रविवार, 31 जुलाई 2011

11 साल की बालिका के साथ दो नाबालिग किशोरों नें किया सामुहिक दुराचार


11 साल की बालिका के साथ दो नाबालिग किशोरों नें किया सामुहिक दुराचार

बाडमेर सीमावर्ती बाडमेर जिले के सदर थाना अन्तर्गत बक्से का तला गांव में दो नाबालिग किशोरों नें गांव की एक 11 साल की मासूम बालिका के साथ बलात्कार किया।पुलिस ने दोनो बाल अपराधियों को गिरफतार कर बाल सुधार गृह भेज दिया हैं।सदर थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पीडिता की मां ने शनिवार को मामला दर्ज कराया कि 26 जुलाई को वह पास की ढाणियों में काम के लिऐ गई थी।पीछे घर पर उसकी 11 साल की लडकी थी,जो शाम को किराणे की दुकान पर चाय की पती लेने गई।रास्तें में दो नाबालिग किशोरों नें बालिका का पकड लिया तथा बारी बारी बलात्कार किया।शाम को जब लडकी की मां ने धर पहुॅच कर बालिका को लहुलूहान हालात में देखा तो कारण पूदा तब बालिका ने हादसे की जानकारी दी।जिस पर गांव के लोगो के बीच बात चली।गांव वालों नें पंचायती भी की।जिसके बाद पुलिस में इतला की।पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस उप अधीक्ष्रक नाजिम अली खान के नेतृत्व में रात्री को गांव में दबिश देकर दोनो बालको को पकड लिया।पूदताछ के दोरान बाल अपचारियों नें अपराध स्वीकार किया।जिस पर बालिका तथा बाल अपचारियों का मेउिकल कराया गया।राघ साबित होने पर दोनो बाल अपचाीरयो को न्यायालय में पेश किया ,जॅहा न्यायालय नें दोनो को बाल सुधार गुह में भेजने के आदेश दिऐ।बालिका का उपचार करा परिजनों को सौंप दिया तथा बालकों को सुधार गृह भेज दिया। 

सनलाइट ( धूप ) की कमी के चलते लाखों लोगों केटाइप 2 डायबिटीज की चपेट में आने का खतरा


लंदन सनलाइट धूप की कमी के चलते लाखों लोगों केटाइप 2 डायबिटीज की चपेट में आने का खतरा है ,क्योंकि उनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ' डी ' नहीं है। 5हजार से ज्यादा लोगों के ब्लड टेस्ट पर आधारित एकऑस्ट्रेलियाई स्टडी में यह दावा किया गया है। स्टडी केदौरान पाया गया कि ऐसे लोग जिनमें पर्याप्त मात्रा मेंविटामिन ' डी ' मौजूद है , उनके टाइप 2 डायबिटीज कीचपेट में आने की आशंका कम होती है। मेलबर्न पैथॉलाजीके शोधकर्ताओं का कहना है कि ये खोजें हाल के सालों मेंपैदा हो रहे हालात ( टाइप 2 डायबिटीज के बढ़ते मरीजों) से लड़ने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। 

स्टडी ने क्या पाया डेली मेल की खबर के मुताबिक ,शोधकर्ताओं ने 5,200 लोगों के खून की जांच की। उन्होंनेपाया कि खून में विटामिन ' डी ' के अतिरिक्त 25 नैनोमोल्स होने से डायबिटीज की चपेट में आने का खतरा 24फीसदी तक घट जाता है। स्टडी के को - ऑथर डॉ . केन सिकरिस का कहना है , ' इसकी अहमियत कोनजरअंदाज बेहद मुश्किल है। ' शोधकर्ताओं के मुताबिक , ऐसे लोग जिनके शरीर में विटामिन ' डी ' के नैनोमोल्सकी संख्या प्रति लीटर 50 से कम होती है , उनमें कमी होती है। अगर विटामिन ' डी ' और डायबिटीज के बीचलिंक स्थापित हो जाता है , तो ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज का खतरा है , वे कुछ डायटरी सप्लिमेंट्स लेकर इसेकम कर सकते हैं। 

धूप की कमी यानी कैंसर भी एक अनुमान के मुताबिक , धूप और विटामिन ' डी ' की कमी के चलते हरसाल 6 लाख लोग कैंसर का शिकार हो जाते हैं। डायबिटीज यूके की डॉ . विक्टोरिया किंग का कहना है , ' इसस्टडी के नतीजों के आधार पर डायबिटीज का खतरा कम करने के लिए डायटरी सप्लिमेंट्स की सलाह देनामुमकिन नहीं है। अभी तक हम यह जानते हैं कि पौष्टिक आहार लेकर अच्छी सेहत बनाए रखने और नियमित रूपसे कसरत करते रहना डायबिटीज का खतरा कम करने का सबसे बेहतर तरीका है। '

अवैध संबंधों से रोका तो पत्नी को बनाया 19 दिन तक बंधक


लुधियाना . भगवान चौक की महिला बलजीत कौर पिछले 19 दिन से एक कमरे में बंद रही। महिला का आरोप है कि पति को अवैध संबंधों से रोकने पर उसके पति व ससुरालवालों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था।
बलजीत कौर ने बताया कि एक कमरे में रहते-रहते उसे तारीख और वक्त का कोई अंदाजा भी नहीं था। शुक्रवार रात को बेटे के माध्यम से पहुंचे मोबाइल से उसने दोराहा में अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी। शनिवार सुबह उसके भाइयों ने पुलिस की सहायता से ताला खोलकर उसे बाहर निकाला। इस दौरान महिला के पति व भाइयों में हाथापाई भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को दोनों पक्षों को अलग करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
महिला की हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बलजीत का आरोप है कि उसके पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है। इस वजह से पति उस पर अत्याचार करता है। उनके घर के नीचे प्रापर्टी डीलर का दफ्तर है। घर से बाहर जाने का रास्ता दफ्तर के बीच से ही है। पति रात को दफ्तर के बाहर ताला लगाकर चला जाता है।
थाना शिमलापुरी के एसएचओ बलविंदर सिंह का कहना है कि महिला को कमरे से बाहर निकालने के बाद सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ बलविंदर ने बताया कि पुलिस बलजीत के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई करेगी। बलजीत के अनुसार घर के माहौल के कारण वह बेटी को होस्टल में पढ़ा रही है। बेटे की अपनी दुकान है। पिता के डर के कारण बेटा उसकी मदद नहीं कर पा रहा था।
पानी पीकर रही जिंदा
महिला बलजीत कौर ने बताया कि उसके पति ने घर की बिजली काट दी। बलजीत कौर के अनुसार इस 19 दिन में उसे खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया। वह बीमार हुई तो उसे कोई दवा भी नहीं दिलाई गई। उसने तीन-चार दिन तक तो कमरे में रखा खाना खाया। खाना खत्म होने पर वह पानी पीकर जिंदा रही

मेरा पति सिर्फ मेरा

वड़ोदरा। यहां पति के साथ अवैध संबंधों की आशंका में एक विवाहिता ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीडि़ता को चाकू के दस जख्म लगे हैं। चिकित्सक सूत्रों ने हालत गंभीर बताई है। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है।

पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर गोरवा निवासी मीना अशोकभाई पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मीना को आशंका थी कि उसके पति और हंसा के बीच अवैध संबंध हैं। बीती रात हंसा जब अर्बुदानगर से गुजर रही थी तभी मीना ने उसे घेर लिया और कहा कि मेरे पति के साथ संबंध क्यों रखती है। इसको लेकर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी हुई। मौका मिलते ही मीना ने हंसा पर चाकू से वार कर दिया।

नागौर में दिनदहाड़े 55 लाख की लूट

नागौर में दिनदहाड़े 55 लाख की लूट 
 

नागौर। नागौर जिले के नावां क्षेत्र में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी से 55 लाख रूपए लूट लिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नावा थाना इलाके में एक व्यापारी पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बाइक सवार कुछ हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर व्यापारी से सारे पैसे लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी मौके पर रवाना हो गए है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि अभी तक व्यापारी ने इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है।