रविवार, 3 अप्रैल 2016

जोधपुर पत्नी पर लगाया ये आरोप, जानकर दहल जाएगी इंसानियत



जोधपुर पत्नी पर लगाया ये आरोप, जानकर दहल जाएगी इंसानियत


परिवार में विवादों के चलते अक्सर पति द्वारा पत्नी या पत्नी द्वारा पति की हत्या की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन यहां कबीर नगर के भैरवा भाखर के मकान में गत वर्ष टांके में एक बालक के डूबने के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में अब बालक के पिता ने अपनी ही पत्नी पर एेसा अंदेशा जताया है, जिसे जानकर इंसानियत तक दहल जाए।

मृतक के पिता ने अपनी पत्नी व पीहर पक्ष पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सूरसागर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उप निरीक्षक कृष्णचंद के अनुसार बाड़मेर जिले में पचपदरा थानान्तर्गत पाटौदी निवासी अशोक कुमार उर्फ पप्पाराम पुत्र भूराराम भील ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर अपनी पत्नी अणचीदेवी, ससुर मांगीलाल, सास लूणीदेवी व साली प्रियंका के खिलाफ सात वर्षीय पुत्र गोपाल की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

अशोक व उसकी पत्नी अणची में विवाद चल रहा है। जिसके चलते अणची पीहर में ही रह रही है। आरोप है कि गत 9 दिसम्बर को आरोपियों ने उसकी पुत्र गोपाल को जानबूझकर घर में बने टांके में डूबोकर मार डाला। हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने भी सही जांच नहीं की। जिससे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इससे एक दिन पहले अशोक का भाई अणची व उसके पुत्र को लेने गया था, लेकिन आरोपियों ने भेजा नहीं। साथ ही आरोपियों ने गोपाल से मिलाया तक नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस का कहना है कि गत नौ दिसम्बर को पांव स्लिप होने से गोपाल टांके जा गिरा था। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। मर्ग दर्ज कर जांच की गई थी। आपसी विवाद के चलते अणची ने कुछ समय पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। जो अदालत में विचारधीन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें