गुरुवार, 28 जुलाई 2016

जालोर सिवाड़ा में हाइवे पर हादसा, 5 की मौत

जालोर  सिवाड़ा में हाइवे पर हादसा, 5 की मौत
सिवाड़ा में हाइवे पर हादसा, 5 की मौत

जालोर. राष्ट्रीय राजमार्ग-१५ पर सिवाड़ा के पास गुरुवार देर शाम को एक दुर्घटना में पांच जनों की मौत होने के समाचार मिले हैं। घटना में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि चार वाहन एक साथ टकरा गए, जिस कारण घटना हुई। इसमें दो बड़े वाहन है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें