बुधवार, 5 अक्तूबर 2016

कोटड़ी। छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने बाल पकड़ चप्पलों से की धुनाई



कोटड़ी। छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने बाल पकड़ चप्पलों से की धुनाई

राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड करना इस युवक को इतना भारी पड़ा कि उसे दूसरों को उठाकर ले जाना पड़ा। एक महिला ने इस युवक की इस कदर धुनाई की वह शर्म के मारे पानी-पानी होकर बगले झांकने लगा।


जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर महिलाओं को छेडऩा एक युवक को इस कदर महंगा पड़ा कि महिला ने शरारती युवक को घसीट घसीट कर पिटाई की। इस युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था। महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था। युवक ने शराब के नशे में धुत था। महिला ने शराबी युवक के बाल पकड़ कर बीच सड़क घसीट-घसीट कर धुनाई की।


मौजूद भीड़ भी आरोपी युवक को पिटते हुए तमाशा देखती रही। घटना के दौरान लोगों ने वीडियो भी बना लिए।जो कुछ देर बाद वायरल हो गए। हालांकि इस संबंंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें