रविवार, 13 अगस्त 2017

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल करेगा अहिंसा सर्किल पर सार्वजनिक ध्वजारोहण ,आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल करेगा अहिंसा सर्किल पर सार्वजनिक ध्वजारोहण ,आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर द्वारा दो वर्ष पूर्व आरम्भ किये सार्वजनिक ध्वजारोहण इस बार भी अहिंसा चौराहे पर आयोजित किया जायेगा ,साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड ने बताया की देश की आज़ादी का जश्न सार्वजनिक रूप से ध्वजारोहण कर मानाने की अनूठी पहल ग्रुप फॉर पीपल द्वारा दो वर्ष पूर्व अहिंसा सर्किल पर की गयी थी जिसे अनवरत जारी रखते हुए इस बार भी पन्द्र अगस्त को प्रातः सात बजे सार्वजनिक ध्वजारोहण  बाड़मेर जिले की शहीद वीरांगना द्वारा किया जायेगा ,सार्वजनिक ध्वजारोहण का मुख्य उद्देश्य आम जन में राष्ट्र के प्रति भक्ति भावना जागृत करना हैं ,सार्वजनिक समारोह में बाड़मेर के नागरिक बंधु आमंत्रित हैं ,उन्होंने बताया की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों और आज़ादी के दीवानो को श्रद्धांजलि शहीद चौराहे पे दी जाएगी ,ग्रुप मेम्बर्स के आलावा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आम नागरिक सम्मिलित हो सकेंगे ,

प्रेमी युगल ने एक्ट्रेस की हत्या कर काट दिया था गला, सिर फेंका 108km दूर

प्रेमी युगल ने एक्ट्रेस की हत्या कर काट दिया था गला, सिर फेंका 108km दूर

प्रेमी युगल ने एक्ट्रेस की हत्या कर काट दिया था गला, सिर फेंका 108km दूर
इलाहाबाद. यूं तो संगम नगरी अपनी धार्मिक सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत के रूप में पहचानी जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो इसकी पवित्रता पर कलंक लगा देती हैं।   क्राइम सीरीज के अंतर्गत 16 मार्च 2012 को हुई ऐसी स्टोरी बताने जा रहा है, जिसमें एक प्रेमी युगल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा का कत्ल कर दिया था।

आगे की स्लाइड्स में इन्फोग्राफिक में पढ़ें कैसे हुआ मर्डर...

देहरादून से पली-बढ़ी मीनाक्षी थापा एक्ट्रेस बनने से पहले थी डांस टीचर

- नेपाल की रहने वाली मीनाक्षी थापा के पिता ओएनजीसी देहरादून में पोस्टेड थे। उनकी स्कूलिंग रिनाउंड दून स्कूल (देहरादून) से हुई थी। मीनाक्षी ने एविएशन में डिप्लोमा किया। लेकिन उनका झुकाव डांस की ओर था। इसी के चलते उन्होंने सेंट जोसेफ एकेडमी में बतौर डांस टीचर काम भी किया।

- उनके भाई नवराज आर्मी में श्रीनगर में पोस्टेड थे। मां कमला थापा देहरादून में रहती थीं। उनकी मां एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) में काम करती थी। एक अन्य भाई का नाम विक्की थापा था, बड़ी बहन हेमू की शादी अजय थापा से हो चुकी थी।

इलाहाबाद के फाफामऊ का रहने वाला था आरोपी अमित

- बेसिकली इलाहाबाद के रहने वाले अमित के पिता सुरेंद्र जायसवाल एडवोकेट हैं। उनका पैतृक आवास फाफामऊ में है, अमित के पिता ने ममफोर्डगंज में भी अपना मकान बनवा रखा है।

- पढ़ाई पूरी करने के बाद अमित ने यहीं पर कोचिंग का बिजनेस शुरू किया था। तिरुपति एकेडमी का वो डायरेक्टर था। अमित की शादी प्रीति जायसवाल नामक युवती से हुई थी। इससे उसे दो बच्चे भी हैं।

- शुरू से ही ग्लैमर वर्ल्ड से प्रभावित अमित शुरुआती दिनों में डांस क्लास चलाता था। वो नियमित तौर पर जिम जाता था, ताकि पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव बनी रहे। इसी के दम पर उसे भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला था। इसे सीढ़ी बनाकर वह बॉलीवुड का सफर तय करना चाहता था।

करेंट स्टेटस

- मीनाक्षी थापा हत्याकांड के दोनों आरोपियों अमित जायसवाल और एल्व‍िन सुरीन को मुंबई डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

- इंस्पेक्टर सीपी तिवारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में ही दोनों को सजा हो गई थी। दोनों ने बेल के लिए मुंबई हाईकोर्ट में एप्लीकेशन डाली है। अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है। दोनों फिलहाल मुंबई में ही जेल में सजा भुगत रहे हैं।

Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे

Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे

Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
नई दिल्ली। इस बार हम आजादी की 70वी सालगिरह मनाने जा रहे हैं। भारत आज जिस मुकाम पर है उसका बहुत बड़ा श्रेय पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है। इस मौके पर बताने जा रहा है नेहरूजी से जुड़ी कुछ कही अनकही बातें।

Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे


पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में कई तरह की बातें कहीं जाती हैं। उनमें सबसे ज्यादा जिस पर चर्चा होती है वह नाम हैं हिंदुस्तान के अंतिम वाइसराय माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बारे में। इसमें कोई शक नहीं कि नेहरू और लेडी एडविना माउंटबेटन के बीच काफी आत्मीय रिश्ते थे। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। आज भी इस रिश्ते को लेकर इस बात पर बड़ा भ्रम है कि इन रिश्तों को कहां तक आगे ले जाकर देखा जाए।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे


-भारत की आजादी से पहले माउंटबेटन से नेहरूजी की लगातार देर तक होने वाली मुलाकातों के चलते उनकी माउंटबेटन की पत्नी एडविना से भी आत्मीयता हो गई, जो भारत की आजादी के बाद भी तब तक कायम रही जब तक नेहरूजी जिंदा थे।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
-नेहरूजी एडविना को हमेशा पत्र लिखते रहे। ब्रिटेन में वह एडविना से मिलते रहे। एडविना भी सालभर में एक बार भारत जरूर आती थीं। उनको दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में सरकारी मेहमान के रूप में ठहराया जाता था।

-माउंटबेटन और एडविना की बेटी पामेला माउंटबेटन ने भी माना था कि नेहरू और उनकी मां एक-दूसरे को पसंद करते थे। कुछ साल पहले पामेला ने भारतीय पत्रकारों के सामने स्वीकार करते हुए कहा-दे आर इन लव- (यानी वे प्यार करते थे) वे आगे कहती हैं- उनके बीच भावनाओं और गहरे प्यार को समझना लोगों के लिए मुश्किल होगा। दोनों काफी एकाकी थे।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे


-नेहरूजी की पत्नी का निधन हो गया था। माउंटबेटन काफी व्यस्त रहते थे। एडविना इंट्रोवर्ट चरित्र की महिला थीं। उनका दूसरे लोगों से बोलचाल और मिलना-जुलना ज्यादा नहीं था, लेकिन उनमें और नेहरू में जब बात होने लगी तो यह हैरानी की बात थी। भारत छोड़ने के बाद भी ये दोनों सालभर में एक दो बार मिल लेते थे। ये बात माउंटबेटन को पता थीं।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
क्या लिखा है नेहरूजी के सचिव ने अपनी किताब में
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
-नेहरूजी के सचिव केएफ रुस्तम की डायरी के संपादित अंश किताब के रूप में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने एडविना और नेहरू के बीच के प्यार के बारे में लिखा है कि दोनों अभिजात्य वर्ग के थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
-नेहरूजी के अन्य महिलाओं के प्रति अनुराग को लेकर काफी कुछ लिखा गया है। नेहरूजी के सचिव रुस्तम लिखते हैं कि उन्हें महिलाओं का साथ यकीनन भाता था। ये महिलाएं प्रखर बुद्धि और प्रतिभावान होती थीं। सरोजनी नायडू की बेटी पद्मजा उनके करीब थीं। वे नेहरूजी के काफी करीब थीं और उनका काफी ख्याल रखती थीं।

Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
- इंडियन समर – द सीक्रेट हिस्ट्री ऑफ द एंड आफ एन एम्पायर किताब के लेखक अलेक्स वॉन टेजमन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा, एक बार पद्मजा ने गुस्से में एडविना की फोटो फेंक दी। हालांकि बाद में दोनों अच्छी दोस्त बन गईं। टेजमन के अनुसार, नेहरू को होशियार महिलाएं पसंद थीं।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे
श्रद्धा माता और मृणालिनी साराभाई

-रुस्तम की डायरी में देश की प्रसिद्ध नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का भी जिक्र हैं। बाद में वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की पत्नी बनीं। वह भी उनके काफी करीब रहीं। नेहरू के बाद में सचिव बने एमओ मथाई ने नेहरू के जीवन में बनारस की किसी महिला का जिक्र किया है, शायद वह श्रद्धा माता थीं।
Photos: नेहरूजी करते थे एडविना से प्यार, बेटी ने कहा था डेडी सब जानते थे

-मथाई का कहना है कि वह किसी प्लेब्वॉय की तरह थे। जब मथाई ने किताब रिमिनिसेंस लिखी तो उसमें एक अध्याय नेहरू के जीवन में आई महिलाओं पर था। बाद में इसे प्रकाशन से पहले हटा लिया गया। श्रद्धा माता का जिक्र बाद में देश के वरिष्ठ लेखक खुशवंत सिंह ने भी अपनी किताब में किया है। नेहरूजी के बारे में इस तरह की बातें हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके करीबी या साथ में काम करने वालों ने जो किताब लिखी उसमें उनके महिला प्रेम का संकेत जरूर किया है।

कुंवारी रह गई दुल्हन, फेरे लेने से पहले ही उठ गई दूल्हे की अर्थी

कुंवारी रह गई दुल्हन, फेरे लेने से पहले ही उठ गई दूल्हे की अर्थी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मिरज शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दूल्हे ने दुल्हन के सामने ही दम तोड़ दिया। शनिवार को मिरज शहर में रहने वाले रविंद्र पिसे की शादी कोल्हापुर की रहने वाली एक लड़की से हो रही थी। मैरिज गार्डन में बारात पहुंच गई थी और दूल्हा- दुल्हन को हल्दी लगाने की रस्म की जा रही थी। बस सात फे रे होने ही वाले थे कि मैरिज हॉल के पास आते ही रवि की छाती में दर्द होने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा।

उसके दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही कुछ ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रवि और दूल्हन के परिवार के लोग सदमे में हैं। जब दूल्हे की हालात बिगड़ी तो दुल्हन वहीं मौजूद थी सारी घटना उसके सामने ही घटी।

मुंहबोले मामा की करतूत, 17 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म कर किया गर्भवती


मुंहबोले मामा की करतूत, 17 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म कर किया गर्भवती
लुधियाना(ऋषि): मुंहबोला मामा अपनी 17 वर्षीय भांजी से हवस मिटाता रहा। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों ने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


मुंहबोले मामा की करतूत, 17 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म कर किया गर्भवती

जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान टोनी निवासी ताजपुर रोड के रूप में हुई है। आरोपी आटो चालक है, उसे मां-बाप की तरफ से बेदखल किया हुआ है और किराए के मकान में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी ने उसकी मां को अपनी बहन बनाया हुआ था। 4 महीने से हर रोज मां के घर से काम पर फैक्टरी जाने के बाद वह आ जाता और जबरदस्ती संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार फरार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।