थे। बीच-बीच में गहलोत के नहीं आने, कार्यक्रम रद्द होने की सूचनाएं मिली, लेकिन भीड़ डटी रही। 
खतरनाक राजनीति...
कांग्रेसी नेता लगातार संपर्क साधते रहे और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एक-एक घंटे भाषणों का दौर चला। इस दौरान स्थानीय आखिरी वक्ता के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने करीब एक घंटे भाषण दिया।
मेरे पास मूंछों वाला मुख्यमंत्री नहीं : हरीश
ईटादा में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा कहती है मेरी मूंछ की लड़ाई है। शायद उनके लिए मूंछ और पूंछ की लड़ाई हो सकती है, लेकिन मेरे पास तो मूंछों वाला मुख्यमंत्री नहीं है और न ही ठिकानेदार। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो बाड़मेर पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी खोलेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। हरीश चौधरी ने कहा कि जसवंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे थार एक्सप्रेस को शुरू करवाने को लेकर झूठी वाहवाही लूट रहे है। थार एक्सप्रेस को यूपीए सरकार ने शुरू किया था। अब जब टिकट नहीं मिला तो बाड़मेर में विकास का ढोल पीट रहे है। हरीश ने कहा कि मैं कांग्रेस में जन्मा हूं और मरूंगा भी कांग्रेस में ही।
'
हमें मोदी व महारानी की आंखें खोलनी है'
पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि हमें अंहकारी नरेंद्र मोदी व वसुंधरा की आंखें खोलनी है। राजस्थान में 163 सीटों के बाद महारानी बहुत अंहकार में है। वोट की ताकत से हमें इनका दिमाग खोलना है। जसवंत व कर्नल दोनों को सांप नाथ व नागनाथ बताया। पूर्व अल्पसंख्यक मंत्री अमीन खां ने कहा कि सीएम वसुंधरा नेताओं को बाड़मेर भेज रही है, लोगों को धमकाकर वोट हासिल करना चाहती है। मुसलमानों को नसीहत दी कि जिस तरह कर्नल जाटों को एक लाइन पर खड़ा करता है, उसी तरह हम मुसलमानों को भी एकजुट होना जरूरी है। सभा को चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, जैसलमेर जिला प्रमुख अब्दूला फकीर, बाड़मेर जिला प्रमुख मदन कौर, गफर अहमद, चौहटन प्रधान शम्मा खां, हाजी रहीम खां, हाजी सत्तार, नरेंद्र भादू, मौलवी साले मोहम्मद, गोरधन सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

जसवंत महिमा ...मालाणी मान सम्मान नै राखबा ,कूदियौ जंग जसवन्त मानी




महा मंडियों जंग चवद भारत तणो ,निज जलमभोम जसवंत जुड़िया . कायमी ,कुचरणी कुबदी कपट कर ,मायतां हेत घर बार जड़िया . राज राणी दुहूँ गिंडक भेला हुया ,काट खाणा तरै लार पड़िया। आड़वाणी जिस्या कान आडा किया ,जठै निर्दली जसवंत भिड़िया। डूबग्या समंद री लहर दिखावै तणी ,चूप हो बैठ्ग्या आड़वाणी। बडेरां छोड़ दलबदलुवाँ टिकट दे,बांदरी न्याव करे वसुंधराणी। जठै जसवंत सपूत मुरधर तणो साव खोटी नहीं बात मानी। मालाणी मान सम्मान नै राखबा ,कूदियौ जंग जसवन्त मानी। पांगळी एक पग किण तरै चालसी ,साथ सारा लियां काम सरसी। भाजपा जीत री बात बणसी नहीं जस्सवंत लियां ही पार पड़सी। पाछली पीठ पर वार करियौ जिका ,कायराँ तणा मुख किया काळा। राह रजवाट री रीत नै राखवी ,रंग छै तनै सिरदार वाळा। करम री बात खुद हाथ नूती जकी ,बणी छै वसुधरा राज राणी। बारला हाथ मुरधर गळा ऊपरै ,कर रह्या देस री धुल धाणी। कारगिल जीत में नाम ऊंचौ कियौ ,दुस्मणां देस रा मुडया पाछा . बित्त ,ऱक्षा और मंत्री बिदेसाँ ,जस्सवंत किया सब काम आछा। सभा में बण्या सिरताज सब सांसदां ,थार में रेल नै गया लेबा। मात रै दरसणां लाभ लेबा गया ,मात हिँगलाज रै धोक देबा। धरम री ,जात री ,बात कोनी करी ,कौम छत्तीस री आन राखी। एकता देस री कायमी राखणी ,आवतौ काल आ कहै साखी। मान नै राखबा मोह पद छोङियौ ,घणौ इन बात रौ मोड़ म्हानै। साँच री लीक निर्भीक हो चालिया ,धिनो धिन रंग जसवंत थानै। रजवटी जंग रौ बिगुल जद बाजियौ ,भाईड़ा कई लुक रह्या छाना। कई जा बैठिया रानियाँ गोद में,धिरग रे धिरग रे धिरग ज्यानै . जस्स अपजस और मरण जीवन दुहूँ ,लाभ हानी रहै बिधि हाथै। जीतिया भलां थे हारिया भलां पण ,मोड़ सिरमोड़ जसवंत माथै। राज री आन नै शान नै थरपणों ,मायड़ री मानता प्रश्न बळता। जीत आर हार सूं राज रथ रुकै ना ,सिंघ नह रुकै निज राह चलता। मराठी आपरी मानुषी दिखावै ,हियै में गरब्बे गुज्जराती। मायड़ भाषा एक कूणा पड़ी बापड़ी,सूसकै फटै नह पुत्र छाती। उठावौ आप आवाज मायड़ तणी सकल जण मुरधरा थार सागै। दिरावौ मायड़ नै राज री मानता ,अरज मायड़ करै आप आगै। अकबरी सल्तनत घमंड बहरी बणी ,बजाओ फेर परताप डंका। मुरधरा हाक दिल धड़क्के दिली रौ , उठो रे मुरधरा राणबंका। narayan singh deval

सोमवार, 14 अप्रैल 2014

जसवंत सिंह की आंधी आने वाली हैं शगुन ऐसे हैं

जसवंत सिंह की आंधी आने वाली हैं शगुन ऐसे हैं
बाड़मेर पूर्व विदेश मंत्री और संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में उनकी पुत्र वधु चित्रा सिंह ने सोमवार को धोरीमना क्षेत्र के दर्जनो गाँवों का दौर कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा। चित्रा सिंह ने सोमवार को उण्डखा ,मीठड़ा ,मांगता ,नेडी नाड़ी ,कोजा ,भारथे की , राणासर ,खारी ,अरणियाली ,सदा बेरी ,में सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की बाड़मेर की जसवंत सिंह को जो समर्थन दिया उससे साफ़ लगता हैं की जसवंत सिंह के आंधी मतपेटियों में बंद होने वाली हैं ,जनता अपना मानस बना चुकी हैं ,उन्होंने कहा की राज्य सरकार जसवंत सिंह को रोकने के लिए भाजपा के नेताओ और मंत्रियो की फौज बाड़मेर जैसलमेर में तैनात कर दी इसके बावजूद बाड़मेर जैसलमेर की जनता की भावना जसवंत सिंह के प्रति काम नहीं कर पाये ,उन्होंने कहा की वसुंधरा राजे जितना दबाव जसवंत सिंह के समर्थको पर बना रही हैं कार्यकर्ता और दृढ होते जा रहे हैं ,उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की हैं ,शरीर में से जान निकाल दो क्या बचेगा ,यह स्थति भाजपा की हो गयी हैं ,उन्होंने आह्वान किया की सतरह अप्रैल को टॉर्च बैटरी पर बटन दबा कर जसवंत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाये। उण्डखा सभा को सम्बोधित करते हुए कैप्टन हीर सिंह भाटी ने कहा की जसवंत सिंह के प्रति जज्बा पैदा हो गया हैं। जसवंत लहर आंधी में बदल गयी हैं ,गाँव गाँव ढाणी ढाणी जसवंत सिंह को समर्थनमिल रहा हैं। उन्होंने कहा की जसवंत सिंह इस धरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। आप लोग मतदान के लिए जरूर जाए। उन्होंने कहा की जातिगत भवन से ऊपर उठकर जसवंत सिंह को विजयी। बने इस अवसर पर रिडमल सिंह दांता ,प्रेम सिंह ,हरी सिंह सहित छत्तीस कौम के लोग उपस्थित थे

चित्रा सिंह ने शहर में माँगा समर्थन
बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने बाड़मेर शहर के दान जी की होदी ,आचार्यो का वास , मंदिर हिंगलाज के पास ,और तन सिंह चौराहा के पास बड़ी सभाओ को सम्बोधित करते हुए जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा ,चित्रा सिंह ने आम मतदाताओ को भरोसा दिलाया की जसोल परिवार आपकी सेवा में तत्पर रहेगा।

foto..बाड़मेर की जनता का जसवंत को सलाम ,रोड शो में जसवंत सिंह के साथ उमड़ा जान सैलाब











foto..बाड़मेर की जनता का जसवंत को सलाम ,रोड शो में जसवंत सिंह के साथ उमड़ा जान सैलाब

बाड़मेर पूर्व विदेश मंत्री और निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के सोमवार शाम आयोजित रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने जसवंत सिंह को सलाम किया। सोमवार शाम पांच बजे जसवंत सिंह ने अम्बेडकर चौराहा पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ा कर श्र्रदांजली अर्पित कर महावीर सर्किल पर रोड शो के लिए पहुंचे। महावीर सर्किल पर जसवंत सिंह के हज़ारो की संख्या में समर्थक पीत पताका लेकर स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जसवंत सिंह के समर्थन में रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थको के चलते सडको पर पाँव रखने की जगह नहीं बची ,जसवंत सिंह ने महावीर सर्किल से अपना रोड शो बाड़मेर की पावन धरा को नमन कर शुरू किया ,जसवंत सिंह के समर्थक जोश के साथ नारे लगा पीत पताकाए फहरा रहे थे। जसवंत सिंह महावीर सर्किल पर जसवंत सिंह का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया ,जसवंत सिंह के लिए खास तोर से रथ तैयारकिया गया जिसमे होकर जसवंत सिंह आम जनता का अभिवादन कर वोट की अपील कर रहे थे ,मांगणियार लोक खान के गए लोक गीत जसवंत महिमा ने पुरे वातावरण को जसवंत मय कर दिया । बाड़मेर शहर में पहली बार ऐतिहासिक रोड शो ने विरोधियो के माथे पर चिंता की लकीरे पैदा कर दी। जसवंत सिंह के समर्थन में युवाओ का जोश और उत्साह देखते बनता था। युवा जोशीले नारे लगा रहे थे। जसवंत सिंह का बाड़मेर की जनता ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया ,जसवंत के स्वागत में बाड़मेर की जनता हाथो में मालाये लेकर जनता कतार बध खड़ी ,जनता ने जसवंत सिंह का भव्य स्वागत कर समर्थन दिया ,जसवंत सिंह रोड शो में भरी भीड़ देख गदगद हो रहे थे ,ग्रामीण अंचलो से शहरी क्षेत्र लोग हज़ारो की समर्थक उपस्थित थे। जसवंत का रोड शो ढाणी बाज़ार ,पीपली चौक ,लक्ष्मी बाज़ार ,सब्जी मंडी ,गांधी चौक ,अहिंसा चौरहा ,हॉस्पिटल रोड , राय कॉलोनी ,और तन सिंह सर्किल तक चला ,विभिन समाजो और व्यापर वर्ग के संघठनो ने जसवंत सिंह का भव्य स्वागत किया ,

जसवंत ने महरिया को दिया समर्थन, भाजपा की मुसीबतें बढ़ी -



रींगस। लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में मतदान से पहले भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। टिकट न मिलने पर पार्टी से बागी हुए दो पूर्व मंत्रियों जसवंत सिंह और सुभाष महरिया ने हाथ मिला लिए हैं। सीकर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरने वाले सुभाष महरिया को जसवंत सिंह ने अपना समर्थन दे दिया है।
Jaswant Singh gave support to Subhash Meharia
सीकर जिले के रींगस में सोमवार को स्वाभिमान रैली में महरिया ने जसवंत सिंह द्वारा समर्थन देने की घोषणा की। हालांकि जसवंत खुद नहीं आए लेकिन उन्होंने समर्थन का पत्र भेजा। महरिया ने यह पत्र सभा में पढ़कर सुनाया।

जसवंत के इस कदम से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके चलते सीकर में राजपूत वोट महरिया की तरफ झुक सकते हैं। वहीं बाड़मेर में जाट वोट जसंवत के पक्ष में झुक सकते हैं। हालांकि बाड़मेर सीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार जाट होने से इसकी उम्मीद कम है।

बाड़मेर नरेंद्र मोदी के मंच पर हिस्ट्रीशीटर विधायक


बाड़मेर बाड़मेर जिले के बालोतरा में आयोजित बीजेपी की सभा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के मंच पर एक आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा विधायक मौजूद था। मोदी जिस वक्त चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजस्थान के गोपालगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के साथ घूमने का आरोप लगा रहे थे, उस दौरान उनके मंच पर उनके साथ भी एक हिस्ट्रीशीटर विधायक मौजूद था।

बाड़मेर के बायतु विधानसभा से बीजेपी के विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ बाड़मेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल रखी है। मोदी ने ना सिर्फ कैलाश चौधरी के साथ बाड़मेर में मंच साझा किया, बल्कि भाषण पूरा होने के बाद उनके साथ फोटो भी खिंचवायी।

गौरतलब है कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बाड़मेर के माजीवाला (बालोतरा) कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने राजस्थान के गोपालगढ़ में दंगों के बाद एक मोटरसाइकिल पर गोपालगढ़ का दौरा किया था। मोदी ने आरोप लगाया था कि वह मोटर साइकिल चोरी की थी और मोटर साइकिल चलाने वाला एक हिस्ट्रीशीटर था। जिस वक्त मोदी यह आरोप लगा रहे थे, उस वक्त उसी मंच पर उनके साथ बाड़मेर के बायतु विधायक खड़े थे, जिनकी हिस्ट्रीशीट बाड़मेर के बालोतरा थाने ने 28 जनवरी 2003 को खोली गई थी।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा ने इस बात की पुष्टि की है। कैलाश चौधरी पर कुल 13 मामले दर्ज हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान चौधरी ने अपने शपथ पत्र में इन मामलों की जानकारी भी चुनाव आयोग को दी थी। बाड़मेर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी में अब भी बालोतरा थाने के कैलाश चौधरी का नाम और फोटो दर्ज है।

कैलाश चौधरी ने हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी को करीब 15 हजार मतों से हराया था। कर्नल सोनाराम चौधरी इस बार बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। इस मामले में कैलाश चौधरी से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है। हालांकि चौधरी ने स्वयं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पुष्टि की और कहा कि उनके खिलाफ सारे मुकदमे राजनीति से प्रेरित हैं और यह एक षड्यंत्र है।

कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने कई जन आंदोलनों में भाग लिया था, जिसके कारण तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए थे। वहीं, दूसरी ओर अब कांग्रेस ने भी इस मामलेे में बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने कहा कि बीजेपी नेताओं को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष पर आरोप लगा रहे थे, तब उनके मंच पर एक हिस्ट्रीशीटर मौजूद था। जोशी ने कहा कि यह बीजेपी नेताओं का दोहरा चरित्र है।