मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

सुमेरपुर में पकड़ा नकली घी का कारखाना, चार गिरफ्तार


सुमेरपुर में पकड़ा नकली घी का कारखाना, चार गिरफ्तार
सुमेरपुर में पकड़ा नकली घी का कारखाना, चार गिरफ्तार
पाली. नकली घी बनाने को लेकर बदनाम सुमेरपुर में पुलिस ने सोमवार देर रात को नकली घी बनाने का फिर से एक कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को नकली घी बनाने की भनक लगी तो मौके पर पहुंची, जहां कारखाना में नकली घी बनाने का कार्य किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मामले में कवला निवासी महेन्द्र मीणा, जाखोड़ा निवासी मदनसिंह, भंवरसिंह, आदू गेमती को गिरफ्तार किया। साथ ही रूपसिंह और ईश्वरसिंह फरार हो गए। साथ ही घी बनाने की सामग्री और दो वाहन भी जब्त किए। ज्ञात रहे कि सुमेरपुर कस्बा पूर्व में ही नकली घी बनाने के लिए कुख्यात है। यहां कई बार बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली घी किया जा चुका है। यहां विभिन्न प्रकार के नामी ब्रांड्स से घी तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें