बुधवार, 2 नवंबर 2016

न्‍यूजीलैंड जाकर गायब हो गई दुल्‍हन, और अब पति मल रहा हाथ -

न्‍यूजीलैंड जाकर गायब हो गई दुल्‍हन, और अब पति मल रहा हाथ -
फिरोजपुर। पंजाब में अब तक एनआरआइ दूल्हों द्वारा शादी के बाद अपनी दुल्हन को छोड़ने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जिले के एक गांव में उलटा ही मामला सामने अाया है। एक युवती ने न्यूजीलैंड जाने के लिए पहले एक युवक से शादी रचाई और फिर वहां जाने के बाद पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस धोखे से परेशान पति की शिकायत पर थाना सदर जीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पूरी मामले में दुल्हन के माता-पिता की मिलीभगत भी बताई जाती है।

यह पूरी कहानी बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली है। हुआ यूं कि लड़की के माता-पिता ने कहा था कि उसकी बेटी की स्टडी वीजा मंजूर है अौर वे उसकी उसे विदेश भेजने से उसकी शादी कराना चाहते हैं।लड़की उस लड़के से शादी करेगी जो उसक साथ विदेश में रहना चाहता हो। एक बार विदेश पहुंचे कर वह पति को भी वहां बुला लेगी। लड़की और परिवार वालों की बातों में गांव महीया कलां का अवतार सिंह फंस गया और धोखे का शिकार हो गया।

पढ़ें : लड़की काम ढ़ूंढने घर से निकली थी, फिर फंस गई शिकंजे में

अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2013 में गांव शाहवाला की रहने वाले अंग्रेज सिंह की बेटी राजविंदर कौर के साथ हुई। शादी के समय लड़की के पिता ओर परिजनों ने कहा कि लड़की न्यूजीलैंड जाना चाहती है और वह वहां पढ़ाई व काम करना चाहती है। वहां पहुंच कर वह पति काे भी बुला लेगी और दोनों वहीं रहेंगे। अवतार भी विदेश जाकर कमाना चाहता था, इसलिए शादी पर सहमति बन गई।

अवतार ने बताया कि उनके परिवार व उसके ससुराल पक्ष की आपसी सहमति बनी कि राजविंदर कौर के विदेश जाने का सारा खर्च उसका परिवार उठाएगा। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे जनवरी 2015 में न्यूजीलैंड भेज दिया। इसमें करीब 15 लाख रुपये खर्च आए। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने राजविंदर के न्यूजीलैंड में रहने का इंतजाम भी कर दिया गया। बाद में राजविंदर स्टडी व वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड पहुंच गई और वहां पति की एक रिश्तेदार वीरपाल कौर के यहां रहने लगी।

-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें