रविवार, 10 सितंबर 2017

गुड़गांव मर्डर: आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, पिता बोले-स्कूल ने फंसाया

गुड़गांव मर्डर: आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, पिता बोले-स्कूल ने फंसाया
गुड़गांव मर्डर: आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, पिता बोले-स्कूल ने फंसाया
गुड़गांव.रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी बस कंडक्टर के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। कंडक्टर अशोक कुमार सोहना के घोमराज गांव का रहने वाला है। गांव वालों ने अशोक के परिवार का बायकॉट कर दिया है। इस मामले में पंचायत बुलाकर फैसला लिया गया है। वहीं, आरोपी के पिता और बहन ने उसे बेकसूर बताते हुए इसे स्कूल की साजिश कहा है। बहन बोली- भाई को पीटा गया, दबाव डालकर गलत बयान दिलाया ...

- बस कंडक्टर अशोक कुमार की बहन और पिता उसके बचाव में आगे आए हैं। बहन ने कहा है, "मेरे भाई की पिटाई कर उस पर गलत बयान देने का दबाव बनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को रिश्वत देकर ऐसा कराया है।"

- वहीं अशोक के पिता ने भी कहा, "मेरा बेटा ईमानदार और बेकसूर है। ये सब स्कूल की साजिश है। अशोक को फंसाया जा रहा है।"

बच्चे के माता-पिता का क्या कहना है?

- बच्चे के पिता वरुण और मां सुषमा का कहना है कि उनका बच्चा बस से कभी स्कूल नहीं गया, वो तो कंडक्टर को जानता तक नहीं था। इस वारदात के लिए स्कूल जिम्मेदार है।

आरोपी कंडक्टर का क्या कहना है?

- आरोपी अशोक ने मीडिया को बताया था, ''मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं बच्चों के टॉयलेट में था। वहां गलत काम कर रहा था। तभी वह बच्चा आ गया। उसने मुझे देख लिया। मैंने उसे पहले देखा धक्का दिया। फिर खींच लिया। वह शोर मचाने लगा तो मैं डर गया। फिर मैंने उसे दो बार चाकू से मारा। उसका गला रेत दिया।''

- जब उससे पूछा गया कि उसने क्या पहले भी किसी बच्चे को सेक्शुअली एब्यूज किया है, तो आरोपी ने कहा- ''नहीं। ये पहली बार था। मैं घबरा गया था। पता नहीं कैसे हो गया। मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं गलत काम करना चाहता था। लेकिन किया नहीं।''

- चाकू के बारे में पूछे जाने पर अशोक ने कहा, ''वो सब्जी काटने वाला चाकू था। वो गंदा हो गया था। उसे साफ करने के लिए मैं टॉयलेट तक ले आया था। उसी से बच्चे का गला रेता।''

- यह पूछने पर कि क्या बच्चों का टॉयलेट इस्तेमाल करने से उसे किसी ने रोका नहीं? अशोक ने बताया- हम वहां जाते रहते थे। कई बार देख लिए जाते थे तो हमें टोका जाता था।
हरियाणा के मंत्री बोले- बच्चे के परिवार से पूरी हमदर्दी
- हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने रविवार को कहा कि बच्चे के परिवार के साथ पूरी हमदर्दी है। उन्होंने स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
- उन्होंने साफ किया कि अगर परिवार को तसल्ली नहीं है तो किसी भी एजेंसी जांच कराई जा सकती है। शर्मा ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर सारे गुनाहगार पकड़ लिए जाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें