मंगलवार, 8 दिसंबर 2015

हड़ताल से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति

हड़ताल से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति

मथानिया विद्युत वितरण निगम के तकनीकी कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते मथानिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गडबडा गई।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसियशन के आह्वान पर क्षेत्र के 150 से अधिक तकनीकी कर्मचारी सोमवार मध्य रात्रि को हडताल पर चले गए।
इससे कई सब स्टेशन सूने हो गए। किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद डागा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से आम जन परेशान है।
इनका कहना हैमथानिया क्षेत्र में 150 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसके बावजूद प्रत्येक सब स्टेशन पर व्यवस्था की जा रही है।
सीताराम मेघवाल, अधिषाशी अभियन्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें