रविवार, 24 सितंबर 2017

बहुत बुरा हुआ इस लड़की के साथ, लड़के ने इसलिए जिंदा जलाकर मार डाला

बहुत बुरा हुआ इस लड़की के साथ, लड़के ने इसलिए जिंदा जलाकर मार डाला
बहुत बुरा हुआ इस लड़की के साथ, लड़के ने इसलिए जिंदा जलाकर मार डालाबांसवाड़ा। शहर से करीब 20 किमी दूर उदयपुर मार्ग पर ईसरवाल गांव में पिता-पुत्र ने 18 साल की लड़की को जिंदा जलाकर मार दिया। इसके पहले लड़की को दौड़ाया, मारपीट कर सड़क पर फेंका और आखिर में केरोसिन डाल कर जला दिया। युवती के शरीर का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। इससे उसकी रविवार शाम 6:15 में मौत हो गई।

- रात को बेसुध हालत में युवती को राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। जहां लड़की की शाम 6:15 में मौत हो गई।

-पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की के इनकार करने पर उसने यह अपराध किया।

- अस्पताल चौकी में दर्ज रिपोर्ट और चौकी पुलिस के अनुसार लड़की का इलाज चल रहा है। सदर थाने में देर रात को जानकारी दे दी गई है।

आधी रात को उदयपुर भेजा

- सीमा की तबीयत रात्रि 11.30 बजे तक अधिक बिगड़ने के बाद एमजी हॉस्पिटल के डाक्टरों ने उदयपुर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती का अधिकांश हिस्सा जल जाने से शरीर के अंदरूनी हिस्से से भी खून बहकर बाहर निकल रहा था। इससे उसकी रविवार शाम 6:15 में मौत हो गई।

एक तरफा प्यार में किया यह

- सीमा के अंकल नवीन ने बताया कि लड़की से आरोपी शादी करना चाहता है। सीमा ने उसे इनकार कर दिया तो वह आपा खो बैठा और अपने पिता के साथ यह वारदात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें