गुरुवार, 6 अक्तूबर 2016

पति-पत्नी की तरह रहना चाहते थे BF&GF, विलेन बना लड़की का भाई

 पति-पत्नी की तरह रहना चाहते थे BF&GF, विलेन बना लड़की का भाई
 पति-पत्नी की तरह रहना चाहते थे BF&GF, विलेन बना लड़की का भाई
पटना.प्रणव (बदला हुआ नाम) ने यह सोचा भी नहीं था कि प्रेमिका से शादी के लिए उसे इतनी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। प्रणव फुलवारी शरीफ के हरनीचक की अनीता (बदला हुआ नाम) से प्यार करता है। दोनों की लव स्टोरी पिछले 10 साल से चल रही है। इस दौरान इस प्रेम कहानी में कई मोड़ आए। दोनों ने 2010 में ही मंदिर में शादी कर ली थी और चोरी-छिपे मिलते रहते थे। प्रेमिका की मां ने शादी के लिए रखी थी शर्त...

- प्रणव ने कहा कि मंदिर में शादी की खबर जब लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। मेरी मां ने लड़की की मां से बात की और कहा कि बेटा प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा है और अच्छी पोस्ट पर है।
- अपनी बेटी की शादी मेरे बेटे से कर दीजिए। लेकिन लड़की की मां ने कहा कि लड़का अगर सरकारी जॉब में हो तो शादी कर देंगे। इसके बाद प्रणव ने अपनी नौकरी छोड़ दी और सरकारी जॉब की तैयारी करने लगा। उसकी मेहनत रंग लाई और उसे बैंक में क्लर्क की नौकरी मिल गई।
मुकर गए लड़की के परिजन
प्रणव को लगा कि अब उसकी शादी आराम से हो जाएगी, लेकिन लड़की का भाई इस लव स्टोरी में विलेन बनकर आ गया। उसे किसी भी कीमत पर यह शादी मंजूर नहीं थी।
- नौकरी मिलने के बाद प्रणव के घरवालों ने फिर से लड़की के घरवालों से शादी की बात की, लेकिन वे अपने वादे से मुकर गए।
- घरवाले लड़की की शादी कहीं और कराने की कोशिश करने लगे। अनीता नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई और बंधक बनाकर रखा गया।
प्रेमिका ने फोन कर कहा- भाई कर सकता है मेरी हत्या
- प्रणव ने कहा कि हम दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया और इसके लिए आवेदन भी दे दिया। इसी बीच लड़की के घरवालों को इसकी सूचना मिल गई।
- पिछले दिनों लड़की के माता-पिता बेटी के रिश्ते के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ अनीता का भाई था। वह अपनी बहन को बंधक बनाकर रखता था।
- अनीता ने मंगलवार को किसी तरह मुझे फोन कर कहा कि भाई मेरी हत्या कर सकता है। उसने केरोसिन तेल का डब्बा भी रखा हुआ है।
घर के अंदर शोर मचाने लगी लड़की
- प्रणव ने कहा कि मैंने इसकी सूचना SSP मनु महाराज को दी। SSP ने उसे लोकल थाने का नं. दिया। प्रणव की सूचना पर पुलिस लड़की के घर पहुंची, लेकिन उसका भाई पुलिस को घर में नहीं घुसने दे रहा था।
- पुलिस को आया देख लड़की घर के अंदर शोर मचाने लगी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया। लड़की को महिला हेल्पलाइन भेज दिया गया है।
लड़की ने कहा- रहना है मुझे प्रेमी के साथ
- लड़की ने फुलवारी शरीफ थाने में अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
- उसने कहा है कि भाई उसकी हत्या कर सकता है। मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं।
लड़की के माता-पिता ने की थी लव मैरिज
- प्रणव ने कहा कि हम दोनों शादी करना चाहते हैं। लड़की के पिता थाने में मुंशी रह चुके हैं और उसकी मां CID में दारोगा थी।
- लड़की के माता- पिता ने प्रेम विवाह किया था, उसके बाद भी ये लोग हमारी शादी के खिलाफ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें