शुक्रवार, 28 मार्च 2014

दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, तीन की मौत

जोधपुर। मध्यप्रदेश के रतलाम से दर्शनों के लिए राजस्थान आए एक परिवार के तीन लोगों की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, तीन की मौत
जानकारी के अनुसार रतलाम से 7 लोग स्कोर्पियो से जोधपुर जिले में ओसियां में स्थित सच्चियाय माता के दर्शनों के लिए आए थे। इसी दौरान किरमसरिया गांव के पास सड़क पर पड़े पत्थरों से गाड़ी टकरा कर पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो महिलाएं हैं। वहीं चार अन्य घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत नाजुक है। इन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनास्थल पर टोक नाके का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते सड़क पर पत्थर रखे गए थे और दन पत्थरों की वजह से हादसा हो गया।

जसवंत सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को

जसवंत सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को


बाड़मेर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के जिला कार्यालय का उद्घाटन शनिवार प्रातः ग्यारह बजे चित्रा सिंह द्वारा किया जायेगा ,

कार्यालय सरदार पूरा स्थित माहेश्वरी भवन में खोला जायेगा ,उद्घाटन में समस्त कार्यकर्ताओ को बड़ी तादाद में पहुँचाने का आह्वान किया हें

जसोल में वसुंधरा का हुआ जोरदार विरोध ,गंगाराम को दी शर्धांजलि

जसोल में वसुंधरा का हुआ जोरदार विरोध ,गंगाराम को दी शर्धांजलि 

बाड़मेर राज्य कि मुखिया वसुंधरा राजे अपने एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंची ,शुक्रवार प्रातः वसुंधरा राजे ने किसान नेता गंगाराम चौधरी के निवास स्थान जाकर उन्हें शरदांजलि दी। वसुंधरा राजे ने बताया कि राजस्थान कि राजनीती में गंगाराम चौधरी एक नायक थे ,उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई हें। बाड़मेर में कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो से मुलाकात कर वसुंधरा राजे जसोल माता रानी भटियाणी के दर्शन के लिए रवाना हो गयी ,वसुंधरा राजे के जसोल पहुंचते ही वसुन्धरे राजे के खिलाफ जोरदार नारे लग गए। भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार जसवंत सिंह का जसोल गृह गाँव में ,जंहा वसुंधरा राजे का जोरदार विरोध यहाँ कि जनता ने दर्ज कराया। वसुंधरा राजे के खिलाफ लोगो ने वसुंधरा वापस जाओ ,वसुंधरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी ,जसवंत का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान जैसे नारे लगे ,वसुंधरा राजे ने जसोल स्थित माता रानी भटियाणी के मंदिर जाकर दर्शन कर पूजा अर्चना कि। इसके बाद वो आसोतरा ब्रह्मधाम के दर्शन के लिए रवाना हुई।

जैसलमेर जसवंत सिंह को पलकों पर बिठाया लोगो ने



जैसलमेर जसवंत सिंह को पलकों पर बिठाया लोगो ने

लोगो ने उत्साह के साथ कहा अपने खर्चे से करेंगे प्रचार



बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को माता रानी भटियाणी जन्म स्थल जोगीदास धाम जाकर धोक लगाई ,तथा सफलता कि कामना कि। जसवंत सिंह का लोगो ने जबर्दस्त उत्साह के साथ स्वागत किया। लोगो में जसवंत के प्रति जोरदार उत्साह देखा गया। जोगीदास धाम में जसवंत सिंह ने विशाल आम सभा को भी सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जसवंत सिंह ने कहा कि भाजपा ने म,ऐरे साथ अन्याय किया इसीलिए चुनाव नहीं लड़ रहा ,भाजपा ने कार्यकर्ताओ कि भावनाओ को आहात किया। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओ का पार्टी में अपमान बर्दास्त नहीं कर पाया ,उन्होंने कहा कि मुझे सीधे सीधे टिकट न देने का कह कर भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दी जाती तो यहस्थति नहीं बनती। जसवंत सिंह ने कहा कि पार्टी में रह कर पार्टी के सिद्धांतो के लिए लड़ाई लड़ना आसान काम नहीं हें। जसवंत सिंह ने राजनाथ सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरा दूसरी बार पार्टी में अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि आपकी भावनाए और समर्थन ने मेरा उत्साह वर्धन किया हें।
सभा को सम्बोधित करते हुए आत्मा राम मेघवाल में कहा कि जसवंत सिंह देश का गौरव हें उनका अपमान असहनीय हें ,मालानी केर लोग जसवंत के साथ एक जुट हें ,यह सत्तरह तारिख को दिखा देंगे
सभा को सम्बोधित करते हुए तेजदान देथा ने कहा कि दुनिआ भर में जिस शख्शियत को सलाम किया जाता हें उसकी ही पार्टी में उनका अपमान कर ऐसे नेता को टिकट दी जो पिछले बीस सालो से भाजपा को गालिया दे रहा ,यह जसवंत का ही नहीं कार्यकर्ताओ का अपमान हें।
सभा को रतन सिंह कुंडा ,जालम सिंह हापा ,दलपत सिंह सत्तो ,जनक सिंह सत्तो ,चिंतामन दस ,राजूराम मेघवाल ,फोगे खान फ़क़ीर ,बहादुर खान ,आसु सिंह तेजमालता ,मानाराम दरजी ,वीर सिंह सरपंच ,राम सिंह कुंडा ,हाकम सिंह ,जुगत सिंह सोढा ,फूल सिंह सोढा ,अमरे खान पूर्व सरपंच सहित कई लोगो ने सम्बोधित कर जसवंत सिंह को भारी बहुमत से जितने कि अपील कि।

प्रेमी ने बनाया एमएमएस, दोस्त ने किया रेप

जयपुर। राजधानी के जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में किशोरी को ब्लैकमेल कर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीडिता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि सिंधु नगर नाहरी का नाका निवासी 15 वर्षीय किशोरी से कुछ महीनों पहले आरोपी स्थानीय निवासी एक लड़के ने दोस्ती की। आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

बाद में आरोपी ने पीडिता को उसकी अश्लील क्लीपिंग बना लेने का डर दिखाया और देहशोषण करता रहा। पीडिता का कहना है कि आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए उसे अपने दोस्त के हवाले भी कर दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब पंद्रह दिन पहले पीडिता ने परिजनों को आपबीती बताई।

पहले पीडित परिवार ने आरोपी के परिवार को मामले की जानकारी दी, लेकिन आरोपी के परिवार ने पीडिता के परिवार को ही धमका दिया। मामले की जांच कर रहे एसीपी शास्त्री नगर द्वारका प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।