बुधवार, 27 अप्रैल 2016

जैसलमेर ग्रुप सदस्य के हुई बेटी तो पुरे ग्रुप ने मनाई ख़ुशी।दादा दादी को बधाई देने पहुंचा ग्रुप।।

जैसलमेर अनूठी पहल ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर के सदस्यों की।

जैसलमेर ग्रुप सदस्य के हुई बेटी तो पुरे ग्रुप ने मनाई ख़ुशी।दादा दादी को बधाई देने पहुंचा ग्रुप।।

जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार का प्रतिक बनता जा रहा ग्रुप फॉर पीपुल्स ने चन्द समय में जैसलमेर में युवाओ की सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर कई अनूठी पहल की ।आज ग्रुप सदस्य अनिमेष भाटिया के पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई।।जेसे ही यह खबर ग्रुप फॉर पीपुल्स के सदस्यों को लगी।अनिमेष और उनके माता पिता को बधाइयों का ताँता लगा दिया।बिटिया के जन्म की ख़ुशी का इजहार सभी ग्रुप सदस्यों ने समूहिक रूप से अनिमेष के घर जाकर उनके माता पिता को बधाइयाँ दी व्ही बिटिया के जन्म की ख़ुशी थाली बजाकर बांटी।।थाली ग्रुप के सदस्य दलवीर सिंह भाटी  ने बजाई जिनकी बिरादरी कन्या वध के लिए पूर्व में जानी जाती हैं ,ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप सदस्यों दलवीर सिंह भाटी ,विवेक भाटिया ,शरद भाटिया ,देवेन्द्र सिंह परिहार ,जितेन्द्र खत्री ,जेंडर सैम भाटी पुखराज सोनी ,ने बिटिया के जन्म की ख़ुशी बेटो से बढ़कर मनाई वो भी बिटिया के दादा कुञ्ज जी भाटिया दादी के साथ ।पुरे परिवार के साथ ।बदलते परिवेश में युवाओ की सोच में इस तरह के बदलाव को लोगो ने सकारात्मक लेते हुए ग्रुप की सोच की प्रसंशा की।।परिवार में बेटी के जन्म पर पहली बार सामूहिक बधाई मिलने से खुशिया दुगुनी हो गयी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें