बुधवार, 27 अप्रैल 2016

चित्तौडग़ढ़।कलक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे चित्तौड़, किया पदभार ग्रहण


चित्तौडग़ढ़।कलक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे चित्तौड़, किया पदभार ग्रहणVideo:कलक्टर इंद्रजीत सिंह पहुंचे चित्तौड़, किया पदभार ग्रहण
नए जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे तथा पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलक्टर सिंह ने अधिकारियों से जिले की जानकारी ली।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रौनक बैरागी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नमित मेहता, तहसीलदार विनोद मल्होत्रा ने उनकी अगवानी की। निवर्तमान कलक्टर वेदप्रकाश ने उन्हें पदभार संभलाया। इसके बाद वे बीकानेर के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। कलक्टर इंद्रजीत सिंह इससे पूर्व डूंगरपुर जिले के कलक्टर थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने देर रात एक आदेश जारी कर कई जिलो के कलक्टर बदले हैं। निवर्तमान कलक्टर वेदप्रकाश का तबादला बीकानेर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें