बुधवार, 2 नवंबर 2016

भीलवाड़ा।मौसा ने किया रिश्तों को शर्मसार, भांजी से दुष्कर्म



भीलवाड़ा।मौसा ने किया रिश्तों को शर्मसार, भांजी से दुष्कर्म


रिश्तों को तार-तार करते हुए मौसा ने शराब के नशे में अपनी भांजी से दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आरोपित मौसा के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म का मामला सदर थाने में दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मौसा ने किया रिश्तों को शर्मसार, भांजी से दुष्कर्म




पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती मौसा और मौसी के साथ बचपन से रह रही थी। गत 8 अक्टूबर को उसकी मौसी बाहर गई थी। इस दौरान मौसा नशे में धुत होकर घर पहुंचा। युवती को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते युवती उत्तरप्रदेश स्थित अपने ससुराल चली गई।







वहां सास को आपबीती बताई। इस पर सास पीडि़ता को साथ लेकर भीलवाड़ा पहुंची और सदर थाने में मामला दर्ज कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें