रविवार, 4 मार्च 2018

प्रेमी जोड़े की तलाश में पहुंची पंजाब पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रेमी जोड़े की तलाश में पहुंची पंजाब पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रेमी जोड़े की तलाश में पहुंची पंजाब पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
सिरसा। गांव ढाणी काहन सिंह में एक प्रेमी जोड़े के छिपे होने की आशंका पर रेड मारने पहुंची पंजाब पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने पंजाब पुलिस के साथ आई दो गाडिय़ों पर पत्थर भी बरसाए, जिसके बाद वे मौके से भाग खड़े हुए। उधर मल्लेका चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को लेकर थाने में पहुंची। इससे पहले हुए विवाद में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।




भिवानी निवासी मोनू पर पंजाब के अरनियांवाली की युवती को घर से भगाने और शादी करने का आरोप है। मोनू ढाणी काहन सिंह निवासी अमरीक के साथ सिरसा में रेडीमेंट कपड़े दुकान करता है। लड़की के परिजनों ने पंजाब में युवती को अगवा किए जाने का केस दर्ज करवाया हुआ है। युवती के परिजनों ने लड़की व लड़के के ढाणी काहन सिंह में छिपे होने की आशंका जताई।पंजाब पुलिस के एएसआइ परमजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी सिरसा पहुंची। पंजाब पुलिस ने सदर थाना सिरसा में अपनी आमद दर्शायी और ढाणी काहन सिंह पहुंचे। इसके बाद अमरीक सिंह के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने अमरीक के चाचा कुलदीप सिंह से पूछताछ शुरू की। पंजाब पुलिस पर आरोप है कि उनके साथ दो अन्य गाड़ियों में आए कुछ दबंग लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं व अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की।पंजाब पुलिस घर के सदस्यों को जबरन गाड़ी में बैठाने लगी। इसी दौरान उन्होंने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस के साथ पहुंची दो गाडिय़ों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे दोनों गाड़ी मौके से फरार हो गई। ग्रामीणों ने पंजाब पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया। पुलिस कर्मचारियों के साथ विवाद की सूचना पाकर मल्लेका चौकी इंचार्ज राजवीर ङ्क्षसह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पंजाब पुलिस कर्मचारियों को मल्लेका चौकी में ले आई।मल्लेका पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह के मुताबिक पंजाब पुलिस फरार लड़के और लड़की को पकडऩे के लिए पहुंची थी। अभी मामले की जांच की जा रही है। हमारे पास मारपीट के बारे में कोई शिकायत अभी नहीं आई है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें