मंगलवार, 30 अगस्त 2011

शंकराचार्य पर जज को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप

चेन्नई. शंकररमन हत्याकांड में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती और उनके शिष्य विजयेंद्र सरस्वती पर मामले की सुनवाई कर रही कोर्ट के जज को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

मद्रास हाईकोर्ट के जज के सुगुना ने इस मामले में एक याचिका पर सुनवाई आठ हफ्ते के लिए स्थगित कर दी है। पी सुदरराजन ने इस याचिका में कहा है कि फोन पर बातचीत के हाल में सामने आए टेप में शंकराचार्य द्वारा मामले की सुनवाई कर रहे जज को रिश्वत देने की कोशिश करने के संकेत मिलते हैं।

पुडुचेरी सेशंस कोर्ट में हत्या के मामले की सुनवाई चल रही है।

कांचीपुरम के वर्दराज पेरुमल मंदिर के प्रबंधक शंकररमन की 3 सितंबर 2004 में हत्या कर दी गई थी। पांच लोगों ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए समर्पण किया था लेकिन जांच में पता चला कि वे दोषी नहीं हैं।

हत्या के दो माह बाद जयेंद्र सरस्वती को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विजयेंद्र सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि शंकररमन पहले कांची मठ में काम करता था और मठ में चल रही वित्तीय गड़बड़ियों की उसे जानकारी थी। उसकी हत्या इसलिए कर दी गई कि कहीं वह इन्हें उजागर न कर दे। शंकराचार्य ने तमिलनाडु में निष्पक्ष सुनवाई पर संदेह जताया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का मुकदमा चेंगलपेट से पुडुचेरी स्थानांतरित कर दिया था।

'अग्निपथ' के प्रोमो में देखिए ऋतिक को विजय दीनानाथ चौहान के रूप में


फिल्म 'अग्निपथ' के प्रोमो ने लोगों में इसके रीमेक होने से जुड़ी जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है। एक ओर जहां यह प्रोमो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों में एक्साइटमेंट भी बढ़ा दिया है। अब देखते हैं कि संजय दत्त का कांचा छीना वाला अवतार इस फिल्म को हिट कराने में क्या भूमिका निभाता है। हालांकि संजू बाबा इससे पहले कई निगेटिव कैरेक्टर कर चुके हैं। इसके अलावा इस फिल्म का म्यूजिक धर्मा बैनर के तले बनाई गई फिल्मों से अलग हटकर है। एक समय सभी की आँखें एक चेहरे और आवाज को खोजती हैं और वह है असली विजय दीनानाथ चौहान यानि अमिताभ बच्चन। यह वास्तव में ऋतिक के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी कि वे बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के रूप में पहचाने जाने वाले बिग बी को भूलवा दें। संजय ने अपने कैरेक्टर को एक अलग लेवल पर ले गए हैं और इसमें कुछ योगदान उनके लुक भी है। प्रियंका चोपड़ा प्रोमो में ऋतिक के साथ दिखती हैं और यह माना जा रहा है कि यह लव स्टोरी ही कहानी में एक दिलचस्प मोड लाता है। प्रोमो में वो सारी चीजें मौजूद हैं जो फिल्म मेकर को को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा मुनाफा कमा कर दे सकती हैं। इसके अलावा, करन के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण रहेगा कि वे पहले बनी अग्निपथ से बेहतर काम दिखाएं। कुल मिलाकर, 'अग्निपथ' का प्रोमो लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा है और सभी निश्चित रूप से विजय दीनानाथ चौहान के रूप में ऋतिक रोशन को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

खुशियां बांटने का पर्व है ईद-उल-फितर


खुदा पर यकीन करना सीखाता है ईद का त्योहार
इस्लाम धर्म में पवित्र रमजान के पूरे महीने रोजे अर्थात् उपवास रखने के बाद नया चांद देखने के अवसर पर ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। यह रोजा तोडऩे के त्योहार के रूप में भी लोकप्रिय है। यह त्योहार रमजान के अंत में मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 31 अगस्त, गुरुवार (संभावित) को है।

मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए यह अवसर भोज और आनंद का होता है। 'फितर' शब्द अरबी के 'फतर' शब्द से बना। जिसका अर्थ होता है टूटना। 'फितर' शब्द का एक अन्य अर्थ भी होता है जो 'फितरह' शब्द से निकलता है। जिसका अर्थ होता है भीख। अन्य इस्लामी त्योहारों की तरह रमजान एक दिन विशेष पर नहीं आता है। यह इस्लामी केलेंडर का नौवां महीना होता है। इस प्रकार यह पूरा माह ही त्योहारों की तरह होता है। इबादत या प्रार्थना, भोजन और मेल-मिलाप इस त्योहार की प्रमुख विशेषता है।

इस दिन की रस्मों में सुबह सबसे पहले नहाना, नए कपड़े पहनना, सुगंधित इत्र लगाना, ईदगाह जाने से पहले खजूर खाना आदि मुख्य है। आमतौर पर पुरुष सफेद कपड़े पहनते हैं। सफेद रंग पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। इस पवित्र दिन पर बड़ी संख्या में मुस्लिम अनुयायी सुबह जल्दी उठकर ईदगाह, जो कि ईद की विशेष प्रार्थना के लिए एक बड़ा खुला मैदान होता है, में इबादत और नमाज अदा करने के लिए इकट्ठे होते हैं।

नमाज से पहले सभी अनुयायी कुरान में लिखे अनुसार, गरीबों को अनाज की नियत मात्रा दान देने की रस्म निभाते हैं। जिसे फितर देना कहा जाता है। फितर या एक धर्मार्थ उपहार है, जो रोजा तोडऩे के उपलक्ष्य में दी जाती है। इसके बाद इमाम द्वारा ईद की विशेष इबादत और दो रकत नमाज अदा करवाई जाती है। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था इस त्योहार विशेष के लिए होती है। अन्य दिनों में नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाती है।

भीलवाड़ा से 10 लाख का नकली माल जब्त


भीलवाड़ा से 10 लाख का नकली माल जब्त

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में पुलिस ने मंगलवार को करीब 10 लाख रूपए के नकली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री जब्त कर इसका कारोबार करने के आरोप में एक थोक व्यापारी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक उमेश चन्द्र दत्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शहर के नागौरी गार्डन क्षेत्र में स्थित सौंदर्य प्रसाधन के कारोबारी की दुकान और गोदाम पर पुलिस मारा तथा वहां से छापा मार कर भारी मात्रा में एक नामी कम्पनी के नाम से बेची जा रही नकली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री जब्त की है।

पुलिस की कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी मच गयी और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। दत्ता ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त नकली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री को ट्रक में भर कर थाने में रखवा दिया है तथा इसका कारोबार करने के आरोप में अशोक माहेश्वरी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामान में कुछ चीन में निर्मित सौंदर्य प्रसाधन सामग्री भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरोही में पेट्रोल पंप से सवा लाख की लूट

सिरोही में पेट्रोल पंप से सवा लाख की लूट

सिरोही। सिरोही के पिंडवाड़ा थाना इलाके में मंगलवार तड़के करीब चार बजे इंडिका कार में आए चार लुटेरों ने पेट्रोल पंप से करीब सवा लाख रूपए लूट लिए। लूट में बाधक बन रहे चार कर्मचारियों को उन्होंने बुरी तरह पीटा।

बाद में पुलिस ने उनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया है। लुटेरों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आज सवेरे भारजा गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप पर एक इंडिका कार आकर रूकी। चार पंप कर्मचारियों में से एक बाहर आया और पेट्रोल भरने के बारे में पूछने लगा। इसी दौरान इंडिका में से एक-एक कर चार बदमाश बाहर निकले और चारों पंप कर्मचारियों को लाठियों से पीटने लगे।

साथ ही आफिस में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर तिजोरी से करीब एक लाख पच्चीस हजार रूपए लूट लिए। लूट की घटना के बाद पंप कर्मचारियों ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लुटेरे फरार हो गए थे। पुलिस ने दो पंप कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप उदयपुर के किसी मार्बल व्यापारी का है। लुटेरो की तलाश के लिए सिरोही व आसपास के जिलों में नाकाबंदी की गई है।

महिलाओं को जिंदा खा जाता है यह आदमखोर पेड़ !



1881 में साउथ ऑस्ट्रेलियन रजिस्टर मैगजीन में एक आर्टिकल छपा था। कार्ले लिंचे नामक एक ट्रेवलर ने इसमें बताया था कि वह एक बार मैडागास्कर से गुजर रहा था। वहां एक स्थानीय मोडोको आदिवासी अपनी पत्नी को आदमखोर पेड़ के जरिए बली चढ़ा रहा था। महिला को पेड़ के पास छोड़ दिया गया और कुछ ही देर में पेड़ की टहनियों ने उसके गले को जकड़कर उसे अपने अंदर खींच लिया।

1924 की किताब ‘मैडागास्कर- द लैंड ऑफ मैन ईटिंग ट्रीज’ में मिशिगन के पूर्व गवर्नर चेस ऑसबोर्न ने भी कार्ले लिंचे द्वारा वर्णित पेड़ की बात लिखी थी। उनके अनुसार वहां के सभी स्थानीय लोग इस आदमखोर पेड़ के बारे में जानते थे।

क्या वाकई ऐसा कोई पेड़ था या फिर उन लोगों ने अपनी किताब की बिक्री बढ़ाने के लिए ये रोचक कहानी लिखी थी। इसके अलावा मंगोलिया और साउथ अमेरिका के जंगलों के बारे में भी कहा जाता है कि वहां आदमखोर कीड़े और पेड़ हैं। दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे होते हैं लेकिन इस तरह के पेड़ कैसे और कितने बड़े होते हैं, ये एक राज़ है।

अमरीका ने अरूणाचल को बताया चीन में

अमरीका ने अरूणाचल को बताया चीन में

नई दिल्ली। अमरीका के एक कदम से भारत के साथ राजनयिक रिश्तों में खटास आने की संभावना है। अमरीका ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में अरूणाचल प्रदेश को भारत और चीन के बीच के विवादित क्षेत्र के रूप में पेश किया है। वहीं पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। पेंटागन की इस रिपोर्ट में चीन की बढती सैन्य ताकत पर खुलकर चिंताएं व्यक्त की गई हैं और इस घटनाक्रम को क्षेत्रीय असंतुलन के रूप में पेश किया गया है।


अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चीन की सैन्य ताकत पर केंद्रित अपनी रिपोर्ट में लगभग सभी मानचित्रों में अरूणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाया है। करीब 96 हजार वर्ग किलोमीटर के इस इलाके को चीन अपना बताता रहा है और भारत उसके दावे को गैर कानूनी करार दे चुका है।

इन्हीं मानचित्रों में पाक अधिकृत कश्मीर को विवादित क्षेत्र नहीं बताकार पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। अमूमन चीन के मानचित्रों में अरूणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा और पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान के अंग के रूप में दिखाया जाता रहा है। इन मानचित्रों पर बहुत बारीक शब्दावली में एक स्पष्टीकरण भी लिखा हुआ है कि इन मानचित्र में दी गई सीमाएं अनिवार्य रूप से आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

राजीव के हत्यारों की फांसी पर रोक

राजीव के हत्यारों की फांसी पर रोक

चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी लोगों की फांसी की सजा पर रोक लग गई है। मद्रास हाईकोर्ट ने फांसी की सजा पर मंगलवार को अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने केन्द्र सरकार से फांसी की सजा में देरी का कारण बताने को कहा है। न्यायाधीश सी नागप्पन और न्यायाधीश एम सत्यानारायण ने केन्द्र को 8 हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर जवाब देने को कहा है।

हत्या के दोष्ाी मुरूगन, संथन और पेरारीवलन ने मौत की सजा को चुनौती देते हुए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में सुनवाई में 11 साल का समय लगने को आधार बनाया गया था। इन सभी को 9 सितंबर को फांसी होनी थी।


बचाव पक्ष के वकील राम जेठमलानी,आर वेगई ओर कोलिंगनसाल्वज ने अदालत में दलील दी कि मामलें की दया याचिकाओं के निपटारे में अत्यधिक विलंब हुआ है जो संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन रक्षा एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता)का उल्लंघन है। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को एलटीटीई ने तमिलनाडु के श्री पेरंबदूर में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

अजमेर जियारत करने पहुंची दीपिका पादुकोण


जयपुर। फिल्म अभिनेत्री और जानी मानी माडलदीपिका पादुकोण मंगलवार सुबह अजमेर स्थित दरगाह शरीफ पर जियारत करने गईं। उससे पहले वे सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से वे टैक्सी में बैठकर सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गईं। दीपिका यहां पर अपने आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए दरगाह पर जियारत करने आई हैं। अजमेर जाने से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण