सोमवार, 15 अक्तूबर 2018

रणकपुर केम्प में बाड़मेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से किस किस की दावेदारी आई,कौन है मजबूत दावेदार*

*रणकपुर केम्प में बाड़मेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से किस किस की दावेदारी आई,कौन है मजबूत दावेदार*

*बाड़मेर जिले की सभी सात सीट पर भाजपा पदाधिकारियों से संभावित प्रत्यासियो के नामो के पर्चियां लेना शुरू किया।तीन बजे बाड़मेर जिले का नम्बर था।।रणकपुर में भाजपा संभावित प्रत्यासियो के तीन तीन नामो की पर्चियां मतदान के जरिये डाल रहे।।दावेदारों की धड़कने बढ़ी।।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो दो नामो का पैनल होगा तैयार।।बाकी दावेदार का दावा होगा खत्म।।बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से डॉ प्रियंका चौधरी ,कर्नल सोनाराम चौधरी और पीयूष डोशी के नाम समर्थकों ने दिए इनमें से दो नाम का पैनल रहेगा। शिव में दावेदारों की भारी भीड़ गिरधर सिंह,धन सिंह मौसेरी,वीर सिंह भाटी,समुंदर सिंह ,राजेन्द्र सिंह,तनेराज सिंह,स्वरूप सिंह ,खुमान सिंह,सहित कई नाम आये सामने। बायतु से कैलाश चौधरी,बालाराम मूढ़,गुड़ामालानी से लादूराम विश्नोई,के के विश्नोई,चौहटन से तरुण कागा, आदूराम मेघवाल,पुराराम मेघवाल,पचपदरा से अमराराम चौधरी,सिवना से हमीर सिंह,कान सिंह के नामो की चर्चा।।एक घण्टे बाद सबका भाग्य पर्चियों में हो जाएगा बन्द।।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी,अशोक परनामी,गजेंद्र सिंह शेखावत,राजेन्द्र राठौड़,यूनुस खान,सहित कई दिग्गज मौजूद।।रणकपुर में पांव रखने की जगह नही।।वसुंधरा राजे खुद मौजूद।।बाड़मेर जिला संगठन प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ ,अध्यक्ष दिलीप पालीवाल भी मौजूद।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें