बुधवार, 2 दिसंबर 2015

जालोर 3 व्यक्तियों को 70 हजार रूपयों की सहायता राशि स्वीकृत



जालोर 3 व्यक्तियों को 70 हजार रूपयों की सहायता राशि स्वीकृत
जालोर 2 दिसम्बर - जिला कलक्टर ने आहोर तहसील क्षेत्रा के 3 व्यक्तियों की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु व गंभीर रूप से घायल होने पर उनके परिजनों को 70 हजार रूपयों की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं।

जिला कलक्टर ने बताया कि आहोर तहसील क्षेत्रा की भूति निवासी सुश्री पूजा कुमारी पुत्राी पीराराम मेघवाल की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी जिसके कारण इनके पिता पीराराम को 50 हजार रूपयों की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की गई हैं। इसी प्रकार चरली ग्राम के महेन्द्र पुरी पुत्रा सन्तोष पुरी गोस्वामी व श्रीमती पंकीदेवी उर्फ पंखी देवी पत्नी संतोषपुरी गोस्वामी सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसके लिए इनको 10-10 हजार रूपयों की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें