सोमवार, 2 नवंबर 2015

जोधपुर एफबी पर दोस्त बनाकर किया देह शोषण



जोधपुर एफबी पर दोस्त बनाकर किया देह शोषण


सोशल नेटवर्र्किंग साइट फेसबुक पर मित्र बनने के बाद करीब आए एक युवक ने महिला को बेहोश कर पहले दुष्कर्म और फिर अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह शोषण किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर पति व उसे जान से मारने तक की धमकियां दी। चौहाबो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार चौहाबो थाना क्षेत्र निवासी पैंतीस वर्षीय महिला की शिकायत पर नागौर में नावा थानान्तर्गत के खरडि़या गांव निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र भंवरसिंह राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2013 में उसने फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई थी।

वर्ष 2014 में राजेन्द्र ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसे उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद वह उसे एफबी पर संदेश व फोटो भेजने लगा। दोनों में मित्रता हो गई और वे आपस में बातचीत करने लगे। जुलाई 2014 में आरोपी व्यक्ति महिला के घर आया। उस समय वह घर पर अकेली ही थी।

उसने एक टॉफी महिला को खिलाई। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी बना ली। जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया।

दस महीने तक उसने महिला का शोषण किया। तब परेशान महिला ने उसकी धमकियों की अनदेखी शुरू कर दी। यह देख आरोपी ने महिला के पति व उसे जान से मारने की धमकी दी। तब महिला ने घरवालों को आपबीती सुनाई। महिला परिजन संग थाने पहुंची व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महिला का मेडिकल कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें