शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या
जमशेदपुर। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के एक पॉश इलाके में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध रूप से गैंगरेप के बाद जला कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कदमा के समृद्ध फार्म एरिया क्षेत्र के रोड संख्या 11 में टाटा स्टील के एक खाली पड़े (परित्यक्त) मकान से सुबह लोगों ने धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को इसकी इत्तिला दी गई। मकान से एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया।

इस बात की आशंका है कि संभवत: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मामले में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की संभावना है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है। ज्ञातव्य है कि कदमा थाना क्षेत्र में ही दो दिन पूर्व एक प्रोफेसर की पत्नी ने बीएच एरिया स्थित एक घर में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उस मामले में पति प्रो. गोविंद झा तथा उनकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें