सोमवार, 14 दिसंबर 2015

भरतपुर.नगरपालिका चुनाव: 190 सीटों में से 119 पर निर्दलियों का कब्जा, 3 जगह कांग्रेस का नहीं खुला खाता



भरतपुर.नगरपालिका चुनाव: 190 सीटों में से 119 पर निर्दलियों का कब्जा, 3 जगह कांग्रेस का नहीं खुला खाता
जिले की आठ नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। केवल भुसावर के वार्ड न?बर दो का परिणाम मशीन में आई तकनीकी खामी के कारण अटका हुआ है। चुनाव परिणामों में 120 निर्दलीय, 59 भाजपा एवं 11 कांग्रेस विजेता जीते हैं।

नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा रहा है। उसके बाद भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कई स्थानों पर उसका खाता भी नहीं खुल पाया है।

Bharatpur Municipal Election

यह रहा परिणाम

कुम्हेर: कुल वार्ड : 20, निर्दलीय 9, कांग्रेस 6, भाजपा 5

भुसावर: कुल वार्ड 20, निर्दलीय 18, भाजपा 1 एवं कांग्रेस 1

डीग: वार्ड 30 भाजपा 15, कांग्रेस 1, निर्दलीय 14

नदबई: कुल वार्ड 25, भाजपा 9, निर्दलीय 16, यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

कामां: कुल वार्ड 25 , निर्दलीय 17, भाजपा 8, यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खोला।

बयाना: कुल वार्ड 25, निर्दलीय 13, भाजपा 10, कांग्रेस 2

वैर: कुल वार्ड 20, निर्दलीय 17, भाजपा 3, यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

नगर: कुल वार्ड 25, भाजपा के 8, कांग्रेस का 1, निर्दलीय 16

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें