गुरुवार, 23 मार्च 2017

लखनऊ।सीएम योगी ने हजरतगंज कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप



लखनऊ।सीएम योगी ने हजरतगंज कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप
सीएम योगी ने हजरतगंज कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गुरुवार को हजरतगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। योगी ने लगभग सुबह 11 बजे अचानक कोतवाली पहुंच जाने से हडकंप मच गया।




उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना पहुंचकर कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण पहली बार नहीं है और आगे ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज होगा।




मुख्यमंत्री ने इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों से प्राशासनिक जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है और आगे प्रदेश की जनता के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे।योगी ने गंदगी, धूल और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई और उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में पान, गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।




उन्होंने अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए है कि सरकारी स्कूलों के आसपास पान-गुटखा नहीं बिकना चाहिए। स्कूल में पान के धब्बे हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें