सोमवार, 14 दिसंबर 2015

जयपुर।परनामी फिर संभालेंगे प्रदेश की कमान!

जयपुर।परनामी फिर संभालेंगे प्रदेश की कमान!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन को लेकर सोमवार शाम को प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के आधार पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तय किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बागडौर संभाल रहे अशोक परनामी एक बार फिर से प्रदेश भाजपा की कमान संभाल सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रान्त पर्यवेक्षक डॉ.दिनेश शर्मा के निर्देशों के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन का कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम के मुताबिक शाम को 5 से 6 बजे तक भाजपा मुख्यालय पर नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे एवं 5 से साढ़े 6 बजे तक नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी।
इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। नामांकन दाखिल किए जाने एवं वापस लिए जाने के बाद यदि आवश्यकता होती है तो मंगलवार की सुबह 11 से 12 बजे तक मतदान एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें