सोमवार, 2 नवंबर 2015

मुख्यमंत्री राजे ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कटारिया भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री राजे ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कटारिया भी रहे मौजूद 

मुख्यमंत्री राजे ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने पुलिस आधुनिकीकरण, अपराध और अन्य कई मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, मुख्य सचिव सी.एस. राजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव

गृह ए. मुखोपाध्याय, पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट, एडीजी लाॅ एण्ड आॅर्डर एन.आर.के. रेड्डी, एडीजी एसओजी आलोक त्रिपाठी, एडीजी क्राइम पी.के. सिंह, एडीजी इंटेलीजेंस यू.आर. साहू, गृह सचिव संदीप वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें