बुधवार, 16 दिसंबर 2015

सादुलपुर.(चूरू)।दुष्कर्म में पेशी पर आई थी, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म



सादुलपुर.(चूरू)।दुष्कर्म में पेशी पर आई थी, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म


दुष्कर्म के मामले में पेशी पर आई एक नाबालिग का कोर्ट परिसर के बाहर से फिर अपहरण कर लिया गया और फिर से दुष्कर्म किया गया। हालांकि मामला तीन दिसंबर का है। इसमें मंगलवार को इस्तगासा दर्ज हुआ है। एक महिला ने न्यायालय में दायर इस्तगासे में चूरू के गांव पीथीसर निवासी छह नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने इस्तगासे में बताया कि गत 3 दिसम्बर को वह पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुत्री के न्यायालय में बयान दर्ज करवाकर घर जा रही थी। इसी दौरान चूरू के गांव पीथीसर निवासी आनंद कुमार, पवन, भंवरलाल, ओमप्रकाश, नीतू, सचिन एवं चार-पांच अन्य जीप में सवार होकर आए।

न्यायालय परिसर के दरवाजे के बाहर से उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन जीप में डालकर ले गए। आनंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि गत 28 नवम्बर को भी उसने अपहरण व दुष्कर्म का परिवाद पेश किया था। परिवाद में पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया।

पुलिस ने इस्तागासे के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों का पता लगाया जा रहा है।

-अनिल बिश्नोई,थानाधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें