सोमवार, 11 सितंबर 2017

कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे पर 200 महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप

कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे पर 200 महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप

कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे पर 200 महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप
जम्मू. मेंगलुरू में एक लड़की ने पुलिस में शिकायत की कि आबिद गनी नाम के युवक ने उसे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ित किया और गलत फायदा उठाया। इस लड़की की शिकायत पर आबिद को गिरफ्तार किया गया। बीपीओ फर्म में काम करने वाला आबिद स्वयं को एचआर विभाग का प्रमुख बताता था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने करीब 200 लड़कियों से इस तरह का बर्ताव करना कबूला।

- पिछले दो वर्ष से मेंगलुरू में रह रहा आबिद और कोई नहीं जम्मू-कश्मीर के इसी पूर्व मंत्री की दूसरी पत्नी का बेटा है।

- आबिद ने उत्तरप्रदेश की सिम ले रखी है। उसकी कॉल डिटेल से पता चला है कि वह अन्य युवतियों को भी इस तरह से परेशान करता रहता था।

पिता की भी एक महिला से फोन पर अश्लील वार्ता करने का ऑडियो सामने आया था

- बात 2014 की है। जम्मू कश्मीर में एक ऑडियो बहुत लोकप्रिय हुआ था। इसमें एक पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील एक लड़की से अश्लील वार्ता करते हुए टेप किए गए थे। इसमें चर्चा हद पार करने वाली थी।

- तब कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर के प्रमुख गुलाम नबी आजाद को यह कहना पड़ा था कि यदि यह टेप सही निकला तो गनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री लेकर वकालत करने वाले गनी के खिलाफ कथित सनसनीखेज ऑडियो ने जम्मू कश्मीर की राजनीति में उथल-पुथल मचा रखी थी।

- वकील इस बात का दावा करते हैं कि 2015 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनमें और सैफुद्दीन सोज में कभी नहीं बनी। जबकि पार्टी के मुताबिक कांग्रेस के 12 नेताओं ने हाईकमान को पत्र लिखकर उन्हें पार्टी से हटाने की गुजारिश की थी। उन पर अनर्गल बयान देने के भी आरोप लगाए गए थे।

नाम- आबिद गनी, बीपीओ कर्मचारी

आयु- 26 वर्ष

पिता- अब्दुल गनी (कश्मीर के पूर्व मंत्री), मां- अमीना (बैंक कर्मी)

क्यों चर्चा में- हाल ही में इसे लड़कियों को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें