सोमवार, 15 अक्तूबर 2018

क्राइम / रेवाड़ी में विवाद के बाद पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

क्राइम / रेवाड़ी में विवाद के बाद पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Firing on Two brothers in Rewari

रेवाड़ी। धारूहेड़ा की बेशटेक सोसाइटी में आपसी झगड़े के बाद पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने वाले आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का युद्धवीर (26) अपने भाई संतोष के साथ धारूहेड़ा की बेशटेक सोसाइटी में रहता था। इसी सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद रविवार देर रात इन दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी गई।


इस फायरिंग में संतोष की मौत हो गई वहीं युद्धवीर के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें