रविवार, 24 सितंबर 2017

हुक्का बार में पुलिस ने मारा था छापा, केबिन में मिले कई लड़के-लड़कियां

हुक्का बार में पुलिस ने मारा था छापा, केबिन में मिले कई लड़के-लड़कियां
हुक्का बार में पुलिस ने मारा था छापा, केबिन में मिले कई लड़के-लड़कियां
बीकानेर. शहर में लंबे वक्त से चल रहे एक हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने ये कार्रवाई नाबालिग लड़के-लड़कियों को इस जहर को मुहैया करवाने वालों के खिलाफ की थी। जिसमें कई लड़के-लड़कियाें को तंबाकू का सेवन करते पकड़ा भी, लेकिन पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब उस हुक्का बार में बने केबिन में कई लड़के-लड़कियों को पाया। लड़के और लड़कियों को उनकी फैमिली बुलाकर सौंपा...

- सोमवार शाम सदर थाना पुलिस ने रथखाना स्थित हुक्काबार स्मोक्स एट जंक्शन रेस्टो एंड लॉज में दबिश दी।

- इस दौरान 21 लड़के-लड़कियों को तंबाकू सेवन करते पकड़ा है। मौके से हुक्का, चिलम, अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू बरामद कर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हुक्काबार की पहली मंजिल में केबिन बने थे, जहां से 16 लड़के और पांच लड़कियां बरामद हुईं।

- इसके अलावा हुक्काबार से पाइप लगे पांच हुक्के, पांच चिलम और अलग-अलग फ्लेवर वाले तंबाकू के 27 पैकेट बरामद किए गए हैं।

- पुलिस ने हुक्काबार चलाने वाले विकास अासोपा को राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध और अधूम्रपाई व्यक्तियों के स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, 2000 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

- लड़के और लड़कियों से तंबाकू सेवन पर कोटपा अधिनियम, 2003 के 200-200 रुपए जुर्माना वसूला और उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें