रविवार, 20 अगस्त 2017

श्रीलंका पर भारी पड़े धवन, भारत ने 9 विकेट से जीता मैच

श्रीलंका पर भारी पड़े धवन, भारत ने 9 विकेट से जीता मैच


दांबुला: जबर्दस्त फार्म में खेल रहे ओपनर शिखर धवन (नाबाद 132) के तूफानी शतक और उनकी कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 197 रन की जबर्दस्त अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में रविवार को नौ विकेट से रौंदकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शिखर ने टेस्ट सीरीज की अपनी जबर्दस्त फार्म को पहले वनडे में बरकरार रखते हुए भारत को एकतरफा जीत दिला दी। शिखर ने 90 गेंदों पर नाबाद 132 रन में 20 चौके और तीन छक्के उड़ाए जबकि विराट ने 70 गेंदों में नाबाद 82 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया।


श्रीलंका पर भारी पड़े धवन, भारत ने 9 विकेट से जीता मैच

स्पिनर गेंदबाजों की आगे ढेर हुई लंका टीम

भारतीय गेंदबाजों खासकर लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल और पार्ट टाइम आफ स्पिनर केदार जाधव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 43.2 ओवर में 216 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद श्रीलंका पर शिखर का कहर टूटा जिन्होंने अपना 11वां शतक जड़ते हुए भारत को इस दौरे की लगातार चौथी जीत दिलाई। भारत ने 28.5 ओवर में एक विकेट पर 220 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बाएं हाथ के ओपनर शिखर ने टेस्ट सीरीज में दो शतक ठोके थे और इस दौरे का उन्होंने तीसरा शतक भी बना दिया। शिखर का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ यह तीसरा शतक था। उन्होंने पहले श्रीलंका के खिलाफ 125 के अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया। लेकिन वह लक्ष्य छोटा होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे नहीं छोड़ पाए।




शिखर और कोहली ने की मैच विजयी साझेदारी

शिखर ने उप कप्तान रोहित शर्मा (4) का विकेट मात्र 23 रन के स्कोर पर गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 गेंदों पर 197 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की। विराट ने भी बेहतरीन अर्धशतक जमाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका को पूरी तरह धोकर रख दिया। दिल्ली के शिखर ने अपने वनडे करियर का सबसे तेज शतक जमाया। उन्होंने 71 गेंदों में शतक ठोक डाला और 2013 में कानपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक बनाने के अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने 28.5 ओवर में मैच समाप्त कर दिया। विराट ने भी रनों की बहती गंगा में हाथ धोए और अपने करियर का 44वां अर्धशतक बनाया। श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। भारत का रोहित के रूप में जो एकमात्र विकेट गिरा वह रन आउट के रूप में था। तेज गेंदबाज लसित मलिंगा की वापसी भी श्रीलंका को प्रेरित नहीं कर सकी। मलिंगा ने आठ ओवर में 52 रन दिए।

दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ

दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ
दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ

जोधपुर.चौहाबो थाना क्षेत्र स्थित उद्यान अपार्टमेंट में रहने वाली एक युवती के अपहरण में उसके ही प्रेमी की पूर्व प्रेमिका भी शामिल थी। युवती ने उसके खिलाफ भी अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। इधर अपहरणकर्ता पुलिस अधिकारी बन उसे उठा ले गए और पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाई है। 13 अगस्त को अशोक उद्यान के पीछे अपार्टमेंट में रहने वाली युवती (19) अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी।
- इस दौरान एक अन्य युवती सहित तीन जने आए और उससे मारपीट कर उसे बोले कि वे मंडोर थाने से आए हैं। उनमें से एक अधेड़ ने कहा कि वह मंडोर थानाधिकारी है। उसे उसकी सहेली की गुमशुदगी के बारे पूछताछ करने के लिए ले जाने आए हैं।
- युवती को उसकी मां बचाने तो आई आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बोले कि ज्यादा कुछ किया तो आपको भी गिरफ्तार कर ले थाने जाएंगे। इस पर युवती की मां घबरा गई और आरोपी युवती को उठाकर ले गए।
बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो अपहरण की साजिश में हुई शामिल
- एफआईआर में नामजद युवती की भूमिका पर पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया कि यह युवती और परिवादी युवती का बॉयफ्रेंड लक्की ही है। आरोपी युवती से लक्की की चार साल दोस्ती रहने के बाद टूट गई। बाद में लक्की ने परिवादी से तीन-चार माह पूर्व दोस्ती कर ली। आरोपी युवती ने ही परिवादी को पकड़कर जीप में बिठाया और भदवासिया क्षेत्र में ले गए।
- यहां युवती के पिता सहित तीन व्यक्ति मिले। युवती के पिता ने परिवादी से उसके बारे में पूछा, उसने कहा कि उसे खुशबू के बारे में पता नहीं है। परिवादी युवती की मां मंडोर थाने गई तो पता चला कि यहां पर थानाधिकारी पुरुष नहीं, बल्कि महिला हैं। - इसके बाद परिवादी काे उसकी मां ने कॉल किया तो वह रोने लगी। इस पर अपहरणकर्ता घबरा गए और खेमसिंह ने युवती से राखी बंधवाने के बाद उसे को छोड़ दिया। आरोपियों ने महिमा को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। खेमसिंह ने राखी बंधवाने के दौरान फोटो खिंचवाए और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसके बयान भी लिए।
नामजद आरोपियों को पकड़ पूछताछ करेंगे
अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन नामजद आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें सबकी भूमिका के बारे में पता करेंगे। - जब्बर सिंह, थानाधिकारी, चौहाबो थाना

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये


बस्सी।जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के धामस्या, हुरेला के पास देवडवालों की ढाणी में शनिवार देर रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई-भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक स्वयं थाने में पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।युवक ने ऐसे की भाई की हत्या...

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये

- देवडवालों की ढाणी में कैलाश मीणा का परिवार रात में खाना खा कर सो गया था। कैलाश मीणा अपने घर की छत पर सो रहा था। कैलाश के पास ही उसकी पत्नी छोटा देवी भी साे रही थी।

- देर रात कैलाश के छोटे भाई रामकरण मीणा ने अपने भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमाला कर दिया।

- छत पर चीखने की आवाजें सुनकर घर में नीचे सो रहे घरवाले ऊपर आए तो छत पर फैले खून को देखकर चौंक गए। पास ही घायल पड़े कैलाश और उसकी पत्नी को एसएमएस लेकर आए। मगर इस दौरान घायल कैलाश मीणा की रास्ते में ही मौत हो गई।

- इधर उसकी पत्नी छोटा देवी की हालात अभी गम्भीर बनी हुई है। वही वारदात का आरोपी रामकरण मीणा पुलिस कस्टडी में है।

-बस्सी थाने की पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है़।

- वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी

फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी


मुंबई/पुणे: आज 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' यानी दुनिया भर के फोटोग्राफरों के काम को सलाम करने का दिन है। इस मौके पर हम आपको रोमानियाई महिला फोटोग्राफर माएला नोरोस द्वारा 'इंडियन ब्यूटी' थीम पर खींची गई फोटो सीरीज दिखाने जा रहे हैं। इसमें पुणे से पुष्कर तक और मुंबई से दिल्ली तक की स्लम से लेकर बॉलीवुड की इंडियन लेडीज की नेचुरल ब्यूटी को दिखाया गया है। फोटो सीरिज में यह है खास...


फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी




- इस फोटो सीरीज में माएला नोरोस ने महिलाओं की रियल ब्यूटी को दिखाने का प्रयास किया है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इसमें स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की फीमेल स्टार्स को पेश किया गया है।

- नोरोस ने ये फोटोग्राफ मुंबई, पुणे, नासिक, दिल्ली, पुष्कर, अमृतसर और वाराणसी में खींची है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इस प्रोजेक्ट के लिए माएला तकरीबन 6 महीने तक इंडिया में रहीं और उन्होंने अलग-अलग फील्ड की 200 से ज्यादा महिलाओं की फोटो खींची।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इसके बारे में नोरोस ने बताया कि, "इंडिया में अभी भी बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ वे शक्ति और सौंदर्य का एक असाधारण उदाहरण हैं।"
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- "ये अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं, लेकिन दुनिया इन्हें जान नहीं पाती। इसके माध्यम से मैं दुनिया की ऐसी ही महिलाओं को सामने लेकर आई हूं, जिन्हें अपने सपने से सबसे ज्यादा प्यार है।"
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इन तस्वीरों में भारतीय महिलाओं की इनर और आउटर ब्यूटी को दर्शाने का प्रयास किया गया है। माएला का यह प्रयास सोशल और इंटरनेट मीडिया में खूब सराहा जा रहा है।


फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी

कौन हैं माएला नोरोस

- रोमानिया के बुखारेस्ट की रहने वाली 30 साल की माएला नोरोस एक टूरिज्म फोटोग्राफर हैं।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- वे पिछले 3 साल से दुनिया के अलग-अलग देशों में टूर कर रही हैं।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- वे 17 साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रही हैं। माएला के पिता एक पेंटर थे।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- अपने शौक को आगे बढ़ाने और अपना खर्च निकालने के लिए माएला ने अलग-अलग फील्ड में काम किया है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- एक ट्रैवलर के रूप में दुनिया घूमते हुए माएला को इसकी विविधता के बारे में पता चला।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- 27 साल की उम्र में माएला को लगा की उन्हें अपनी आर्डिनरी लाइफ छोड़ कर ट्रेवलिंग और फोटोग्राफी को आगे बढ़ाना चाहिए।

2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

जांजगीर।यहां एक आर्मी के जवान की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पाई गई है। इधर उसके बेडरूम में पत्नी का शव मिला है। 21 साल के इस जवान की शादी महज 2 महीने पहले हुई थी। जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस घटना से इलाके में सभी शॉक्ड हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...


2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

- पामगढ़ थाना इलाके का रहने वाला 21 वर्षीय आकाश सिंह थल सेना में गनर था।

- ग्राम कसौंदी जिला जांजगीर की रहने वाली निकिता सिंह की शादी गांव कोड़ाभाट, थाना पामगढ़, जांजगीर के रहने वाले आकाश सिंह से 7 मई 2017 को हुई थी।

- जवान रक्षाबंधन की छुट्टी में घर आया था। बीती रात उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था। फिर दोनों खाना खाया और और बेडरूम सोने चले गए।

- देर राम उसने पत्नी निकिता का गला घोंटा और घर से धीरे से इको कार से घर से करीब 30 किमी दूर अकलतरा रेलवे स्टेशन चला गया।

- यहां करीब 4 बजे वो गाड़ी स्टेशन के बाहर खड़ी करके प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गया और आ रही मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर अपना गला रख दिया।

- सुबह जब ट्रैक पर उसके शव को देखा गया तो लोगों ने जीआरपी को सूचित किया।

- जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इधर घर पर जब लोगों उसके बेडरूम में बहू का शव पड़ा देखा तो चीखने लगे।

- मौके पर पुलिस आई और आकाश की तलाश होने लगी। इधर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा रेलवे स्टेशन पर किसी पे सुसाइड किया है। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आकाश ने भी सुसाइड कर लिया है।




सुसाइड नोट में लिखा ये सब




- मृतक आकाश ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो और उसकी पत्नी स्वेच्छा से सुसाइड कर रहे हैं।

- सुसाइड नोट में जवान ने लिखा है कि पहले उसने पत्नी निकिता का गला दबाया फिर फिर खुद ये सब करने निकल पड़ा।

- जवान ने साफ किया है कि इसमें घरवालों का कोई दोष नहीं है। सुसाइड की वजह उसका आर्मी में होना है। चूंकि यहां बहुत कम छुट्टी मिलती है।