सोमवार, 30 मई 2016

छोटीसादड़ी।महिला की बेरहमी से हत्या कर जंगल में फेंका शव



छोटीसादड़ी।महिला की बेरहमी से हत्या कर जंगल में फेंका शव

महिला की बेरहमी से हत्या कर जंगल में फेंका शव
गोमाना गांव के पास जंगल में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर अर्धनग्न अवस्था में शव को स्वरूपगंज की सीमा के जंगल में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला की ओढऩी घटना स्थल से करीब चार सौ फीट दूर मिली। महिला के दोनों पैर पूरी तरह से टूटे हुए थे तथा शरीर में चोटों के कई निशान पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






गोमाना निवासी गोवर्धनसिंह पुत्र गणपतलाल आंजना के कुएं पर मदुरा तालाब के जोड़मियां फलां निवासी केशुराम पुत्र मोतीलाल मीणा अपने परिवार के साथ रहता है। वह यहीं पर मजदूरी करता है। केशुराम रविवार शाम को पत्नी कमली (35) व बच्चों के साथ खेत पर ही था। केशुराम अपने पुत्र के साथ मोबाइल में व्यस्त था। रात करीब ग्यारह बजे वह सो गया। उसकी पत्नी और पुत्री कुएं पर बने मकान के बाहर सोई थीं।






रात को अज्ञात लोग कमली को उठाकर ले गए। महिला के साथ पहले तो निर्मम तरीके से मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिए। उसके बाद उसकी हत्या कर लाश को स्वरूपगंज की सीमा के जंगल में झाडिय़ों में फेंक दिया। केशुराम सोमवार सुबह उठा तो कमली कहीं नजर नहीं आई। इस पर उसने आवाज भी लगाई। केशुराम ने वहां कार्य कर रहे राजूखेड़ा निवासी चान्दमल पुत्र नाथू मीणा के कमरे की तरफ कमली को ढूंढने गया। वहां भी उसकी पत्नी नजर नहीं आई। इसके बाद वह बच्चों के साथ अपने गांव मदुरा तालाब के जोणमिया फलां गया। वहां अपने परिवारजनों से उसकी पत्नी के बारे में पूछा। वहां भी कमली नहीं थी।






इस पर केशुराम अपने गांव से परिजनों को लेकर दोपहर को जंगल में उसकी तलाश करने निकला। केशुराम ने खेरोट के पास आमलीखेड़ा में अपने ससुराल में साले को भी फोन लगाकर कमली के वहां से जाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कमली का शव पलाश के पेड़ के पास झाडिय़ों में नजर आई। इस पर केशुराम ने मालिक गोवर्धनसिंह आंंजना को घटना के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, थानाधिकारी कैलाशचंद्र बोरीवाल, एसआई भगवतसिंह मय जाप्ता घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर शव को छोटीसादड़ी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हत्या कहीं ओर की

घटना स्थल पर ऐसा कोई निशान नजर नहीं आया कि महिला की हत्या वहीं पर हुई। कमलीबाई के साथ मारपीट दूसरी जगह की गई तथा निर्मम हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंक दिया। मृतका कमली की चप्पल भी उसके शव के पास पड़े मिले। उसकी ओढऩी घटना स्थल से करीब चार सौ फीट दूर पड़ी मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें