बुधवार, 23 अगस्त 2017

बाड़मेर अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का जायजा



बाड़मेर अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का जायजा
-केन्द्रीय अध्ययन दल ने केन्द्र की ओर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बाड़मेर, 23 अगस्त। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने बुधवार को बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी पंचायत समिति के विभिन्न गांवांे का दौरा कर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्हांेने ग्रामीणांे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे फसल खराबे एवं घरांे को हुए नुकसान के बारे मंे जानकारी लेते हुए केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

कृषि विभाग के निदेशक आर.बी.कौल की अगुवाई मंे चार सदस्यीय केन्द्रीय दल ने धोरीमन्ना पंचायत समिति की अरणियाली, पुरावा, प्रतापनगर, आलेटी, माणकी समेत विभिन्न गांवों मंे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। केन्द्रीय दल ने अरणियाली ग्राम पंचायत क्षेत्र मंे पानी से घिरे विद्यालय के भवन एवं जीएलआर को देखा। इसके उपरांत अरणियाली ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र ग्रामीणांे से रूबरू होकर अतिवृष्टि से फसलांे एवं घरांे को हुए नुकसान के बारे मंे जानकारी ली। ग्रामीणांे ने बताया कि खरीफ की फसल खेतांे मंे पानी भरने के कारण नष्ट हो चुकी है। जबकि सैकड़ांे घर अभी तक पानी से घिरे हुए है। उन्होंने बताया कि अभी भी कई माह तक खेतांे मंे पानी का भराव रहेगा, इसकी वजह से किसान रबी की बुवाई भी नहीं कर पाएंगे। माणकी के पूर्व सरपंच गोरधनराम ने बताया कि उसने 24 बीघांे मंे बाजरा, मूंगफली एवं ग्वार की बुवाई की थी। लेकिन पानी के कारण फसल का खराबा हो गया है। मौजूदा समय मंे किसी भी फसल की बुवाई नहीं की जा सकती। केन्द्रीय दल ने कृषि विभाग के अधिकारियांे से कंटीजेंसी प्लान के बारे मंे जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियांे ने बताया कि मौजूदा समय मंे किसी भी फसल की बुवाई नहीं की जा सकती। केन्द्रीय दल ने किसानांे से पिछले वर्ष हुई बुवाई एवं उत्पादन के बारे मंे भी जानकारी ली। इस दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे पानी से घिरे हुए घरांे के मालिकांे को 95 हजार रूपए की सहायता दिलाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे प्राथमिकता से टयूबवैल खोदे जाए। केन्द्रीय दल ने अरणियाली मंे चिकित्सा विभाग की ओर से मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए चलाई जा रही गतिविधियांे की जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाए। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ने बताया कि अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे दस टीमांे के जरिए मौसमी बीमारियांे की रोकथाम संबंधित गतिविधियां चलाई जा रही है। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के कार्मिकांे ने बताया कि ग्रामीणांे को काढ़ा पिलाया जा रहा है। केन्द्रीय दल ने काढ़ा बनाने की प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी ली। केन्द्रीय दल ने माणकी निवासी भारमलराम से फसलांे मंे हुए खराबे की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक स्टांप जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा ने केन्द्रीय दल को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रांे मंे हुए नुकसान एवं आपदा प्रबंधन के बारे मंे जानकारी दी। केन्द्रीय दल ने ग्रामीणांे से कहा कि केन्द्र सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए गंभीर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे हरसंभव मदद एवं पीडि़तों को मुआवजा राशि अतिशीघ्र दिलाई जाएगी। केन्द्रीय दल ने माणकी, पुरावा,प्रतापनगर समेत कई गांवांे मंे पानी से घिरे हुए घरांे एवं खेतांे का जायजा लिया। उन्हांेने पानी निकासी के बारे मंे जानकारी ली। इस पर जलदाय विभाग के अधिकारियांे ने बताया कि जमीन मंे जिप्सम की परत होने के कारण पानी की निकासी करना संभव नहीं है। केन्द्रीय दल ने धोरीमन्ना तहसीलदार एवं पटवारियांे से ग्रामीणांे को अब तक वितरित किए गए मुआवजे के बारे मंे भी जानकारी ली। केन्द्रीय दल ने पटवारियांे को अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामीणांे को नियमानुसार मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय दल पुरावा मंे अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामीणांे को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। इस दौरान धोरीमन्ना पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बारे मंे अवगत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें