रविवार, 3 अप्रैल 2016

मुंबई।शादी के जोड़े में अंतिम विदाई लेने वाली प्रत्युषा बनर्जी थीं प्रेग्नेंट?



मुंबई।शादी के जोड़े में अंतिम विदाई लेने वाली प्रत्युषा बनर्जी थीं प्रेग्नेंट?
बालिका वधू की 'आनंदी' प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक प्रत्युषा बनर्जी प्रेग्नेंसी के शुरुआती स्टेज पर थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यूषा के यूट्रस में सफेद रंग का थिक फ्लूड (Thick Fluid) मिला है, जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती स्टेज की तरफ इशारा करता है। पुलिस सर्जन ने इस बात का दावा किया है और बताया कि इस फ्लूड को स्टोर कर लिया गया है और हिस्टोपैथॉलजी टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि की जा सकेगी कि यह बात सही है अथवा नहीं। (यह जानकारी मीडिया में चल रही खबरों पर आधारित है और हम किसी भी तरह से इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं।)

READ: 5 रुपए की दिहाड़ी मजदूर थीं यह महिला, आज हैं 100 करोड़ की कंपनी की मालकिन

ब्वॉयफ्रेंड अस्पताल में भर्ती

प्रत्युषा की मौत के बाद शक के दायरे में चल रहे बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहुल राज के वकील नीरज गुप्ता के मुताबिक़ राहुल प्रत्यूषा की मौत के बाद से ही सदमे में हैं। डिप्रेशन और सीने के दर्द की शिकायत के बाद राहुल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ: धोनी के लिए साक्षी का स्पेशल MSG- हम आपको प्यार करते रहेंगे... निकला फेक!

शादी के जोड़े में विदा हुईं प्रत्युषा

पॉपुलर शो 'बालिका वधु' फेम आनंदी यानी प्रत्युषा बनर्जी का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रत्यूषा शुक्रवार को अपने घर में पंखे से लटकी मिली थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रत्यूषा की मौत दम घुटने की वजह से ही हुई थी। अंतिम संस्कार से पहले प्रत्यूषा के शव को शादी का जोड़ा पहनाया गया। प्रत्यूषा ने शादी के लिए यह ड्रेस डिजाइनर रोहित से तैयार करवाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें