रविवार, 27 दिसंबर 2015

जयपुर।हुक्का बार पर छापा, होटल संचालक सहित पांच जने गिरफ्तार



जयपुर।हुक्का बार पर छापा, होटल संचालक सहित पांच जने गिरफ्तार


जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने देर रात एक स्थान पर छापामार कर हुक्का बार पकड़ा। पुलिस ने यहां से एक हुक्का,दो डिब्बे लेवर जब्त कर होटल संचालक सहित पांच जनों को पकड़ा।

यह हुक्का बार 31 नम्बर बस स्टेण्ड के पास एक होटल में चल रहा था। पुलिस होटल संचालक झोटवाड़ा निवासी करणीसिंह व हुक्का लगा रहे झोटवाड़ा निवासी हिम्मतसिंह, देवेंद, अभिमन्यू और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर होटल पर छापा मारा गया था। जहां हुक्का बार चल रहा था। फिलहाल होटल संचालक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें