शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या
जमशेदपुर। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के एक पॉश इलाके में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध रूप से गैंगरेप के बाद जला कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कदमा के समृद्ध फार्म एरिया क्षेत्र के रोड संख्या 11 में टाटा स्टील के एक खाली पड़े (परित्यक्त) मकान से सुबह लोगों ने धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को इसकी इत्तिला दी गई। मकान से एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया।

इस बात की आशंका है कि संभवत: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मामले में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की संभावना है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है। ज्ञातव्य है कि कदमा थाना क्षेत्र में ही दो दिन पूर्व एक प्रोफेसर की पत्नी ने बीएच एरिया स्थित एक घर में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उस मामले में पति प्रो. गोविंद झा तथा उनकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।

तीन नेशनल प्लेयर बन गए चोर

तीन नेशनल प्लेयर बन गए चोर
पटियाला। पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों और जालंधर के एक पुलिस अधिकारी के बेटे को कार चोरी और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों ने फोच्र्यूनर नाम की एक गैंग बना ली थी। यह गैंग महंगी कारें और एसयूवी चुराती थी। जिन तीन राष्ट्रीय प्लेयर को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान कबड्डी खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह, भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पवन कुमार, गोला फेंक प्लेयर अतिंदर विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

गुरजिंदर का पंजाब पुलिस में सलेक्शन हो गया था लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया था।
पवन कुमार ने भाला फेंक के एशियन कैंप में हिस्सा लिया था। उसने तीन साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़ दी थी। अतिंदर पटिलाया स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र है।

अतिंदर ने गोला फेंक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मनदीप सिंह हेड कांस्टेबल का बेटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग का प्रमुख कम्प्यूटर इंजीनियर जतिंदर कुमार है। जतिंदर के साथी सुखदेव बिल्ला और सूरज प्रकाश फरार हैं।

ये लोग राज्य के विभिन्न इलाकों से होंडा, स्विफ्ट जैसी कारें चुराते थे। इनके पास से एक सफारी गाड़ी व दो अन्य कारें बरामद हुई है। इन सभी की चोरी की 11 वारदातों में तलाश थी। इन्होंने करीब 1 करोड़ 9 लाख रूपए के वाहन चुराए। इनको तेज गति से कारें चलाने का शौक था इसलिए चोरी का रास्ता अपना लिया।