मंगलवार, 15 अगस्त 2017

स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में वसुंधरा राजे बोलीं- हमें स्वतंत्रता के दायरे को व्यापक करना होगा

स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में वसुंधरा राजे बोलीं- हमें स्वतंत्रता के दायरे को व्यापक करना होगा
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में वसुंधरा राजे बोलीं- हमें स्वतंत्रता के दायरे को व्यापक करना होगा

जयपुर. मंगल वार की सुबह पिंकसिटी जयपुर के एमएमएस स्टेडियम में 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सीएम वसुंधरा राजे के साथ यहां सभी बड़े अफसर और नेता मौजूद रहे। जानें सीएम वसुंधरा राजे ने क्या कहा...

- राजे ने कहा की आज के दिन हम स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी दोनों मना रहे हैं।

- हमने स्वतंत्रता के दायरे को व्यापक करना होगा।

- साथ ही उन्होंने कहा कि हमने राजस्थान को वन न्यू यंग राजस्थान को बनाने का मौका है।

- आगे राजे बोलीं कि विरासत में मिली आर्थिक तंगियों के बावजूद हम राजस्थान को आगे ले गए।

- सरकारी स्कूलों का परिणाम बहतर हुआ। लोगों ने सरकारी स्कूलों को प्राथमिक्ता थी।

- राजे बोलीं आज प्रदेश में ही नही पूरे देश में 45 फीसदी यंग जेनरेशन है। जिसमें जोश और उमंग है। मुझे आपकी काबिलियत पर भरोसा है। जरूर है कि युवा राजस्थान को आगे बढ़ाने में काम करें। वे अच्छे कामों में दिमाग लगाएं। जब दूसरे देशों के युवा ऐसा कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं।

- सरकारी क्षेत्र में 1 लाख 18 हजार नौकरियां दी हैं। आने वाले समय में नई भर्तियां भी होती रहेगी।

- आईटी के क्षेत्र में कई नवाचार किया है। प्रदेश के कई क्षेत्र में डिजी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत कोटा से हो रही है।

भामाशाह योजना से महिलाओं को घर का मुखिया माना गया




- भामाशाह योजना से महिलाओं को आर्थिक आजादी है। उन्हें घर का मुखिया माना गया।

- कोई भूखा नहीं सोए इसके लिए अन्नापूर्णा योजना चलाई गई। जिससे कम दामों में खाना मिल सके।

- राजनीति से प्रदेश का विकास नहीं होगा। हमे राजनीति से ऊपर उठकर देखना होगा।

- प्रदेश के विकास के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। हम सब राजस्थान के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं।

अफसरों को पुलिस पद से किया सम्मानित

- इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परेड का निरीक्षण किया।

- संबोधन के बाद आला अफसरों को उनके साहस के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

- इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फिर राजस्थान पुलिस के जांबाजों ने डेयरडेविल शो का भी प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें