बुधवार, 3 मई 2017

समदड़ी। सामाजिक सरोकार के कार्य कर हर्षोल्लास से मनाया गहलोत का जन्मदिन



समदड़ी। सामाजिक सरोकार के कार्य कर हर्षोल्लास से मनाया गहलोत का जन्मदिन -

 
सुनील दवे 
समदड़ी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत का जन्मदिवस पूर्व राज्यमंत्री एवं सिवाना पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य कर हर्षोल्लास से मनाया गया ।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री गोपाराम मेघवाल सहित कार्यकर्ताओं ने समदड़ी राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनकी कुशलक्षेम जानी , वही समदड़ी पुलिस थाने में पक्षियों के परिन्डे लगाए गए एवं वृक्षारोपण भी किया गया ।

जन्मदिवस पर आयोजित विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए सिवाना के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल ने कहा कि 'पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जीवन आज हम सबके लिए आदर्श है। अपने चालीस साल के लम्बे राजनीतिक जीवन में अशोक गहलोत ने जिस सादगी और सरलता को अपनाते हुए आमजन से जुड़ाव रखा है और आम गरीब,मजदूर,दलित,महिलाओं के कल्याण के लिए अपनी कलम चलाई ,वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है । आज विशेषकर युवाओं को उनकी सादगी और मानव सेवा को समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ।'




इस दौरान समदड़ी उपसरपंच मोहन गहलोत ,महिलावास पूर्व सरपंच और महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भिखी देवी माली , पूर्व प स सदसय पुरुषोत्तम सोनी , वरिष्ठ कांग्रेसी जवाहरराम माली महिलावास, एस सी विभाग जिला महासचिव उदाराम मेघवाल ,चुन्नीलाल मेघवाल, एस सी विभाग जिला सचिव महेंद्र वाल्मीकि , ब्लॉक महासचिव केशाराम डांगी,सचिव रंजीत वाल्मीकि, सेवादल के खंगार गेहलोत, बामसीन एस सी विभाग नगर अध्यक्ष पेमाराम मेघवाल, छगनलाल मेघवाल बामसीन , समदड़ी नगर अध्यक्ष चुन्नीलाल जोगसन , युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेश कुमार जेठंतरी, भरत सुखाड़िया ,अरुण व्यास ,आशुतोष नाग ,इमरान खान,जितेंद्रसिंह देवरा ,सुखदेव शर्मा, शंकर मेघवाल जूनिवास,घेवर राम जटिया, प्रशांत दवे, मजिनंद गर्ग,लेखराज मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें