सोमवार, 3 अक्तूबर 2016

हनुमानगढ़ आधी रात को भागकर पहुंची प्रेमी के घर, सुबह घरवालों ने देखा इस हालत में

 हनुमानगढ़ आधी रात को भागकर पहुंची प्रेमी के घर, सुबह घरवालों ने देखा इस हालत में
 Boyfriend and girlfriend commits suicide in HanumanGarh, Rajasthan
हनुमानगढ़- राजस्थान।जिले के पीलीबंगा थाना इलाके में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़ा फांसी के फंदे पर झूल गया। लड़का और लड़की दोनों लड़की के दुपट्टे से बने एक ही फंदे पर झूलते मिले। बताया जा रहा है कि लड़की सोमवार रात अपने घर से भागकर लड़के के घर पहुंची थी। यहां दोनों ने रात में ही सुसाइड कर लिया। सुबह जब लड़के का दरवाजा खोला गया तो कमरे का नजारा देखकर हरकोई सन्न रह गया। दूसरे लड़के से हो गई थी लड़की की सगाई …

- जानकारी के मुताबिक पीलीबंगा थाना इलाके के खरलियां गांव की रहने वाली 18 वर्षीय सुमन 22 वर्षीय विक्रम से प्यार करती थी।
- विक्रम और सुमन पिछले 6 महीने से एक दूसरे से छुप-छुपकर मिला करते थे।
- इसी बीच लड़की की सगाई कहीं और तय हो गई तो दोनों को एक-दूसरे से अलग न हो जाएं इस बात का डर सताने लगा।

- सोमवार की रात जब सुमन के घर वाले गहरी नींद में थे तब वह भागकर विक्रम के घर आ गई।

- विक्रम के माता-पिता अपनी बड़ी बेटी के पास गए हुए थे। उसके घर में केवल विक्रम के छोटे भाई-बहन थे।
- घर के बाहर वाले कमरे में विक्रम सोता था।
- सुबह जब भाई-बहन उसे जगाने गए तो विक्रम और सुमन को फंदे में लटका देख घबरा गए।
- उन्होंने अपने ताऊ को इस बात की जानकारी दी। ताऊ ने पीलीबंगा पुलिस को घटना की सूचना दी और लड़के व लड़की के माता-पिता को भी सूचित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें